देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई अधिवक्ताओं की फौज, समस्याएं सुलझाने के साथ, विरोधी दल की बढ़ाएंगे मुश्किलें

लोकसभा चुनाव में कानूनी उलझनों से निपटने के लिए भाजपा ने अधिवक्‍ताओं की टीम बनाई है।

Abhishek Raghuvanshi15 मार्च 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • लोकसभा चुनाव में कानूनी उलझनों से निपटने के लिए भाजपा ने अधिवक्‍ताओं की टीम बनाई है।
  • लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की तैयारी
  • कानूनी उलझनों से निपटने के लिए बनाई अधिवक्ताओं की टीम
  • विरोधी दल की गतिविधियों पर भी रखेंगे नजर

इंदौर। आजादी के पहले से देश की राजनीति में अधिवक्ता हमेशा ही प्रमुख भूमिका में रहे हैं। आजादी के बाद भी उनकी भूमिका बरकरार रही और आज भी है। यही वजह है कि इस बार भी भाजपा और कांग्रेस दोनों ने लोकसभा चुनाव के दौरान आने वाले कानूनी पेंच को सुलझाने के लिए अधिवक्ताओं की फौज अभी से तैनात कर दी है।दोनों ही पार्टियों ने बकायदा विधि प्रकोष्ठ गठित कर बहुत पहले से अधिवक्ताओं की नियुक्ति कर दी है अधिवक्ताओं से आचार संहिता लागू होने से लेकर अंतिम परिणाम घोषित होने तक मुस्तैद रहने के लिए कहा गया है। भाजपा ने तो अधिवक्ताओं के प्रशिक्षण के कई दौर हो भी चुके हैं।
विधि प्रकोष्ठ में शामिल वकील सिर्फ चुनाव के दौरान पार्टी के प्रत्याशियों के सामने आने वाली कानूनी मुश्किलों का रास्ता ही नहीं खोजेंगे, बल्कि वे यह सुझाव भी देंगे कि प्रतिद्वंद्वियों की राह में मुश्किलें कैसे बढ़ाई जा सकती हैं? वे इस” बात पर भी नजर रखेंगे कि प्रतिद्वंद्वी पार्टी के प्रत्याशी कहां कानूनी चूक कर रहे हैं और कैसे उन्हें कानूनी पेंच में फंसाया जा सकता है। सामने वाले पार्टी या प्रतिद्वंद्वी के चूक करते ही अधिवक्ता सामने वाले प्रत्याशी को घेरने के लिए रणनीति भी तैयार करेंगे।

पंपलेट्स, पोस्टर, बैनर सब पर रखेंगे नजर
अधिवक्ताओं की फौज का काम आचार संहिता लागू होते ही शुरू हो जाएगा। प्रत्याशियों के पंपलेट्स, पोस्टर इत्यादि भी उनके अनुमोदन के बाद ही प्रकाशित करवाए जाएंगे। ऐसा इसलिए ताकि प्रकाशित करवाई जा रही सामग्री में कोई ऐसी बात न छप जाए जो पार्टी या प्रत्याशी के लिए कानूनी उलझन खड़ी करे। ये अधिवक्ता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के भाषणों का भी विश्लेषण करेंगे।

विधि प्रकोष्ठ में अधिवक्ताओं की नियुक्ति करने में भाजपा ने कांग्रेस से बाजी मार ली है। भाजपा विधि प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता मनोज द्विवेदी के अनुसार पार्टी ने विधि प्रकोष्ठ के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक संयोजक और दो सह संयोजकों की नियुक्ति की है। इसके अलावा अलग-अलग पदों पर वकीलों की नियुक्ति भी की गई है।
इन सभी अधिवक्ताओं को आचार संहिता उल्लंघन के मामले, पुलिस और प्रशासन से जुड़े मामलों में मैदान में उतारना है। जिला स्तर पर एक मीडिया इंचार्ज और पांच सदस्यीय समिति अलग से बनाई गई है। संभाग स्तर पर भी वकीलों की एक टीम बनाई गई है।

पार्टियों के विधि प्रकोष्ठों ने बनाए वार रूम
भाजपा, कांग्रेस ने विधि प्रकोष्ठ गठित करने के साथ-साथ वार रूम भी बनाए हैं। भाजपा के इंदौर कार्यालय में विशेष वार रूम तैयार किया गया है। विधि प्रकोष्ठ में शामिल अधिवक्ता अनुमतियां लेने, निर्वाचन आयोग से समन्वय स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य करेंगे।

ये जिम्मेदारी होगी अधिवक्ताओं के पास

  • आचार संहिता के दौरान होने वाली शिकायतों में पैरवी करना और नोटिस का जवाब देना।
  • दूसरे पार्टी के प्रत्याशी द्वारा आचार संहिता के किसी भी प्रकार के उल्लंघन पर तुरंत नोटिस की कार्रवाई करना, निर्वाचन आयोग के समक्ष उपस्थित होकर प्रकरण दर्ज कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना।
  • इंटरनेट मीडिया पर सतत निगरानी, किसी भी तरह का उल्लंघन होने पर तुरंत कार्रवाई करना।
  • प्रत्याशियों को फार्म भरने की प्रक्रिया बताना और पार्टी के प्रत्याशी का सफल नामांकन जमा कराना।
  • प्रत्याशियों का आपराधिक रिकार्ड एकत्रित करना और चुनाव आयोग को सौंपना, पार्टी की वेबसाइट पर डालना।
  • पार्टी द्वारा तैयार विज्ञापन, प्रचार सामग्री इत्यादि की बारीकी से जांच करना और इसके कानूनी पहलू पर सुझाव देना, आवश्यकतानुसार संशोधन करवाना।
  • हमारे पास अधिवक्ताओं की टीम तैयार है। आचार संहिता लागू होते ही हम काम शुरू कर देंगे। अधिवक्ताओं के प्रशिक्षण के कई सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। -एडवोकेट मनोज द्विवेदी प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा विधि प्रकोष्ठ
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑