हिंदू विवाह अधिनियम से जैन को अलग मानने के कुटुंब न्यायालय के निर्णय से समाज असहमत
इंदौर में जैन समाज कोर्ट के एक फैसले से नाखुश है। जैन समाज के पक्षकारों के बीच वैवाहिक विवाद हिंदू विवाह अधिनियम के तहत ही निराकृत होते हैं।
इंदौर में जैन समाज कोर्ट के एक फैसले से नाखुश है। जैन समाज के पक्षकारों के बीच वैवाहिक विवाद हिंदू विवाह अधिनियम के तहत ही निराकृत होते हैं। वरिष्ठ अभिभाषक दिलीप सिसोदिया का कहना है कि कुटुंब न्यायालय के फैसले के बाद जैन समुदाय असमंजस में है। जैन समाज हाई कोर्ट में पक्षकार बनकर अपनी बात रखेगा।
कुटुंब न्यायालय के निर्णय के बाद जैन समाज के पक्षकार असमंजस में हैं।
वैवाहिक विवाद आखिर किस अधिनियम के तहत निराकृत किए जाएंगे।
समाज अब इस मामले में हाई कोर्ट में प्रस्तुत अपील में पक्षकार बनेगा
इंदौर। विवाह विच्छेद के मामले में जैन दंपती पर हिंदू विवाह अधिनियम लागू न होने संबंधी कुटुंब न्यायालय के निर्णय के विरुद्ध समाज एकजुट हो गया है। जैन अधिवक्ता परिषद के प्रतिनिधियों का कहना है कि हम भले ही जैन हैं, लेकिन दशकों से हमारे समाज से जुड़े वैवाहिक मामलों में हिंदू विवाह अधिनियम के तहत फैसला होता आ रहा है।
वर्ष 2014 में केंद्र सरकार ने जैन धर्म के अनुयायियों को भले ही अल्पसंख्यक का दर्जा दे दिया लेकिन इसके बाद भी वैवाहिक मामलों में हजारों प्रकरण हिंदू विवाह अधिनियम के तहत निराकृत हो चुके हैं।
कुटुंब न्यायालय के निर्णय के बाद जैन समाज के पक्षकार असमंजस में हैं। वे समझ नहीं पा रहे हैं कि उनके वैवाहिक विवाद आखिर किस अधिनियम के तहत निराकृत किए जाएंगे।
समाज अब इस मामले में हाई कोर्ट में प्रस्तुत अपील में पक्षकार बनेगा और कुटुंब न्यायालय के निर्णय को खारिज करने की मांग करेगा।
यह है पूरा मामला
इंदौर कुटुंब न्यायालय ने पिछले दिनों जैन समाज के पक्षकारों की विवाह-विच्छेद की याचिकाएं यह कहते हुए निरस्त कर दी थीं कि केंद्र सरकार द्वारा जैन समाज को अल्पसंख्यक समुदाय घोषित किया गया है।
27 जनवरी, 2014 को इस बारे में राजपत्र भी जारी हो चुका है। ऐसी स्थिति में जैन समाज के अनुयायियों को हिंदू विवाह अधिनियम के तहत निर्णय प्राप्त करने का अधिकार नहीं है।
वे हिंदू धर्म की मूलभूत वैदिक मान्यताओं को अस्वीकार करने वाले और स्वयं को बहुसंख्यक हिंदू समुदाय से अलग कर चुके हैं।
बहस के दौरान पक्षकारों के वकीलों ने न्यायालय के समक्ष यह तर्क रखा भी था कि जैन समाज के वैवाहिक विवादों का निराकरण अब तक हिंदू विवाह अधिनियम के तहत ही होता आ रहा है।
हिंदू विवाह अधिनियम में मुस्लिमों को छोड़कर हिंदू, सिख इत्यादि को शामिल किया गया है। वैवाहिक विवादों के निपटारे के लिए जैन समाज का कोई अपना कानून नहीं है।
अन्य न्यायालयों में हो रही है नियमित सुनवाई इंदौर के कुटुंब न्यायालय में वर्तमान में पांच खंडपीठ हैं।
जिस न्यायालय ने यह फैसला सुनाया, उसके अलावा अन्य सभी खंडपीठ में जैन समाज के पक्षकारों के मामलों में नियमित सुनवाई हो रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले