देश की बात, आपके शहर से
Indore23°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

ट्रैफिक पुलिस की ज्यादती:चेकिंग में वाहन के कागजात, रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस दिखाने पर भी पीयूसी के नाम पर काट रहे हैं 1 हजार रु. का चालान

शहर के बदहाल ट्रैफिक को संभालने के बजाय ट्रैफिक पुलिस के जवान प्रमुख चौराहों पर सिर्फ चालानी कार्रवाई करते दिखाई दे रहे हैं।

Abhishek Raghuvanshi3 अक्टूबर 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

शहर के बदहाल ट्रैफिक को संभालने के बजाय ट्रैफिक पुलिस के जवान प्रमुख चौराहों पर सिर्फ चालानी कार्रवाई करते दिखाई दे रहे हैं। आम लोगों को पीयूसी के नाम पर परेशान कर रहे हैं, वहीं बाहरी राज्यों के वाहनों को जांच के नाम पर रोककर वसूली की जा रही है। त्योहारी सीजन शुरू होते ही खरीदी करने निकलने वाले शहरियों को चेकिंग के नाम पर परेशान कर रहे हैं।
एक चौराहे पर चेकिंग से निपटकर आगे बढ़े नहीं कि दूसरे चौराहे पर फिर पीयूसी के नाम पर रोक लेते हैं। कई पीड़ितों ने मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर, डीसीपी ट्रैफिक तक को शिकायतें की हैं, लेकिन अफसर अपने अमले पर नियंत्रण करने में असमर्थ नजर आ रहे हैं। अफसरों के मना करने के बावजूद ये जवान उनके निर्देशों को चौराहों पर हवा में उड़ा रहे हैं।
चौराहों पर ट्रैफिक सूबेदार, एएसआई और कांस्टेबलों की टीमें कोना पकड़कर चालानी कार्रवाई करती दिखाई देती हैं। रोका भी उन लोगों को जा रहा है जो परिवार के साथ होते हैं या बाहरी राज्यों से खरीदी करने आते हैं। ऐसी कार्रवाई करने वालों पर न तो एडिशनल डीसीपी ट्रैफिक नियंत्रण कर पा रहे हैं न ही संबंधित क्षेत्र के ट्रैफिक एएसपी। गंभीर बात तो ये है कि पीयूसी के नाम पर वसूली की जा रही है।
केस-1 : फूटी कोठी चौराहे पर 1 हजार रुपए का चालान काटा
खंडवा से काम के सिलसिले में इंदौर आए समर्थ जोशी ने बताया कि उन्हें फूटी कोठी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस ने रोका। वे अपनी कार (एमपी 12 सीए 9304) से जा रहे थे। उन्होंने बताया गाड़ी के सभी दस्तावेज व लाइसेंस दिखाने बाद भी जब कुछ नहीं मिला तो जवान ने रुबाब दिखाते हुए पीयूसी कार्ड मांगा। इसके न होने पर 1 हजार रुपए का चालान काट दिया।
केस-2 : चाणक्यपुरी में भी रुपए लेकर कार को छोड़ा
होटल कारोबारी जितेंद्र चौहान ने बताया, वे अपनी कार (एमपी 09 डब्ल्यू एफ 0016) से चाणक्यपुरी चौराहा होकर जा रहे थे। ट्रैफिक जवानों ने चेकिंग के नाम पर रोका। सारे दस्तावेज दिखाने के बाद पीयूसी कार्ड को लेकर अड़ गए। वह न होने पर 1 हजार का चालान बनाने के लिए धमकाया। काफी बहस के बाद कुछ रुपए लेकर छोड़ दिया।
केस-3 : विजयनगर में बाहरी कार का चालान काटा
ट्रैवल्स संचालक गीत अजमानी बताते हैं, वे इंदौर में काम करते हैं। उनकी गाड़ी (एमपी 12 बीसी 0939) खंडवा पासिंग है। उन्हें विजय नगर चौराहे पर रोक लिया गया। फिर सभी दस्तावेज दिखाने के बाद भी नहीं छोड़ा। पीयूसी के नाम पर 1 हजार का चालान कटवाना पड़ा।
पॉल्यूटेंट अंडर कंट्रोल (पीयूसी) कार्ड के लिए यह हैं नियम
देश में सभी प्रकार के ईंधन वाले वाहनों के लिए पीयूसी कार्ड अनिवार्य है।
इसकी वैधता आमतौर पर 6 महीने से 1 साल तक होती है।
इसका नवीनीकरण वाहन मालिक को समय-समय पर करना जरूरी है।
ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी कार्ड की जांच कर सकते हैं। (इसी नियम को पुलिस ने वसूली का आधार बना रखा है)
इस कार्ड के बिना वाहन चलाने पर मप्र में 1 हजार का जुर्माना है। इसके न होने पर धारा 190 (2) में पुलिस कार्रवाई कर सकती है।
इसे बनवाने के लिए वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी बुक जरूरी है। कार का कार्ड 100 रुपए में और बाइक-स्कूटर का 70 से 80 रुपए में बनता है।
पीयूसी कार्ड बनाने के स्थान केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा निर्धारित किए जाते हैं।
कार्ड जरूरी, लेकिन चेकिंग के नाम पर ज्यादती-नागरिकों का कहना है कि नियमानुसार पीयूसी कार्ड जरूरी है, लेकिन परिवहन विभाग ने अथॉराइज्ड सेंटर भी कहीं नहीं बनाए हैं। कुछ पेट्रोल पंपों पर ये बनाए जाते हैं। वहां भीड़ होने, पार्किंग न होने से आसानी से कार्ड बनाना संभव नहीं होता। इस कारण कई लोग कार्ड नहीं रख पाते। वहीं बाहर से आने वाले इस कार्ड को लेकर गंभीर नहीं होते।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
80th Independence Day:लाल परेड ग्राउंड पर सीएम डॉ. यादव ने फहराया तिरंगा, ली सलामी, कहा- 2027 होगा युवा वर्ष, रोजगार सहित मिशन GYANII पर होगा फोकसIndore80th Independence Day:लाल परेड ग्राउंड पर सीएम डॉ. यादव ने फहराया तिरंगा, ली सलामी, कहा- 2027 होगा युवा वर्ष, रोजगार सहित मिशन GYANII पर होगा फोकस 67 दिन पहलेसंपत्ति विवादों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:जमीन विवाद में Title साबित करना होगा जरूरीIndoreसंपत्ति विवादों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:जमीन विवाद में Title साबित करना होगा जरूरी 74 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर में ये क्या हुआ… पुराने मेडिकल कॉलेज परिसर में खून से लथपथ फव्वारे, रात भर आती रहीं भयानक चीखें 734 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreमध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी बोले- दुष्कर्मियों को बीच चौराहे पर गोली मार देनी चाहिए 744 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर के कपड़ा बाजार की दुकान में लगी भीषण आग, इसे बुझाने फायर ब्रिगेड कर रही मशक्कत 746 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreपुलिस कमिश्नर इंदौर ने आगामी त्योहार नवरात्री के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था व तैयारियों के संबंध में ली पुलिस अधिकारियों की बैठक। 748 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreगरबों के दौरान मनचले परेशान करें तो फोटो करें वाट्सएप, तत्काल होगी कार्रवाई 749 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreस्मार्ट चिप कंपनी ने बंद किया काम, लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन कार्ड नहीं बना पा रहे लोग 749 दिन पहले
बढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 5 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 5 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 5 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 6 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 6 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 6 दिन पहले
सनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाईIndoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 11 दिन पहलेशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहलेइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोनाIndoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 11 दिन पहले26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 12 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 16 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 18 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 18 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 18 दिन पहले
↑