मार्केटिंग कर्मचारी ने अगरबत्ती ऑर्डर कर मार्केट में बेची:9 लाख रुपए कंपनी को नहीं लौटाए, मालिक ने दर्ज कराया गबन का केस
इंदौर के चंदन नगर थाने में अगरबत्ती कंपनी के मार्केटिंग कर्मचारी के खिलाफ उसके मालिक ने गबन की शिकायत दर्ज कराई है। कर्मचारी पर आरोप है कि उसने वॉट्सऐप और मोबाइल पर कॉल कर लाखों का माल ऑर्डर कर बाजार में दिया।
इंदौर के चंदन नगर थाने में अगरबत्ती कंपनी के मार्केटिंग कर्मचारी के खिलाफ उसके मालिक ने गबन की शिकायत दर्ज कराई है। कर्मचारी पर आरोप है कि उसने वॉट्सऐप और मोबाइल पर कॉल कर लाखों का माल ऑर्डर कर बाजार में दिया। 9 लाख रुपए खुद ही रख लिए, कंपनी में जमा नहीं कराए। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है।
चंदन नगर पुलिस के मुताबिक जंगमपुरा निवासी पुनीत जैन की शिकायत पर राजा विश्वकर्मा निवासी रामानंदनगर के खिलाफ गबन का केस दर्ज किया गया है।
पुनीत ने पुलिस को बताया कि शुभ लाभ एजेंसी के नाम से स्कीम नबंर 71 में उनकी कंपनी का ऑफिस है। राजा सेल्स के काम पर आया था। वह मार्केट से ऑर्डर लेता, इसके बाद कंपनी में ऑर्डर करता था। हर 15 दिन में हिसाब-किताब होता था। इसकी एंट्री रजिस्टर में की जाती थी। वह कारखाने पर माल लेने खुद आता और कभी-कभी घर पर भी माल भेजने की बात करता। फर्म के कर्मचारी कपिल पंजारे और अर्जुन मीणा के जरिए उस तक माल भिजवाया जाता था।
जीएसटी के नाम से दिया झांसा
पुलिस के मुताबिक, राजा ने एक दिन उनसे कहा कि वह उनसे रेगुलर माल लेता है। बिलिंग करने पर उसे भी जीएसटी देना होगी। बिना बिल के जीएसटी डिपार्टमेंट को अपना रिकॉर्ड कैसे दिखाएगा। इसके बाद उसने कहा कि जो पेमेंट वह दे, उसकी रजिस्ट्रर में एंट्री कर लें, बाकी बकाया जीएसटी का बिल बनाकर दिया करें। इससे उसे फायदा होगा और आपका हिसाब भी जीएसटी में दिखेगा।
पुनीत ने बताया कि जब राजा को माल दिया जाता, तो कुछ न कुछ अमाउंट बकाया रह जाता। इसके बाद काफी अमाउंट बढ़ गया। इस पर राजा से कहा कि रुपए काफी ज्यादा हो गए हैं, पुराना बकाया देने पर ही माल दे पाऊंगा। इस पर राजा ने कहा कि माल मार्केट में दिया है, रुपए नहीं मिले हैं। दूसरा माल देने पर पहले का पेमेंट आता है। अगर नया माल नहीं दोगे, तो पहले का पेमेंट रुक जाएगा।
पुलिस का कहना है कि वह रकम डूबने के डर से राजा को माल देते रहे। 1 जनवरी 2021 से 12 दिसंबर 2022 तक राजा ने करीब 23 लाख 74 हजार की अगरबत्ती ले ली। इसके एवज में राजा उसने 14 लाख 62 हजार रुपए दिए। इसमें कुछ भुगतान कैश और कुछ ऑनलाइन किया। बकाया 9 लाख 10 हजार रुपए रोक दिए।
माल लेना किया बंद
इसके बाद राजा ने माल लेना बंद कर दिया। इसकी जानकारी पुनीत को नहीं दी। उन्होंने बताया कि राजा से कई बार रुपए मांगे, उसने कहा कि सारी रकम दे चुका है, किसी तरह का हिसाब नहीं बचा।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore9 खातों में 10 बार ट्रांजेक्शन कर जमा करवाए रुपए:84 साल के प्रोफेसर को ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़कर 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगे 610 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमर्डर:नशा करने के बाद विवाद में रिक्शा वाले ने की इंस्पेक्टर की हत्या, रुपए लूटे, आरोपी हिरासत में 632 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreक्राइम इंडेक्स 2024:सालभर में 17 हजार से ज्यादा अपराध, हत्या, डकैती व अपहरण के मामले बढ़े 658 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsचर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड: 28 आरोपी दोषी करार, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला 659 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंदौर में न्यू ईयर की रात चाकूबाजी:ऑटो सवार बदमाशों ने युवक को पेट में चाकू मारा, हालत गंभीर 659 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsइंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के तीन अन्य सदस्यों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम ज़मानत की अर्जी दाखिल की है 678 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsमहू का हिस्ट्रीशीटर पीथमपुर में गिरफ्तार:अलग-अलग थानों में 55 केस, 15 हजार का इनाम भी था 679 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndore4 लाख रुपए के कैमरे चुराए, सीसीटीवी में दिखा आरोपी:मैरिज गार्डन में शूट करने आए फोटोग्राफर के साथ वारदात; कार में ले गया बैग 679 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 11 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 11 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 13 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 13 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 13 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 13 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 13 दिन पहले