इंदौर में ये क्या हुआ… पुराने मेडिकल कॉलेज परिसर में खून से लथपथ फव्वारे, रात भर आती रहीं भयानक चीखें
मध्य प्रदेश के इंदौर में शर्मनाक हरकत सामने आई है। यहां कि एक ऐतिहासिक धरोहर में हैलोवीन पार्टी आयोजित की गई। केईएम स्कूल की स्थापना वर्ष 1848 में हुई थी। केईएम स्कूल फ्रेंच गोथिक शैली की वास्तुकला का शानदार उदाहरण है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में शर्मनाक हरकत सामने आई है। यहां कि एक ऐतिहासिक धरोहर में हैलोवीन पार्टी आयोजित की गई। केईएम स्कूल की स्थापना वर्ष 1848 में हुई थी। केईएम स्कूल फ्रेंच गोथिक शैली की वास्तुकला का शानदार उदाहरण है। यह मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि मध्य भारत का सबसे पुराना कॉलेज भवन है।
बिल्डिंग में बनाई भूतिया आकृतियां
रातभर गूंजती रहीं भयानक चीखें
धरोहर के सामने बनाया कब्रिस्तान
इंदौर में पुराने मेडिकल कॉलेज के परिसर में रविवार रात कुछ ऐसा भयावह हुआ, जिसकी गूंज रातभर चीखों के रूप में सुनाई देती रही। इस पुराने मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग को किंग एडवर्ड मेडिकल स्कूल नाम से भी जाना जाता है। यह कई वर्षों से जर्जर है। रविवार रात इसे कब्रिस्तान में तब्दील कर दिया गया। यहां भूतिया आकृतियां, खून से लथपथ फव्वारे और भयानक चीखें रात के अंधेरे में गूंज उठीं। हुआ यूं कि स्थानीय युवाओं के एक समूह ने रविवार को इस ऐतिहासिक धरोहर बिल्डिंग केईएम में हैलोवीन अर्थात भूतिया पार्टी की। हैलोवीन उत्सव दो सप्ताह बाद है, लेकिन इन युवाओं ने ऐतिहासिक धरोहर में तमाम मानदंडों की अनदेखी करते हुए अपने डरावने उत्सव का मंचन किया। अब इससे एमजीएम मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों में खलबली मच गई है।
खून का फव्वारा, कंकाल देख डरे अधिकारी
युवाओं ने धरोहर के बाहर ही कब्रिस्तान बनाया। साथ ही दीवारों पर ओ स्त्री कल आना, दानव का कक्ष, आरआईपी (रेस्ट इन पीस) और कई अन्य डरावनी लाइन लिखीं।
एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि हम ऐसे कब्रस्तान, खून से लथपथ फव्वारा, इमारत पर लटकते कंकाल देखकर डर गए।
शुरुआत में ऐसा लगा जैसे काला जादू किया गया हो या कोई फिल्म शूट की गई होगी। चूंकि यह इमारत पहले से भुतहा बिल्डिंग के रूप में मशहूर है, इसलिए यह डर और बढ़ गया।
जिम्मेदारों को जानकारी नहीं
पुराना मेडिकल स्कूल भवन एमजीएम मेडिकल कॉलेज की संपत्ति है। आयोजक ने स्मारक को देखने के लिए परिसर की इमारत में केवल 20 लोगों के आने की अनौपचारिक अनुमति ली थी।
सूत्रों के मुताबिक, जैन समुदाय से जुड़े एक समूह ने इसके लिए अनुमति मांगी थी और पिछले 10 दिनों से इस पार्टी की तैयारी कर रहा था।
मुझे जानकारी नहीं: डीन
मुझे इस पार्टी की जानकारी नहीं है, समूह ने केवल इमारत का दौरा करने की अनुमति मांगी थी। – डीन डॉ. संजय दीक्षित
पार्टी की अनुमति के लिए डाला था दबाव
जानकारी के अनुसार, राजनीतिक हस्तियों समेत विभिन्न प्रमुख लोगों ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर पार्टी के आयोजन की अनुमति देने के लिए दबाव डाला था। हैरानी की बात यह है कि पार्टी में उपस्थित लोगों को डीन के घर के लान में खाना परोसा गया। पार्टी के दौरान युवाओं ने परिसर में खड़ी मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब का शीशा भी तोड़ दिया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indore80th Independence Day:लाल परेड ग्राउंड पर सीएम डॉ. यादव ने फहराया तिरंगा, ली सलामी, कहा- 2027 होगा युवा वर्ष, रोजगार सहित मिशन GYANII पर होगा फोकस 67 दिन पहले
Indoreसंपत्ति विवादों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:जमीन विवाद में Title साबित करना होगा जरूरी 74 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreमध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी बोले- दुष्कर्मियों को बीच चौराहे पर गोली मार देनी चाहिए 744 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर के कपड़ा बाजार की दुकान में लगी भीषण आग, इसे बुझाने फायर ब्रिगेड कर रही मशक्कत 746 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreट्रैफिक पुलिस की ज्यादती:चेकिंग में वाहन के कागजात, रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस दिखाने पर भी पीयूसी के नाम पर काट रहे हैं 1 हजार रु. का चालान 748 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreपुलिस कमिश्नर इंदौर ने आगामी त्योहार नवरात्री के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था व तैयारियों के संबंध में ली पुलिस अधिकारियों की बैठक। 748 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreगरबों के दौरान मनचले परेशान करें तो फोटो करें वाट्सएप, तत्काल होगी कार्रवाई 749 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreस्मार्ट चिप कंपनी ने बंद किया काम, लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन कार्ड नहीं बना पा रहे लोग 749 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 5 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 5 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 5 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 11 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 11 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 12 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 16 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 18 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 18 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 18 दिन पहले