पुलिस कमिश्नर इंदौर ने आगामी त्योहार नवरात्री के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था व तैयारियों के संबंध में ली पुलिस अधिकारियों की बैठक।
√ आगामी त्यौहारों के दौरान पर्याप्त पुलिस व्यवस्था के साथ विशेष सर्तकता रखने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।
√ आगामी त्यौहारों के दौरान पर्याप्त पुलिस व्यवस्था के साथ विशेष सर्तकता रखने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।
इंदौर दिनांक 02 अक्टूबर 2024- शहर में आगामी त्योहारों नवरात्री, दशहरा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था व पुलिस व्यवस्था की तैयारियों को लेकर एक बैठक का आयोजन आज दिनांक 02.10.24 को पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री राकेश गुप्ता द्वारा इंदौर नगरीय क्षेत्र के सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ किया गया।
उक्त बैठक में अति. पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) इंदौर श्री अमित सिंह, अति. पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) इंदौर श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव , पुलिस उपायुक्त ज़ोन-1 श्री विनोद मीणा, पुलिस उपायुक्त ज़ोन-2 श्री अभिनय विश्वकर्मा, पुलिस उपायुक्त ज़ोन-3 श्री हंसराज सिंह, पुलिस उपायुक्त ज़ोन-4 श्री ऋषिकेश मीना, पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्री राजेश त्रिपाठी, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) श्री जगदीश डावर, पुलिस उपायुक्त यातायात श्री अरविंद तिवारी सहित नगरीय क्षेत्र के सभी अति. पुलिस उपायुक्त, सभी सहायक पुलिस आयुक्त उपस्थित रहें।
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर श्री राकेश गुप्ता द्वारा शहर में अपराध नियंत्रण के साथ ही आगामी दिनों में आने वाले त्यौहारों (नवरात्री, दशहरा) को सर्वोच्च प्राथमिकता से लेते हुए, शहर में शांति पूर्ण एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखते हुए, सभी नागरिकगण सुरक्षित माहौल में पूरे हर्षोल्लास के साथ त्यौहार मनाएं इसके लिये, बेहतर पुलिस व्यवस्था हेतु सभी अधिकारियों को इसके लिये आवश्यक तैयारी करने के संबंध में निम्न दिशा-निर्देश दिये-
▪️ नवरात्री के दौरान गरबा पंडालों, दुर्गापूजा की एक लिस्ट बनाकर, उसका एक कैलेंडर तैयार करें और उस कैलेंडर को सभी अधिकारी एवं थाना प्रभारी अपने सामने रखते हुए, प्रतिदिन उसके हिसाब से कार्ययोजना के तहत कार्य करें।
▪️ थाना क्षेत्र में उक्त त्यौहारो नवरात्री एवं रावण दहन के आयोजनों के आयोजक आदि के संबंध में पूर्ण जानकारी- यथा स्थान, दिनांक, समय, संबंधित आयोजक के नाम व फोन नंबर आदि सभी जानकारियां पुलिस अपने पास रखें और उसके अनुसार पुलिस व्यवस्था लगायें।
▪️त्यौहारों के दौरान गरबा पंडालों, दुर्गा पूजा एवं दशहरे के दौरान रावण दहन की पूर्ण जानकारी के साथ, आयोजकों ने उसकी अनुमति ली है कि नहीं उसे भी चैक करें।
▪️त्यौहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनायें रखने हेतु क्षेत्र में शांति समिति की बैठक, गणमान्य नागरिकों एवं आयोजकों की निरंतर थाना स्तर एवं वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर बैठक लेकर, बेहतर आपसी समन्वय स्थापित करने का प्रयास करें।
▪️ सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील धार्मिक स्थलों को विशेष रूप से चिन्हित करते हुए, वहां पर फिक्स पिकेट, मोबाइल पेट्रोलिंग सहित उचित पुलिस व्यवस्था लगी हो, यह सुनिश्चित करें।
▪️ धार्मिक आयोजन के दौरान यदि कोई पूर्व में विवाद हुआ हो तो, उसकी भी अघतन जानकारी रखते हुए, विवाद करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध समुचित प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करें।
▪️इस दौरान सोशल मीडिया पर उन्माद फैलाने वालों पर भी कड़ी नजर रखे और उनके विरूद्ध कड़ी व प्रभावी कार्यवाही की जावें।
▪️ सभी अधिकारीगण इस बात पर विशेष ध्यान दे कि, सभी धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरें लगे है और चालू अवस्था में है कि नहीं उन्हें चैक कर, तदानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore80th Independence Day:लाल परेड ग्राउंड पर सीएम डॉ. यादव ने फहराया तिरंगा, ली सलामी, कहा- 2027 होगा युवा वर्ष, रोजगार सहित मिशन GYANII पर होगा फोकस 67 दिन पहले
Indoreसंपत्ति विवादों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:जमीन विवाद में Title साबित करना होगा जरूरी 74 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर में ये क्या हुआ… पुराने मेडिकल कॉलेज परिसर में खून से लथपथ फव्वारे, रात भर आती रहीं भयानक चीखें 734 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreमध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी बोले- दुष्कर्मियों को बीच चौराहे पर गोली मार देनी चाहिए 744 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर के कपड़ा बाजार की दुकान में लगी भीषण आग, इसे बुझाने फायर ब्रिगेड कर रही मशक्कत 746 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreट्रैफिक पुलिस की ज्यादती:चेकिंग में वाहन के कागजात, रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस दिखाने पर भी पीयूसी के नाम पर काट रहे हैं 1 हजार रु. का चालान 748 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreगरबों के दौरान मनचले परेशान करें तो फोटो करें वाट्सएप, तत्काल होगी कार्रवाई 749 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreस्मार्ट चिप कंपनी ने बंद किया काम, लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन कार्ड नहीं बना पा रहे लोग 749 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 5 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 5 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 5 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 11 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 12 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 16 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 18 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 18 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 18 दिन पहले