इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र में बी एम फार्मेसी कॉलेज की प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा पर कॉलेज के ही पूर्व छात्र ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी वही बताया जा रहा है कि कॉलेज का पूर्व छात्र अभिजीत श्रीवास्तव कॉलेज में अपनी मार्कशीट और अन्य दस्तावेज लेने के लिए आया था इसी दौरान प्रिंसिपल विमुक्ता शर्मा से उसका दस्तावेज देने की बात को लेकर विवाद हुआ और उसके बाद अभिजीत श्रीवास्तव ने अपने पास मौजूद पेट्रोल की बॉटल निकालकर प्रिंसिपल के ऊपर डाल कर आग लगा दी जिसके कारण प्रिंसिपल तकरीबन 80% जल गई तो वहीं इस दौरान छात्र भी कुछ चपेट में आया है तथा कालेज कैंपस में जिस तरह से घटनाक्रम सामने आया और जैसे ही अन्य प्रोफेसरों को पूरे मामले की जानकारी लगी उन्होंने प्रिंसिपल को तुरंत इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल पहुंचाया तो वही पूरे घटनाक्रम की जानकारी सिमरोल पुलिस को दी जानकारी लगते ही सिमरोल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल हुए छात्र को हिरासत में लेकर इलाज के लिए एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाया गया वही प्रारंभिक तौर पर यही बात सामने आ रही है कि छात्र अभिजीत श्रीवास्तव ने कॉलेज से फार्मेसी की पढ़ाई की थी और पढ़ाई पूरी हो जाने के बाद भी कॉलेज प्रबंधक उसे उसके दस्तावेज नहीं दे रहा था जिसमें मार्कशीट व अन्य दस्तावेज शामिल थे जिसके चलते उसने 4 महीने पहले भी कॉलेज मैं विवाद किया था और विवाद के दौरान 4 महीने पहले भी उसने एक प्रोफेसर पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था उस समय प्रोफेसर की शिकायत पर छात्र अभिजीत श्रीवास्तव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया था फिलहाल एक बार फिर छात्र अभिजित श्रीवास्तव अपने दस्तावेज लेने के लिए कॉलेज में पहुंचा और इस बार प्रिंसिपल से उसका विवाद हो गया और उसके बाद उसने प्रिंसिपल पर ही पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई घटनाक्रम में प्रिंसिपल गंभीर रूप से घायल हुई है और उन्हें इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है तो वही सिमरोल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
