सरवटे से गंगवाल रोड पर कार्रवाई:सिरपुर तालाब कैचमेंट एरिया में भी 11 निर्माण तोड़े
शहर में अवैध व बाधक निर्माण हटाने के लिए नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को दो स्थानों पर निर्माण हटाए गए। बियाबानी क्षेत्र में सरवटे से गंगवाल बस स्टैंड रोड पर बाधक बने धर्मस्थल के हिस्से को हटाया गया।
शहर में अवैध व बाधक निर्माण हटाने के लिए नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को दो स्थानों पर निर्माण हटाए गए। बियाबानी क्षेत्र में सरवटे से गंगवाल बस स्टैंड रोड पर बाधक बने धर्मस्थल के हिस्से को हटाया गया। सिरपुर तालाब कैचमेंट एरिया में किए जा रहे अवैध निर्माणों पर भी बुलडोजर चलाकर 11 मकान व गोदाम तोड़े गए। शहर में ट्रैफिक सुगम बनाने के लिए मध्य शहर की सड़कें चौड़ी की जा रही हैं। इनमें कई रोड चौड़े कर दिए गए, लेकिन इनमें बाधक निर्माण नहीं हटने से उतना हिस्सा बॉटल नैक बना हुआ है। इसी क्रम में स्मार्ट सिटी ने सरवटे से गंगवाल के बीच बनाई सड़क के बाधक निर्माण हटाकर पूरा बनाने का काम शुरू किया है।
7 से ज्यादा धर्मस्थल अभी भी बाधक
स्मार्ट सिटी के डीआर लोधी के अनुसार रविवार को वैभव लक्ष्मी मंदिर का 20 बाय 20 फीट का हिस्सा हटाया गया। क्षेत्र में स्थित राठौर समाज के एक और मंदिर को हटाने पर भी बातचीत में सहमति बन गई। इसे भी हटाया जाएगा। वहीं जूनी इंदौर वाले हिस्से के लिए भी तैयारी की जा रही है। रोड के सिलावटपुरा क्षेत्र से गंगवाल बस स्टैंड के बीच वाले हिस्से में 7 से ज्यादा धर्मस्थल बाधक बने हैं। इनमें एक को पिछले दिनों हटाया गया। अन्य के भी प्रयास जारी हैं। कार्रवाई के दौरान उपायुक्त रिमूवल लता अग्रवाल व जोन अफसर विनोद अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
अवैध निर्माणों के चलते सिरपुर तालाब की चैनल हो रही थी ब्लॉक
रामसर साइट बन चुके सिरपुर तालाब की दशा सुधारने के लिए इसके कैचमेंट एरिया में हो रहे अतिक्रमण पर सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी है। निगमायुक्त शिवम वर्मा के अनुसार कैचमेंट एरिया का सीमांकन कर अवैध हिस्से को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। रविवार को 9 मकान व कुछ गोदाम हटाने की कार्रवाई की गई।
अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया व भवन अधिकारी वैभव देवलासे ने पूरे दल व सुरक्षा के साथ कार्रवाई की। निगमायुक्त वर्मा ने बताया, सिरपुर की आवक चैनल में बाधक निर्माणों को पूरी तरह से हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। इससे इस तालाब में पानी भरने की दिक्कत नहीं हो। इसमें मिल रहे कॉलोनियों के गंदे पानी को भी रोका जा रहा है। इसके लिए एसटीपी बना रहे हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले