गुरु रविदास अनुयायी समिति द्वारकापुरी इंदौर द्वारा रविवार को रविंद्रनाट्य ग्रह मे 7 वा अखिल भारतीय युवक युवती परिणय परिचय सम्मेलन संपन्न अयोजित किया गया,,कार्यक्रम में पूरे देश प्रदेश से करीब 300 युवक युवतियों कि प्रविष्टियां प्राप्त हुई , जिसमें युवक युवती अपने इच्छा अनुसार वर वधु चुनने के लिए मंच पर अपना परिचय दिया
कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे गुरु रविदास जी की भव्य आरती करके से शुरू हुआ ,,,गुरु रविदास अनुयाई संगीत कला अकादमी के कलाकारों द्वारा भव्य प्रस्तुती दी गई । इसके बाद पुणे महाराष्ट्र से पधारे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविदासीया धर्म संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत श्री सुखदेव जी महाराज का स्वागत एवं उद्बोधन हुआ ।
कार्यक्रम में नगद पुरुस्कार वरिष्ठ समाज सेवी श्री रमन जी धूलधोए की और से दिया गया । आयोजन में समाज के मेघावी बच्चो को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया,,
