देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

गरबों के दौरान मनचले परेशान करें तो फोटो करें वाट्सएप, तत्काल होगी कार्रवाई

शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्र 3 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस दौरान गरबा के जरिये नाचते-गाते हुए मां की पूजा और आराधना की जाती है। हालांकि, इस दौरान कई मनचले और महिला अपराधी भी सक्रिय होते हैं।

Abhishek Raghuvanshi2 अक्टूबर 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

शक्ति की आराधना का पर्व नवरात्र 3 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इस दौरान गरबा के जरिये नाचते-गाते हुए मां की पूजा और आराधना की जाती है। हालांकि, इस दौरान कई मनचले और महिला अपराधी भी सक्रिय होते हैं। लिहाजा, इस बार उन पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने पहले से तैयारी शुरू कर दी है।
पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर।
नवरात्र के दौरान गरबा पंडालों में सादी वर्दी में तैनात रहेगी पुलिस।
महिला संबंधी अपराध करने वालों की भी पुलिस ने बनाई है लिस्ट।
नवरात्र के दौरान पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष उपाय किए हैं। नवरात्र में गरबा पंडालों पर पुलिस सादी वर्दी में तैनात रहेगी। महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने इंटरनेट मीडिया वाट्सएप नंबर जारी किया है। मनचले अगर आने-जाने में परेशान करते हैं, तो मोबाइल से उनका फोटो खींचकर पुलिस के नंबर पर वाट्सएप करें। पुलिस उस पर तत्काल एक्शन लेकर कार्रवाई करेगी। बीते दस साल में महिला संबंधी अपराध करने वालों की भी पुलिस ने लिस्ट बना ली है। सभी थानों पर बुलाकर बांड भरवाए जा रहे हैं। गरबा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाना आवश्यक कर दिया है। इनके माध्यम से पुलिस कंट्रोल रूम से नजर रखी जाएगी। सात पुलिसकर्मियों की टीम इसके लिए लगाई जा रही है। वहीं, शहर के सभी चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पुलिस गरबा पंडालों पर आने-जाने वाले मार्गों पर नजर रखेगी।
इस नंबर पर करें फोटो वाट्सएप
इसके अलावा गरबा पंडालों व धार्मिक स्थलों पर संदिग्धों पर भी पुलिस की नजर रहेगी। सीएसपी श्वेता गुप्ता ने बताया कि त्यौहारों के दौरान महिला हेल्पलाइन नंबर 7049119202 जारी किया गया है। जिस पर फोन करने पर उन्हें तत्काल पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाएगी। इंटरनेट मीडिया वाट्सएप के माध्यम से भी महिलाएं व युवतियां इसका उपयोग कर सकती है। मनचले अगर उन्हें परेशान करते हैं, तो वह उसका फोटो खींचकर वाट्सएप कर सकती हैं। इसके बाद बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
48 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
महिला संबंधी अपराध करने वाले बदमाशों पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। बीते दस सालों में कुल 2,477 बदमाशों को चिह्नित किया गया है। सोमवार को पुलिस ने 117 आरोपितों को उनके घर जाकर चेक किया है। इसके बाद थाने बुलाकर उनसे बाउंड ओवर, डोजियर भरने की कार्रवाई की जा रही है। 48 आरोपितों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
जागरूकता अभियान भी चला रही पुलिस
महिलाओं और बालिकाओं संबंधी अपराधों को रोकने के लिए पुलिस जागरूकता अभियान भी चला रही है। महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन किया गया है। स्कूल, कॉलेज, धार्मिक संस्थान, पार्क, कोचिंग संस्थान, नुक्कड़ पर चौपाल लगाकर महिला संबंधित अपराध और साइबर ठगी के बारे में जानकारी दी जा रही है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
80th Independence Day:लाल परेड ग्राउंड पर सीएम डॉ. यादव ने फहराया तिरंगा, ली सलामी, कहा- 2027 होगा युवा वर्ष, रोजगार सहित मिशन GYANII पर होगा फोकसIndore80th Independence Day:लाल परेड ग्राउंड पर सीएम डॉ. यादव ने फहराया तिरंगा, ली सलामी, कहा- 2027 होगा युवा वर्ष, रोजगार सहित मिशन GYANII पर होगा फोकस 67 दिन पहलेसंपत्ति विवादों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:जमीन विवाद में Title साबित करना होगा जरूरीIndoreसंपत्ति विवादों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:जमीन विवाद में Title साबित करना होगा जरूरी 74 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर में ये क्या हुआ… पुराने मेडिकल कॉलेज परिसर में खून से लथपथ फव्वारे, रात भर आती रहीं भयानक चीखें 734 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreमध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी बोले- दुष्कर्मियों को बीच चौराहे पर गोली मार देनी चाहिए 744 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर के कपड़ा बाजार की दुकान में लगी भीषण आग, इसे बुझाने फायर ब्रिगेड कर रही मशक्कत 746 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreट्रैफिक पुलिस की ज्यादती:चेकिंग में वाहन के कागजात, रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस दिखाने पर भी पीयूसी के नाम पर काट रहे हैं 1 हजार रु. का चालान 748 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreपुलिस कमिश्नर इंदौर ने आगामी त्योहार नवरात्री के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था व तैयारियों के संबंध में ली पुलिस अधिकारियों की बैठक। 748 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreस्मार्ट चिप कंपनी ने बंद किया काम, लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन कार्ड नहीं बना पा रहे लोग 749 दिन पहले
बढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 5 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 5 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 5 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 6 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहले
सनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 11 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहलेइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 11 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 12 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 16 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 18 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 18 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 18 दिन पहले
↑