जब नमाजी को पुलिसवाले ने मारी लात, एक्शन में दिल्ली पुलिस, SI को किया सस्पेंड
नई दिल्ली. इंद्रलोक इलाके में नमाज पढ़ रहे लोगों के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है. यह बदसलूकी किसी और ने नहीं बल्कि दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर ने की है.
नई दिल्ली. इंद्रलोक इलाके में नमाज पढ़ रहे लोगों के साथ बदसलूकी करने का मामला सामने आया है. यह बदसलूकी किसी और ने नहीं बल्कि दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर ने की है. मामले का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस की तरफ से भी इसपर सख्त एक्शन लिया गया. इस एसआई को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया. दरअसल, शुक्रवार को बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए आए थे. भीड़ के कारण ये लोग मस्जिद के बाहर सड़क पर बैठकर नमाज पढ़ रहे थे. जिसे देखते हुए एसआई ने उन्हें लात मारते हुए वहां से भगाने का प्रयास किया. एसआई की इस हरकत पर उत्तरी दिल्ली जिला पुलिस ने उसपर कड़ा एक्शन लिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार सराय रेहिल्ला थाना अंतर्गत इंद्रलोक इलाके में यह वारदात आज सुबह की है. बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग हर शुक्रवार को जुम्मे की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद पहुंचते हैं. हर सप्ताह की तरह इस शुक्रवार भी वहां लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी. हालांकि भीड़ के चलते सड़क पर लंबा जाम लगा हुआ था, जिसे देखते हुए स्थानीय पुलिस पर जाम को खुलवाने की जिम्मेदारी थी. इसी कड़ी में यह एसआई अन्य कुछ पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचा.
एसआई ने नमाज पढ़ रहे लोगों को लात मारकर उठाने का प्रयास किया. कुछ लोगों को उसने जबरन खींचा. पुलिसकर्मी की इस हरकत को देखते हुए वहां मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया. देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. जिसके बाद मामला आला अधिकारियों तक भी पहुंच. इस किरकिरी को देखते हुए दिल्ली पुलिस के शीर्ष स्तर के अधिकारियों ने कार्रवाई का निर्णय लिया. इस सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 9 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 165 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 435 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले