इंदौर
3 बार पढ़ी गई
सकल फूल माली समाज के परिचय सम्मेलन के साथ होगा कार सेवकों का सम्मान
इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 7 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे। इसमें सकल फूलमाली समाज का परिचय सम्मेलन और कार सेवकों का सम्मान भी होगा।
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 7 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे। इसमें सकल फूलमाली समाज का परिचय सम्मेलन और कार सेवकों का सम्मान भी होगा। साथ ही श्वेतांबर जैन महिला संघ का शपथ ग्रहण समारोह और श्रीनाथ मंदिर साउथ तुकोगंज में शास्त्रीय गायन आयोजित किया जाएगा।
- सकल पंच फूल माली समाज इंदौर का स्नेह मिलन समारोह एवं परिचय सम्मेलन शाम 4 बजे से रवीन्द्र नाट्यगृह में आयोजित होगा। इस अवसर पर जूनी इंदौर स्थित समाज के मंदिर के निर्माण पर भी समाज बंधुओं के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में इंदौर के अलावा आसपास के कस्बों के युवक-युवती प्रत्याशी भी शामिल होंगे। परिचय सम्मेलन में देशभर से करीब 500 युवाओं के भाग लेने का अनुमान है।
- राम जन्म भूमि मुक्ति आंदोलन से जुड़े कार सेवकों के सम्मान की श्रृंखला में रणजीत हनुमान के बाद दूसरा आयोजन शाम 7 बजे से प्रभु नगर स्थित शिव मंदिर गार्डन पर होगा। संस्था ब्रह्म चेतना के तत्वावधान में कार्यक्रम ‘राम काज करिबे को आतुर’ की शृंखला में हो रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूसिंह रघुवंशी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे और कार सेवकों का सम्मान कर राम जन्म भूमि मुक्ति आंदोलन से जुड़े प्रेरक संस्मरण सुनाएंगे।
- अ.भा. श्वेतांबर जैन महिला संघ (केंद्रीय इकाई) का शपथ ग्रहण समारोह लाभ मंडपम रेसकोर्स रोड पर आयोजित किया जाएगा। इसमें अध्यक्ष शकुंतला पावेचा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य कर्तव्य पारायणता की शपथ लेंगे। शाम 6.30 बजे हास्य नाटिका स्वयंवर और शाम 7.30 बजे शपथ विधि समारोह होगा। इस अवसर पर संघ की कार्ययोजन पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष संबोधित करेंगे।
- साउथ तुकोगंज स्थित श्रीनाथ मंदिर संस्थान पर शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय संगीत तथा गायन को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से हर माह पहले या दूसरे शनिवार को शहर के कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस श्रृंखला में शाम 7.30 बजे से आरती के बाद संध्या दवे के गायन एवं भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सह गायिका संजना चौधरी होंगी। तबले पर विपुल शर्मा एवं हारमोनियम पर पिन्टू कसेरा संगत देंगे।
ePaper
आज का अंक
28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 7 मिनट पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 18 घंटे पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 1 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 1 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 1 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 1 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 3 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 12 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 12 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 13 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 13 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 13 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 14 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 14 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 14 दिन पहले
Indoreराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने किया इंदौर जिले के ग्रामों का सघन भ्रमण 19 दिन पहले
Indoreधार जिले के बाग में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय शिविर आयोजित 19 दिन पहले
Indoreएडिशनल डायरेक्टर डॉ. संध्या व्यास ने किया अशासकीय संस्था संजीवनी का अवलोकन 19 दिन पहले
India Newsसांवेर में विशाल शिविर सम्पन्न- मंत्री श्री सिलावट और कलेक्टर श्री वर्मा ने नागरिकों से रूबरू होकर सुनी उनकी समस्याएं और किया हाथों-हाथ निराकरण 19 दिन पहले
Indoreसनावदिया में पट्टे की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर कार्रवाई 19 दिन पहले
Indoreशासकीय महाविद्यालय खजराना में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 19 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 19 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 20 दिन पहले