इंदौर के युगपुरुष धाम आश्रम की एक और बालिका की जान गई, अब तक हो चुकी है 11 बच्चों की मौत
लापरवाही का पर्याय बन गए इंदौर के युग पुरुष धाम आश्रम की एक और बच्ची की जान जाने से यहां मरने वाले बच्चों की संख्या अब 11 हो गई है। बच्ची का अस्पताल में उपचार चल रहा था, हालांकि अधिकारी इससे अनजान हैं।

लापरवाही का पर्याय बन गए इंदौर के युग पुरुष धाम आश्रम की एक और बच्ची की जान जाने से यहां मरने वाले बच्चों की संख्या अब 11 हो गई है। बच्ची का अस्पताल में उपचार चल रहा था, हालांकि अधिकारी इससे अनजान हैं। पहले भी संस्था ने प्रशासन को बच्चों की मौत के मामले में भ्रमित किया है।
अब शहर के युगपुरुष धाम आश्रम की मानसिक दिव्यांग बच्ची की मौत।
चार दिन से चाचा नेहरू चिकित्सालय में चल रहा था बच्ची का उपचार।
बच्ची की मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
इंदौर। 10 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आए पंचकुइया स्थित अनाथ आश्रम युगपुरुष धाम बौद्धिक विकास केंद्र में 15 दिन पहले आई बच्ची की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। ताज्जुब की बात तो यह है कि जिस महिला व बाल विकास के अफसरों को आश्रम की निगरानी करनी थी, उन्हें इस बच्ची के बारे में जानकारी तक नहीं है। उल्लेखनीय है कि युगपुरुष धाम आश्रम में 29 जून से 2 जुलाई के बीच 10 बच्चों की मौत और 90 बच्चे बीमार हो गए थे। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आश्रम की पदाधिकारियों को हटा दिया था।
जन्म से ही दिव्यांग थी बच्ची
युगपुरुष धाम आश्रम में करीब 15 दिन पहले दादा गौरी शंकर अपनी पोती सिया को छोड़कर गए थे। सिया जन्म से ही दिव्यांग थी। करीब चार दिन पहले अचानक उसकी तबीयत खराब हुई और उसे चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती किया गया। सोमवार शाम को इलाज के दौरान अचानक सिया की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। हालांकि अब तक मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। बताया जा रहा है कि सिया घर में सबसे छोटी थी। उसके पिता मनोज मजदूरी करते हैं। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को सिया की मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।
चार दिन से चल रहा इलाज था, अफसरों को पता नहीं
इसी युगपुरुष आश्रम में महीने भर पहले लापरवाही के चलते 10 मानसिक दिव्यांग बच्चों की मौत हो गई थी।
संस्था द्वारा कई दिनों तक प्रशासन को गुमराह भी किया गया, लेकिन जांच में सच्चाई सामने आ गई।
इस मामले में भी कुछ इसी तरह का घटनाक्रम हुआ। चार दिन से बच्ची का इलाज अस्पताल में चल रहा था।
न ही संस्था ने इसकी सूचना महिला बाल विकास को दी और न ही महिला बाल विकास के अफसरों ने निगरानी की।
विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी राम निवास बुधोलिया ने बताया कि उन्हें न ही बच्चे के इलाज के बारे में जानकारी है और न ही उसकी मौत के मामले में। जबकि इस पूरे मामले में शुरू से प्रशासन का सख्त रवैया रहा है।
प्रशासन की सख्ती का नहीं हुआ असर
प्रशासन ने जांच रिपोर्ट के बाद युगपुरुष धाम आश्रम के संचालिका अनिता शर्मा, अध्यक्ष जान्हवी ठाकुर और सचिव तुलसी शादीजा को पद से हटा कर इतिश्री कर ली थी। जबकि इस संवेदनशील मामले में आश्रम की कार्यप्रणाली पर सतत निगरानी की जानी थी।
आश्रम ने केवल 6 बच्चों की मौत मानी थी
बता दें कि जुलाई माह की शुरुआत में लगातार बच्चों की मौत के मामले में आश्रम की ओर से सिर्फ छह बच्चों की मौत स्वीकारी गई थी, लेकिन प्रशासन की जांच में 10 बच्चों की मौत के प्रमाण सामने आए। संचालकों ने बच्चों की मौत की जानकारी छुपाई और गुपचुप तरीके से स्वजन को शव सौंप दिए। इन बच्चों का पीएम भी नहीं कराया गया।
कांग्रेस नेता को बयान के लिए पुलिस ने बुलाया
आश्रम में बच्चों की मौत के मामले में डीजीपी के निर्देश पर पुलिस ने फिर से जांच शुरू की है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेशसिंह यादव को सोमवार को मल्हारगंज थाने पर बयान के लिए बुलाया गया। यादव ने संस्था के कर्ताधर्ताओं पर सरकारी फंड हड़पने के लिए स्वामी परमानंद के नाम का गलत उपयोग करने व सरकारी अधिकारियों द्वारा आश्रम को नियम विरुद्ध एनओसी व प्रमाणपत्र देने की बात कही।
बीते महीने 10 बच्चों की मौत के बाद शोर मचा लेकिन स्थानीय प्रशासन ने मामले में एफआइआर दर्ज नहीं कराई। यादव ने डीजीपी को शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने यादव को बयान के लिए बुलाया। उन्होंने अपने बयान में आश्रम संचालिका अनिता शर्मा, तुलसी शादीजा एवं रामनिवास बुधौलिया सहित युगपुरुष आश्रम संस्था के पदाधिकारियों को दोषी बताया है। कुछ दस्तावेज सौंपते हुए कहा कि संस्था में मौत की संख्या इससे ज्यादा है। एक आटो चालक का नाम भी बताते हुए कहा कि उसकी मदद से कुछ बच्चों को दफनाया गया था। साथ ही शिकायत की कि आश्रम में कई लड़कियों के गलत तरीके से लाड़ली लक्ष्मी योजना के खाते खुलवाए गए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले