सीएम हेल्पलाइन के प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से अटेंड कर समय-सीमा में करे निराकृत -कलेक्टर श्री वर्मा ने दिये निर्देश
लापरवाही पर अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी समय सीमा के पत्रों के निराकरण (टी.एल.) की बैठक सम्पन्न कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय में समय-सीमा के पत्रों के निराकरण (टी.एल.) संबंधी बैठक सम्पन्न हुई।
लापरवाही पर अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
समय सीमा के पत्रों के निराकरण (टी.एल.) की बैठक सम्पन्न
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय में समय-सीमा के पत्रों के निराकरण (टी.एल.) संबंधी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने विभिन्न विभागों में लंबित प्रकरणों, सीएम हेल्पलाइन, राजस्व प्रकरणों सहित शासन की रोजगारमूलक एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम नागरिकों से संबंधित प्रकरणों का संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक आवेदन को अनिवार्य रूप से अटेंड करते हुए उसके निराकरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने अथवा निराकरण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में विभाग से संबंधित जानकारी संतुष्टिपूर्वक प्रस्तुत नहीं करने पर वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री सुभाष शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि टी.एल. बैठक में मांगी गई जानकारी अद्यतन एवं तथ्यात्मक रूप से प्रस्तुत की जाए तथा विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित लंबित मामलों की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा करें।
बैठक में इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति, अपर कलेक्टर श्री नवजीवन विजय पवार, श्री रिंकेश वैश्य, श्री रोशन राय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
सीएम हेल्पलाइन की विस्तृत समीक्षा
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से अटेंड किया जाए और शिकायतकर्ता से आवश्यकतानुसार संपर्क कर उसकी समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए। केवल औपचारिक रूप से शिकायत बंद नहीं की जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने विभाग में लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा करें और समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर सहायक श्रमायुक्त श्री डी.पी. सिंह सहित एक अन्य कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किये गए। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि शिकायतों के निराकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।
राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश
कलेक्टर श्री वर्मा ने समय-सीमा में राजस्व प्रकरणों का निराकरण नहीं किए जाने पर तहसीलदार श्री अनिल पटेल को भी शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए। नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरुस्ती सहित अन्य राजस्व मामलों में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने राजस्व निरीक्षक वृत्तवार आयोजित किए जा रहे विशेष राजस्व शिविरों की प्रगति की भी समीक्षा की तथा निर्देश दिए कि शिविरों में अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को लाभान्वित किया जाए और प्राप्त आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
रोजगारमूलक एवं कल्याणकारी योजनाओं के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने रोजगारमूलक एवं कल्याणकारी योजनाओं के तहत निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी विभाग लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। विभागीय अधिकारी पात्र हितग्राहियों की पहचान, आवेदन प्रक्रिया और स्वीकृति से लेकर योजना का लाभ मिलने तक की पूरी प्रक्रिया की नियमित निगरानी करें।
फायर सेफ्टी एवं बेसमेंट पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा
कलेक्टर श्री वर्मा ने जिले में फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं तथा बेसमेंट में पार्किंग व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भवनों में अग्नि सुरक्षा मानकों का प्रभावी पालन सुनिश्चित कराया जाए। फायर सेफ्टी से संबंधित लंबित कार्रवाई को प्राथमिकता से पूर्ण करें और जहां कमियां पाई जाएं, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने बेसमेंट का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप पार्किंग के लिए सुनिश्चित कराने तथा अनियमितताओं पर कार्रवाई की गति तेज करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने ‘जन विश्वास अभियान’ की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक शुक्रवार को गांव-गांव में आयोजित होने वाले शिविरों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए। शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों को मौके पर सुनकर संबंधित विभागों द्वारा यथासंभव त्वरित निराकरण की कार्यवाही की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में अधिक से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए शासन की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी तथा पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने की कार्यवाही प्राथमिकता से की जाए।
कलेक्टर श्री वर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि टी.एल. बैठक में दिए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन करें और आगामी बैठक तक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं और नागरिक सेवाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

23 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshआईएफएमआईएस केयर्स थीम पर आहरण एवं संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 1 घंटा पहले
Indoreखजराना गणेश मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान श्री गणेश को अर्पित किया गया 56 व्यंजनों का भोग 6 घंटे पहले
Indoreइन्दौर में मानवता की मिसाल: एक ही दिन में हुए दो देहदान, चिकित्सा शिक्षा और शोध को मिला संबल 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर के वृत्त सांवेर क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर-अहमदाबाद रोड पर यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त, डायल-112 ने 08 घायलों को पहुंचाया अस्पताल 6 घंटे पहले
India News10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी:रतलाम का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु-तेलंगाना में भी दर्ज हैं केस 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में बिल्डर से मारपीट, ICU में भर्ती:दुकान कम कीमत में खरीदने का दबाव, बिल्डर को 8-10 लोगों ने पीटा 1 दिन पहले
Indore‘कमाई उजड़ गई, बच्चों को लेकर कहां जाएं’; इंदौर की कृष्णबाग कॉलोनी के लोगों का दर्द 1 दिन पहले
MadhyaPradeshजनजातीय नायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर होंगे छात्रावासों में संवाद कार्यक्रम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 घंटा पहले
Indoreचालान का 45 हजार में सेटलमेंट……:जूनियर इंजीनियर के लिए घूस लेता रीडर पकड़ाया 1 दिन पहले
MadhyaPradeshश्रम विभाग की ‘कॉल कारीगर’ ऐप से अब घर बैठे मिलेगी कुशल एवं सत्यापित कामगारों की सेवाएं 1 दिन पहले
Indoreसंतों का सानिध्य हमें ईश्वर से संवाद का अवसर देता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreप्रदेश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और जनकल्याण के लिए 7 हजार करोड़ रूपये से अधिक की स्वीकृति 1 दिन पहले
Indoreनगरीय निकायों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति पर दें विशेष ध्यान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreसिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में करें पूर्ण : जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट 1 दिन पहले
Indoreमंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा के 15 स्कूलों को मिली 28 करोड़ रुपये की सौगात 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के युवक के बैंक खाते से लाखों का संदिग्ध लेनदेन, पांच राज्यों से मिली थीं शिकायतें 7 दिन पहले
Indoreइंदौर में कृषि कॉलेज के पास चार्टर्ड बस डिपो में लगी आग, 4 से 5 बसें जलीं 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के लालबाग में मिली होलकरकालीन तिजोरी, खोलकर देखा जाएगा क्या है उसमें 7 दिन पहले
Indoreआयुक्त द्वारा निगम मुख्यालय में जनसुनवाई 42 आवेदनों पर तत्काल निराकरण के दिए निर्देश 7 दिन पहले
Indoreनिजी कंपनी के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:25 दिन पहले ही केरल से इंदौर आए थे; पैर में दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में नशेड़ी कार सवारों का उत्पात, सिग्नल पर कार को मारी टक्कर, महिला से बदसलूकी व युवकों को पीटा 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर सेक्शन प्रभारी को किया निलंबित, बीएमओ और प्रोफेसर के पांच-पांच दिन के वेतन कटौती के दिये निर्देश 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर नियम विरुद्ध बाइक टैक्सी संचालन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले

