
✓आरोपी छुपकर काट रहा था फरारी।
✓ थाना चंदननगर के हत्या सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में फरार चल रहा था आरोपी ।
इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार विभिन्न अपराधों में फरार इनामी बदमाश व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी दौरान *क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि, कुख्यात शराब माफिया पप्पू खटिक जो कि थाना चंदन नगर से 307 के अपराध में लंबे समय से फ़रार चल रहा है, जो कि इंदौर शहर में ही चोरी-छुपे फरारी काट रहा है*। जिस पर क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा संबंधित थाने के साथ संयुक्त त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी पप्पू खटीक को मुखबिर के बताये स्थान पर घेराबंदी कर पकड़ा जिसने पूछताछ में अपना नाम *(1).पप्पू पिता केसरीमल खटीक उम्र 45 वर्ष नि.137 विजयश्री नगर कालानी नगर के पास इंदौर* बताया,
आरोपी पर पूर्व में भी शहर के विभिन्न थानों पर दर्जनभर से भी अधिक गंभीर अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही थाना चंदननगर पुलिस के द्वारा की जा रही है।
