कोटा के कोचिंग टीचर पर इंदौर में केस:छात्रा की शिकायत पर नौकरी गई, पत्नी पर बनाने लगा रुपए लाने का दबाव, जमीन पर पटक कर पीटा
कोटा के नामी कोचिंग में पढ़ा चुके सीनियर प्रोफेसर के खिलाफ इंदौर में उनकी पत्नी ने मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। पति के डर के चलते पत्नी रातों रात निजी कार से ड्राइवर को लेकर इंदौर आ गई।
कोटा के नामी कोचिंग में पढ़ा चुके सीनियर प्रोफेसर के खिलाफ इंदौर में उनकी पत्नी ने मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। पति के डर के चलते पत्नी रातों रात निजी कार से ड्राइवर को लेकर इंदौर आ गई। यहां परिवार को पूरी घटना बताई और पति के खिलाफ थाने जाकर शिकायत कर दी।
पलासिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नेहा शर्मा, निवासी गोयल नगर की शिकायत पर प्रवीण शर्मा निवासी श्रीनाथ पुरम कोटा के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता वर्तमान में अपने मामा के यहां रह रही है।
11 जून 2009 को इंदौर में प्रवीण से शादी की थी। प्रवीण उज्जैन के रहने वाले हैं और कोचिंग पढ़ाने का काम करते हैं। इसके चलते दिल्ली, इंदौर,बड़ौदा, राजकोट में रहे। अभी सीकर में एक कोचिंग क्लास में पढ़ा रहे हैं। हर शनिवार पति छुट्टी होने पर कोटा स्थित घर आते हैं।
नेहा ने बताया कि उनके पति के खिलाफ कोटा की कोचिंग में छात्रा ने शिकायत की थी। इसके चलते उन्हें कोचिंग से निकाल दिया गया था। इसके बाद वह सीकर की एक कोचिंग में पढ़ाने लगे। कोटा में कोचिंग से निकाले जाने से पति तनाव में रहते थे।
वह बोलते थे कि उस लड़की से मेरा समझौता करवा दे। इस बात को लेकर प्रताड़ित करते। कारोबार करने का कहकर मायके से रुपए लाने का दबाव बनाते। कहते कि नौकरी नहीं करेंगे। ना ही बच्चों की देखरेख कर उनके रहने की व्यवस्था करेंगे।
इस बात काे लेकर विवाद हुआ। पति ने 22 जुलाई 2024 को विवाद किया और घर से निकालने लगे। बुरी तरह से मारपीट की। पति ने सारी हद पार करते हुए बाल पकड़कर बुरी तरह से कई बार जमीन पर पटका।नेहा ने बताया कि उसकी आवाज सुनकर बेटी और बेटा कमरे से बाहर आ गए।
पति ने धमकाते हुए कहा कि उसकी किसी तरह की बात टाली तो जान से खत्म कर देंगे। पति के इस तरह के व्यवहार से काफी डर गई। आरके पुरम थाने पहुंची। लेकिन एफआईआर नहीं लिखाई। शरीर पर इतनी चोट थी कि चलते-फिरते नहीं बन रहा था।
चोट की फोटो मोबाइल से खींचकर अपने पास रख ली। इसके 10 दिन बाद मामा विनोद को कॉल कर जानकारी दी। कोटा में ड्राइवर की तलाश कर बेटे और बेटी को लेकर मामा विनोद के घर आ गई। पति इंदौर आए और उसी बात पर फिर से विवाद कर यहां से अपने साथ कार लेकर चले गए।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 घंटा पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 घंटा पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले