दिल्लीवाले हो जाएं तैयार! अब शुरू होगा गर्मी का सितम, इस हफ्ते 44 डिग्री पहुंचेगा पारा, चलेंगी गर्म हवाएं
देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में अब गर्मी परेशान करने वाली है. इस हफ्ते दिल्ली का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और लू जैसी स्थिति बन सकती है.
देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में अब गर्मी परेशान करने वाली है. इस हफ्ते दिल्ली का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और लू जैसी स्थिति बन सकती है. पिछले दिनों दिल्ली में कभी बादल, तेज हवाएं तो कभी बूंदाबांदी ने मौसम में नर्मी बनाई हुई थी लेकिन अब गर्मी का सितम शुरू होने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में इस हफ्ते तापमान 44 के पार जाएगा और तेज़ व गर्म सतही हवाएं चलने की संभावना है, जिससे ‘लू’ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. इस सप्ताह मौसम की स्थिति शुष्क रहने की संभावना है.
आज यानी 14 मई के मौसम की बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री पहुंच सकता है. आज आसमान भी साफ रहने के आसार है. बता दें कि कल 12 मई को अधिकतम तापमान 39.8°C रहा. इसी तरह हर दिन दिल्ली में गर्मी बढ़ने की संभावना है. मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, आम गर्मियों की तरह इस सप्ताह भी पारा तेजी से बढ़ने की उम्मीद है. इसके अलावा पूरे सप्ताह के दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है. वहीं, कुछ दिनों में छिटपुट बादल छाए रहने की भी संभावना है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 10 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 10 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 13 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 166 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 436 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 437 दिन पहले