राज्यसभा सदस्य श्री बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज का संस्था संघमित्रा एवं शहर की 250 से अधिक संस्थाओं द्वारा नागरिक अभिनंदन
नगरीय प्रशासन मंत्री, महापौर द्वारा राज्यसभा सदस्य श्री उमेश नाथ जी का अभिनंदन पत्र,शाल, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र देकर किया सम्मान लोकतंत्र के महा यज्ञ में सभी मिलकर पूर्ण आहुति के साथ अवश्य करें मतदान- संसद सदस्य बालयोगी उमेश नाथ जी हरियाणा में भाजपा की सफलता के मुकुट में गुरुजी हीरे की तरह है -नगरी प्रशासन मंत्री गुरुजी के जाति पंथ संप्रदाय तोड़ो - राष्ट्र को जोड़ो अभियान में देश में समरसता का मिल का पत्थर है-महापौर इंदौर दिनांक 05 मई 2024।
नगरीय प्रशासन मंत्री, महापौर द्वारा राज्यसभा सदस्य श्री उमेश नाथ जी का अभिनंदन पत्र,शाल, श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र देकर किया सम्मान
लोकतंत्र के महा यज्ञ में सभी मिलकर पूर्ण आहुति के साथ अवश्य करें मतदान- संसद सदस्य बालयोगी उमेश नाथ जी
हरियाणा में भाजपा की सफलता के मुकुट में गुरुजी हीरे की तरह है -नगरी प्रशासन मंत्री
गुरुजी के जाति पंथ संप्रदाय तोड़ो – राष्ट्र को जोड़ो अभियान में देश में समरसता का मिल का पत्थर है-महापौर
इंदौर दिनांक 05 मई 2024। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव नहीं बताया कि राज्यसभा सदस्य एवं श्री क्षेत्र वाल्मिकी धाम उज्जैन पीठाधीश्वर परम पूज्य बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज का आज संस्था संघमित्रा के साथ ही शहर की 250 से अधिक संस्थाओं एवं संगठनों द्वारा नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माननीय श्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में रविंद्र नाट्य गह में शॉल, श्री फल, मां अहिल्या की प्रतिमा एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे, संस्था संघमित्रा, 250 से अधिक सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक, व्यापारिक संस्थाओं एवं संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
लोकतंत्र के महायज्ञ में सभी मिलकर पूर्ण आहुति के साथ अवश्य करें मतदान- संसद सदस्य बालयोगी उमेश नाथ
संकट में जो मित्र कम करें उसे कभी नहीं छोड़ना चाहिए
अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि जी के नाम से इंटरनेशनल एयरपोर्ट का हुआ है निर्माण
श्री क्षेत्र वाल्मिकी धाम पीठाधीश्वर एवं राज्यसभा सांसद सदस्य परम पूज्य बालयोगी उमेश नाथ जी महाराज ने कहा कि मनुष्य पृथ्वी पर जन्म लेता है तो उसका मनुष्य योनि आने पर ही अभिनंदन हो जाता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1996 से मैं सामाजिक समरसता एवं जाति पंथ संप्रदाय तोड़ो राष्ट्र को जोड़ों के संकल्प के साथ काम कर रहा हूं।
माननीय गुरुवर श्री उमेश नाथ जी महाराज ने कहा की प्रदेश के विकास में सदा तटस्थ रहने वाले माननीय मुख्यमंत्री जो की सदा विकास रूपी मक्खन बटाते हैं एवं विकास योद्धा नगरीय प्रशासन मंत्री विकास को शिखर पर ले जाते हैं, और इंदौर की शोभा बढ़ाने वाले महापौर पुष्पमित्र भार्गव जी एवं शहर की विभिन्न संगठनों के द्वारा किए जा रहे नागरिक अभिनंदन मेरा नहीं बल्कि पूरे संत समाज का सम्मान है।
राज्यसभा सदस्य श्री बालयोगी उमेश नाथ जी महाराज ने कहा कि देश के आगामी लोकसभा निर्वाचन के लोकतंत्र के महायज्ञ मे उत्साह पूर्वक मतदान करें, यह लोकसभा निर्वाचन देश मैं लोकतंत्र का महोत्सव है, क्योंकि साडे 500 साल के संघर्ष के बाद एवं देश के महापुरुषों, तपस्वी, जगतगुरु एवं धार्मिक प्रेमियों द्वारा श्री राम जन्मभूमि पर भव्य विशाल श्री राम मंदिर का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान महर्षि वाल्मीकि जी के नाम से इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नामकरण किया गया है यह वाल्मीकि समाज के लिए गौरव की बात है।
माननीय गुरुवर ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के पूर्व आयोजित बैठक में मुझसे पूछा गया कि श्री राम मंदिर का निर्माण किस प्रकार से होगा इसके लिए आप कोई प्रस्ताव दें, तो मैंने कहा कि श्री राम जी के वनवास के दौरान निषाद राज, मां शबरी, केवट एवं अन्य ने श्री राम जी का वनवास के समय संकट के दौरान साथ दिया है उन सभी का भी अयोध्या में मंदिर निर्माण किया जाए, क्योंकि संकट के समय जो मित्र साथ दे उनका कभी साथ नहीं छोड़ना चाहिए।
हरियाणा में भाजपा की सफलता के मुकुट मे गुरुजी हीरे की तरह है – मंत्री श्री विजयवर्गीय
गुरुवार के राज्यसभा में मनोनीत होने पर मालवा एवं मध्य प्रदेश के साथ ही देश भी गौरांवित हुआ है
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माननीय श्री कैलाश विजयवर्गीय जी ने कहा कि वर्ष 2004 के सिंहस्थ में जब में सिंहस्थ प्रभारी था उसे दौरान वाल्मिक धाम उज्जैन में मेरी गुरुजी से सर्वप्रथम भेंट हुई थी, गुरुजी सकारात्मक सोच एवं सामाजिक समरसता के प्रतीक है।
माननीय मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि जब मैं हरियाणा का प्रभारी था, माननीय प्रधानमंत्री जी ने हरियाणा में बहुमत को लेकर चिंता जाहिर की थी, इस संबंध में मैं जब बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज श्री से फोन पर चर्चा की तो उसे समय वह राजस्थान डूंगरपुर में किसी कार्यक्रम में थे, उन्होंने वहीं से हरियाणा में वाल्मीकि समाज एवं अन्य समाज के लोगों से चर्चा की और भाजपा को हरियाणा में इतना अच्छा बहुमत मिला जिसकी में जितनी भी प्रशंसा करूं वह कम है। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा में मिले बहुमत रूपी मुकुट में माननीय गुरुवर जी एक हीरे के समान है जिनके बिना यह मिशन संभव नहीं था। देश के माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय गृह मंत्री जी ने माननीय गुरुवर जी को देश की सर्वोच्च सदन राज्यसभा में मनोनीत किया, यह मालवा और मध्य प्रदेश ही नहीं देश के लिए भी गौरव की बात है। गुरुजी वाल्मीकि समाज के ही नहीं अभी तो सर्व समाज के एक महान संत है, स्वच्छता में इंदौर को लगातार नंबर वन लाने में वाल्मीकि समाज का बहुत बड़ा योगदान है।
जाति पंथ संप्रदाय तोड़ो – राष्ट्र को जोड़ो अभियान देश में समरसता का मिल का पत्थर है – महापौर
जातिगत जनगणना देश हित के लिए नहीं है -महापौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि जाति पंथ संप्रदाय तोड़ो राष्ट्र को जोड़ो का अलख जगाने वाले और देश को समरसता का पाठ पढ़ने वाले परम पूज्य बालयोगी उमेश नाथ जी महाराज संस्थापक श्री क्षेत्र वाल्मिकी धाम एवं देश की सर्वोच्च सदन राज्यसभा में सदस्य निर्वाचित होने पर आज इंदौर शहर मैं संस्था संघमित्र एवं शहर की विभिन्न समाज, सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक, व्यापारिक एवं विभिन्न संगठनों द्वारा आज माननीय गुरु जी का नागरिक अभिनंदन किया गया। माननीय गुरु जी के सामाजिक समरसता के तहत जाति पंथ संप्रदाय तोड़ो – राष्ट्र को जोड़ो अभियान देश में समरसता का मिल का पत्थर साबित होगा।
महापौर श्री भार्गव ने कहा कि विगत दिनों गुरुवर श्री उमेश नाथ जी महाराज से मेरी वाल्मिकी धाम पर भेंट हुई, मैने माननीय गुरुजी से इंदौर आने एवं नागरिक अभिनंदन करने का आग्रह किया, इस पर गुरुजी ने कहा कि नागरिक अभिनंदन ऐसा हो जिसमें सभी समाज, धर्म एवं शहर की विभिन्न संगठन सम्मिलित हो।
महापौर श्री भार्गव ने कहा कि इंदौर स्वच्छता में नंबर वन रहा है, इसमें सबसे प्रमुख हमारे शहर की वाल्मीकि समाज का योगदान है, आज संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के सपना सार्थक हुआ है, यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता का बहुत ही अच्छा उदाहरण है, देश में जातिगत जनगणना देश हित के लिए ठीक नहीं है।
भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदीवे ने कहा कि परम पूज्य गुरुजी सिर्फ वाल्मीकि समाज के नहीं अपितु सर्वधर्म समाज के हैं, उन्होंने कहा कि मुझे हमेशा संतों का सानिध्य मिला है, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का आज सबका साथ सबका विकास साकार हुआ है, जिसकी अनुभूति इस कार्यक्रम के भव्यता से दिखाई दे रही है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले

