देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 3 बार पढ़ी गई

हेलीकाप्टर से तीन घंटे में उज्जैन और ओंकारेश्वर के कर सकेंगे दर्शन, इंदौर एयरपोर्ट से होगी उड़ान

गुरुवार को धार्मिक पर्यटन हेली सेवा का शुभारंभ भोपाल से हुआ। यात्रा में सफर करने के लिए अधिकतम 10 हजार रुपये प्रति व्यक्ति किराया लगेगा। मप्र पर्यटन निगम के माध्यम से इसका संचालन होगा।

Abhishek Raghuvanshi15 मार्च 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • गुरुवार को धार्मिक पर्यटन हेली सेवा का शुभारंभ भोपाल से हुआ। यात्रा में सफर करने के लिए अधिकतम 10 हजार रुपये प्रति व्यक्ति किराया लगेगा।
  • मप्र पर्यटन निगम के माध्यम से इसका संचालन होगा। बुकिंग आनलाइन पोर्टल के माध्यम से होगी।
  • इस सेवा के सुचारु संचालन के लिए संस्था फ्लायओला के साथ अनुबंध किया गया है।
  • पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा के नाम से शुरू हुई इस सुविधा के लिए आठ सीटर वाले इंजन एयरक्राफ्ट चलाए जाएंगे

इंदौर। मध्य प्रदेश के दो प्रमुख धार्मिक स्थल उज्जैन और ओंकारेश्वर के बीच धार्मिक पर्यटन सर्किट बनेगा। श्रद्धालु एक ही दिन में दोनों धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। प्रदेश में शुरू हुई धार्मिक पर्यटन हेली सेवा के माध्यम से श्रद्धालु कम समय में दोनों ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सकेंगे। दोनों तीर्थ स्थल के बीच इंदौर एयरपोर्ट यात्रियों के सफर के लिए प्रमुख केंद्र होगा। मप्र पर्यटन निगम के माध्यम से इसका संचालन होगा। बुकिंग मप्र पर्यटन निगम व अन्य आनलाइन पोर्टल के माध्यम से हो सकेगी।हेलीकाप्टर में बैठकर श्रद्धालु दोनों तीर्थ स्थलों की यात्रा कर सकेंगे। हालांकि अब तक यह तय नहीं हो सका है कि एक दिन में कितने फेरे लगेंगे और कितनी राशि श्रद्धालुओं को चुकानी होगी। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को एक वीडियो जारी कर बताया कि उज्जैन महाकाल और ओंकारेश्वर के बीच हेली सेवा शुरू होगी। श्रद्धालु तीन घंटे में दोनों धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। विजयवर्गीय ने वीडियो पोस्ट करके यह भी जानकारी दी है कि यात्रा में सफर करने के लिए अधिकतम 10 हजार रुपये प्रति व्यक्ति किराया लगेगा।

हेलीकाप्टर में आठ लोगों के बैठने की होगी सुविधा
गुरुवार को धार्मिक पर्यटन हेली सेवा का शुभारंभ भोपाल से हुआ। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव द्वारा केदारनाथ और यमुनोत्री के समान प्रदेश में भी हेलीकाप्टर सेवा शुरू की गई है। इसमें इंदौर से महाकालेश्वर तथा ममलेश्वर (ओंकारेश्वर) के लिए तो यह सुविधा रहेगी ही। साथ ही दतिया, मैहर, ओरछा धार्मिक स्थलों के लिए भी यह सुविधा प्रदान की जाएगी। पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा के नाम से शुरू हुई इस सुविधा के आठ सीटर वाले इंजन एयरक्राफ्ट चलाए जाएंगे।

दो माह में शुरू होगा संचालन
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि इस सेवा के सुचारु संचालन के लिए संस्था फ्लायओला के साथ अनुबंध किया गया है। आपरेटर संस्था द्वारा अनुबंध के अनुसार दो माह के भीतर फ्लाइट रूट का चयन, टिकट काउंटर स्थापना, लोकल स्टाफ चयन व प्रशिक्षण आदि कार्य होंगे। इसके बाद ही नियमित रूप से सेवाओं का संचालन प्रारंभ किया जाएगा।

छोटे एयरपोर्ट को भी जोड़ा जाएगा
प्रदेश के प्रमुख विमानतल इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल, खजुराहो के साथ-साथ अन्य छोटे विमानतल को भी जोड़ा जाएगा। योजना के अंतर्गत एक ट्विन इंजन हेलीकाप्टर व दो सिंगल इंजन हेलीकाप्टर होंगे। एक ट्विन इंजन हेलीकाप्टर भोपाल में तथा एक-एक सिंगल इंजन हेलीकाप्टर इंदौर व उज्जैन में होंगे। इंदौर में यह सुविधा कब से शुरू होगी, इसकी तारीख अभी तय नहीं की है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑