महाशिवरात्रि के उत्सव को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों पर ना जाने की दी सलाह
देशभर में आज यानी 08 मार्च को महाशिवरात्रि मनाई जा रही है. इस मौके पर शिव भक्त बड़ी संख्या में अलग-अलग शिव मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. वहीं, दिल्ली में भी गुरुजी का आश्रम, भट्टी माइंस और श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर, छतरपुर में महाशिवरात्रि का खास उत्सव मनाया जाना है. इसी को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए शहर के कई इलाकों में यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित/डायवर्ट की जाएगी. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्ल हैंडल से उन रास्तों की जानकारी दी है जहां आज महाशिवरात्रि के उत्सव के चलते ट्रैफिक प्रभावित रहेगा. 08 मार्च, 2024 को गुरुजी का आश्रम, भट्टी माइंस और श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर, छतरपुर में महाशिवरात्रि उत्सव के मद्देनजर विशेष यातायात व्यवस्था प्रभावी होगा. राष्ट्रीय राजधानी में गुरुजी का आश्रम, भट्टी माइंस और छतरपुर में श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में शुक्रवार को सुबह 6 बजे से रात 11:30 बजे तक या उत्सव समाप्त होने तक महा शिवरात्रि मनाई जाएगी।
देशभर में आज यानी 08 मार्च को महाशिवरात्रि मनाई जा रही है. इस मौके पर शिव भक्त बड़ी संख्या में अलग-अलग शिव मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. वहीं, दिल्ली में भी गुरुजी का आश्रम, भट्टी माइंस और श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर, छतरपुर में महाशिवरात्रि का खास उत्सव मनाया जाना है. इसी को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए शहर के कई इलाकों में यातायात की आवाजाही प्रतिबंधित/डायवर्ट की जाएगी.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्ल हैंडल से उन रास्तों की जानकारी दी है जहां आज महाशिवरात्रि के उत्सव के चलते ट्रैफिक प्रभावित रहेगा.
08 मार्च, 2024 को गुरुजी का आश्रम, भट्टी माइंस और श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर, छतरपुर में महाशिवरात्रि उत्सव के मद्देनजर विशेष यातायात व्यवस्था प्रभावी होगा. राष्ट्रीय राजधानी में गुरुजी का आश्रम, भट्टी माइंस और छतरपुर में श्री आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर में शुक्रवार को सुबह 6 बजे से रात 11:30 बजे तक या उत्सव समाप्त होने तक महा शिवरात्रि मनाई जाएगी। इन स्थानों पर लगभग 1,50,000 श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है.इसी उत्सव के चलते आज दिल्ली की कुछ सड़कों और जंक्शनों पर यातायात की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा.
इन रास्तों पर प्रभावित रहेगा ट्रैफिक
- भट्टी माइंस रोड
- बंध रोड
- संत श्री नागपाल (एसएसएन) मार्ग
- सीडीआर चौक
- अणुव्रत मार्ग
- अब्दुल गफ्फार खान मार्ग (वसंत कुंज रोड)
- महरौली-गुड़गांव रोड
- महरौली-बदरपुर रोड
- डेरा रोड
- वाई-प्वाइंट छतरपुर
- मुख्य छतरपुर रोड
- 100 फीट रोड जंक्शन
- अंधेरिया मोरे
- मंडी रोड
- अरबिंदो मार्ग
आपातकालीन वाहनों को गंतव्य तक पहुंचने की होगी अनुमति
ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा है कि भट्टी माइंस रोड, बंद रोड, छतरपुर रोड और संत श्री नागपाल मार्ग पर भारी और मध्यम वाणिज्यिक वाहनों की आवाजाही को भी नियंत्रित किया जाएगा. हालांकि, सभी आपातकालीन वाहनों को अपने गंतव्य तक पहुंचने की अनुमति होगी. हालांकि, आपातकालीन वाहनों को महरौली-गुरुग्राम रोड लेने और डेरा रोड और मंडी रोड से बचने की सलाह दी.
जारी किया हेल्पलाइन नंबर
यातायात पुलिस ने यात्रियों को उल्लिखित सड़कों से बचकर/बाईपास होकर सहयोग करने और यदि संभव हो तो मेट्रो सेवाओं का उपयोग करने की भी सलाह दी. साथ ही, यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. यात्री किसी भी असुविधा के मामले में ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 1095/011-25844444 और व्हाट्सएप नंबर 8750871493 पर संपर्क करें.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले