देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 7 बार पढ़ी गई

थोड़ी देर में हनुमान मंदिर में पूजा, PC और मेगा रोड शो भी, दिल्ली का नब्ज आज टटोलेंगे अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल पूरे 50 दिन बाद ज़मानत पर बाहर आ गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को एक जून तक, अंतरिम ज़मानत दे दी है. जेल से बाहर आने के बाद आज सीएम केजरीवाल जनता की नब्ज टटोलने के लिए कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और कार्यकर्ताओं तथा लोगों से मुलाकात भी करेंगे. सीएम आज सुबह वह 11 बजे कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे और दोपहर एक बजे आप कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इससे पहले शुक्रवार को तिहाड़ जेल से बाहर आने पर उन्होंने भगवान हनुमान को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश से ‘‘तानाशाही’’ खत्म करने की अपनी लड़ाई में जनता से समर्थन मांगा. केजरीवाल शुक्रवार शाम जैसे ही जेल से बाहर आए, आप कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ‘जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल छूट गए’ के नारे लगाए. लोगों से की हनुमान मंदिर पहुंचने की अपील ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे के साथ संबोधन की शुरुआत करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं अपनी पूरी ताकत से तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं, लेकिन (देश के) 140 करोड़ लोगों को साथ आना होगा. हमें मिलकर इसके खिलाफ लड़ना है.” केजरीवाल ने कहा, “मुझे आपके बीच आकर बहुत अच्छा लग रहा है. मैंने आपसे कहा था कि मैं जल्द ही बाहर आऊंगा…सबसे पहले, मैं भगवान हनुमान को प्रणाम करना चाहता हूं. हनुमान जी के आशीर्वाद से मैं आपके बीच हूं.” उन्होंने लोगों से भी बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचने की अपील की. प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद करेंगे रोड शो दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'केजरीवाल जी का जेल से निकलना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

Abhishek Raghuvanshi11 मई 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अरविंद केजरीवाल पूरे 50 दिन बाद ज़मानत पर बाहर आ गए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को एक जून तक, अंतरिम ज़मानत दे दी है. जेल से बाहर आने के बाद आज सीएम केजरीवाल जनता की नब्ज टटोलने के लिए कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और कार्यकर्ताओं तथा लोगों से मुलाकात भी करेंगे. सीएम आज सुबह वह 11 बजे कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे और दोपहर एक बजे आप कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

इससे पहले शुक्रवार को तिहाड़ जेल से बाहर आने पर उन्होंने भगवान हनुमान को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश से ‘‘तानाशाही’’ खत्म करने की अपनी लड़ाई में जनता से समर्थन मांगा. केजरीवाल शुक्रवार शाम जैसे ही जेल से बाहर आए, आप कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ‘जेल के ताले टूट गए, केजरीवाल छूट गए’ के नारे लगाए.

लोगों से की हनुमान मंदिर पहुंचने की अपील

‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे के साथ संबोधन की शुरुआत करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, “मैं अपनी पूरी ताकत से तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं, लेकिन (देश के) 140 करोड़ लोगों को साथ आना होगा. हमें मिलकर इसके खिलाफ लड़ना है.”  केजरीवाल ने कहा, “मुझे आपके बीच आकर बहुत अच्छा लग रहा है. मैंने आपसे कहा था कि मैं जल्द ही बाहर आऊंगा…सबसे पहले, मैं भगवान हनुमान को प्रणाम करना चाहता हूं. हनुमान जी के आशीर्वाद से मैं आपके बीच हूं.” उन्होंने लोगों से भी बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचने की अपील की.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद करेंगे रोड शो

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘केजरीवाल जी का जेल से निकलना किसी चमत्कार से कम नहीं है। कुछ बड़ा होने वाला है. ज़रूर हनुमान जी कोई बहुत बड़ा काम करवायेंगे उनसे. आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री केजरीवाल जी बजरंगबली हनुमान जी के दर्शन करने सीपी वाले हनुमान मंदिर जाएंगे.’ उन्होंने बताया कि वह शनिवार सुबह वह 11 बजे कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे और दोपहर एक बजे आप कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

इसके अलावा, केजरीवाल आज शाम को 4 बजे लोकसभा चुनाव में पहली बार एक रोड शो करेंगे. दक्षिण दिल्ली से पार्टी उम्मीदवार सहीराम पहलवान के पक्ष में केजरीवाल महरौली में रोड शो करेंगे जिसमें आप के तमाम बड़े नेताओं के अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान के भी मौजूद रहेंगे. इसके अलावा सीएम पूर्वी दिल्ली से AAP प्रत्याशी कुलदीप कुमार के लिए शाम 6 बजे कृष्णा नगर में रोडशो करेंगे.

नई रणनीति बनाएगी पार्टी

केजरीवाल की जमानत के साथ आप अपनी चुनावी रणनीति में बदलाव कर सकती है. पार्टी ने केजरीवाल की तारीफ करते हुए ‘बंदे में है दम’ शीर्षक से एक गीत भी जारी किया. हालांकि, पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने आजतक को बताया कि पार्टी केजरीवाल को चेहरा बनाकर अपने ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान पर कायम रहेगी. अरविंद केजरीवाल के व्यापारियों, महिलाओं, गांवों से संबंधित टाउन हॉल में भाग लेने की संभावना है, जिसकी योजना पहले पार्टी ने बनाई थी. अभियान में अभी भी दिल्ली और पंजाब में सलाखों के पीछे केजरीवाल की तस्वीर का इस्तेमाल किया जा रहा है।.आगे की रणनीति बाद में सीएम के साथ बनाई जाएगी.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 10 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 10 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 12 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 94 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 166 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 198 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 436 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 436 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 647 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 655 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 661 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 793 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 794 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 795 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 799 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 822 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 823 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 827 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 828 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 829 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 830 दिन पहले
↑