इंदौर में लोकसभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशी नामांकन के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 25 अप्रैल को इंदौर आ रहे है जो भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के चुनावी नामांकन दाखिल रैली में शामिल होंगे,जिसकी जानकारी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने दी।
दरअसल इंदौर लोकसभा निर्वाचन के नामांकन 25 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी द्वारा जमा किया जाएगा जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल होंगे और इसके लिए नामांकन की पूरी प्रक्रिया योजना और कार्यक्रम की भारतीय जनता पार्टी द्वारा तैयारी की जा रही है। नगर अध्यक्ष ने कहा कि इस दौरान एक बड़ा कार्यकर्ताओं का समूह भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के नामांकन दाखिल के दौरान मौजूद रहेगा।
वही एक और जिला प्रशासन मतदान प्रतिशत में इंदौर को नंबर वन बनाने के लिए नीत या आयोजन कर रहा है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी भी लोगों के घर जा जाकर मतदान करने की अपील कर रही है नगर अध्यक्ष ने कहा कि लगातार संगठन के कार्यकर्ता पोलिंग बूथ पर काम करते हुए और लोगों को जोड़ने का और जनता तक जाने का अभियान चला रहे हैं और इसी कड़ी में इंदौर महानगर के 330 शक्ति केदो पर बैठक की गई है और पोलिंग बूथ के कार्यकर्ता नीचे तक उतरे है मुझे लगता है कि इंदौर लोकसभा में हम इस बार जनता के आशीर्वाद से बड़ी जीत बीजेपी दर्ज करेंगे। वही भारतीय जनता पार्टी घर-घर जाकर सभी लोगों से आव्हान भी कर रहे हैं कि मतदान अवश्य करें क्योंकि यह हमारी जिम्मेदारी भी है, नगर अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले से स्वच्छता का देश भर में आव्हान किया था और इंदौर ने उसे आत्मसात करते हुए देश में स्वच्छता में इंदौर में ऐसा डंका बजाए की सात बार देश में प्रथम स्थान हासिल किया है और इसी क्रम में हम मतदान में भी नंबर वन बने इसके लिए मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
