इंदौर में भाजपा नेता की हत्या के आरोपित का घर प्रशासन ने तोड़ा, पुलिस ने गिरफ्त में है अर्जुन
इंदौर में भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या के आरोपित अर्जुन पर पुलिस और निगम ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। निगम टीम ने अर्जुन का मकान बुलडोजर से ढहा दिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इंदौर में भाजपा नेता मोनू कल्याणे की हत्या के आरोपित अर्जुन पर पुलिस और निगम ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की है। निगम टीम ने अर्जुन का मकान बुलडोजर से ढहा दिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।भाजपा नेता मोनू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पत्नी के सामने बेइज्जत किया, तो गोली मारकर लिया बदला
भाजपा नेता की हत्या के आरोपित पर बड़ी कार्रवाई
आरोपित अर्जुन के घर को निगम ने बुलडोजर से तोड़ा
हत्या के दो आरोपित हो चुके हैं गिरफ्तार
इंदौर पुलिस ने मोनू कल्याणे हत्याकांड में भोपाल से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इन्होंने बताया कि मोनू अपमानित करता था। दो महीने पहले मारने की योजना बनाई और खरगोन जाकर 22 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी। रविवार सुबह सड़क पर विवाद के बाद मार दी थी गोली। आरोपित मोनू के घर के पास रहते हैं और आपस में रिश्तेदार हैं।
मोनू को गोली मारने के बाद भोपाल भाग गए थे आरोपित।
कुछ देर रिश्तेदार के घर में रुकने के बाद वहां से भी भागे।
इंदौर पुलिस ने उन्हें भोपाल के आईएसबीटी से धर दबोचा।
इंदौर। इंदौर शहर में भाजपा नेता मोनू कल्याणे की गोली मारकर हत्या कर फरार आरोपित अर्जुन पथरोड़ और पीयूष पथरोड़ को पुलिस ने सोमवार सुबह भोपाल में आईएसबीटी से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों घटना के बाद दोपहिया से सुबह साढ़े पांच भोपाल पहुंच गए थे।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि मोनू आए दिन अपमानित करता रहता था। इसलिए ठान लिया था कि बदला लेना है। डीसीपी जोन-3 पंकज पांडेय के मुताबिक आरोपितों की तलाश में तीन टीमें गठित की थीं।
इन्हें आरोपितों के रिश्तेदारों, दोस्तों सहित अन्य संभावित स्थानों पर भेजा था। टीम ने मंदसौर, उज्जैन, भोपाल, विदिशा, इंदौर में कई स्थानों पर छापे मारे थे। इसके बाद पुलिस आरोपित अर्जुन के मामा के घर भोपाल पहुंची, वहां पूछताछ में आरोपितों की जानकारी मिल गई।
इनके पास से दोपहिया और पिस्टल बरामद की गई है। आरोपित अर्जुन ने करीब दो माह पहले खरगोन से किसी भरत नाम के व्यक्ति से 22 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी। पुलिस उसकी भी तलाश में है।
एक आरोपित ब्याज पर रुपये देने का काम करता है
पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपित अर्जुन ब्याज पर रुपये देने का काम करता है। उसके दो बच्चे भी हैं। आरोपित पीयूष के पिता और मां का तलाक हो चुका है, जिसके चलते वह मामा के घर रहता था।
वहीं दोनों आरोपितों का पूर्व में कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। दोनों आरोपित मोनू के पड़ोस में ही रहते थे व आपस में मामा-भांजे भी हैं।
पहले से नहीं बनाई थी मारने की योजना
पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि घटना की रात दोनों वहां से गुजर रहे थे। तभी मोनू ने उन्हें वहां रोका और फिर अर्जुन को अभद्र शब्द बोलते हुए वहां से जाने के लिए कहा।
इसके बाद दोनों में बहस शुरू हो गई। गुस्से में अर्जुन ने पिस्टल निकालकर मोनू पर दो फायर कर दिए और सीधे भोपाल के लिए निकल गए।
घर में आग लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
घटना के बाद आरोपितों के घर में आग लगाने की घटना मोनू के समर्थकों द्वारा की गई थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस अब उन्हें भी चिह्नित कर रही है, जिन्होंने आग लगाई थी।
पत्नी के सामने भी किया था अपमानित
आरोपित अर्जुन की छोटी बहन की कुछ दिन पहले शादी थी। जानकारी अनुसार शादी में मोनू ने भी हर्ष फायर किए थे। मोनू अर्जुन पर आते-जाते टिप्पणी करता था। एक बार पत्नी के सामने भी अर्जुन को अपमानित किया था।
इससे वह काफी आक्रोशित था, वह अपमान का बदला लेने की ठान चुका था। इसी रंजिश के चलते आरोपित ने अप्रैल में पिस्टल भी खरीद ली थी। वह अपनी बहन की शादी होने का इंतजार कर रहा था।
ऐसी खुली पोल
घटना के बाद दोनों आरोपित अर्जुन के भोपाल के बाणगंगा में मामा के घर गए थे, लेकिन वहां से कुछ समय बाद ही दोनों रवाना भी हो गए थे।
पुलिस ने वहां पूछताछ की तो सभी ने सूचना नहीं होना बताया, लेकिन वहां मामा के बेटे से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह यहां आए थे, लेकिन यहां से आईएसबीटी की तरफ गए हैं। इसके बाद पुलिस वहां सादी ड्रेस में पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले