देश की बात, आपके शहर से
Indore29°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndore
इंदौर 7 बार पढ़ी गई

खंडवा-बुरहानपुर रूट पर मोटक्का पुल बंद, बसों में यात्रियों को देना पड़ रहा ज्यादा किराया

मोटक्का पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार पांचवे दिन भी बंद रही। इससे इंदौर से चलने वाली बसे बड़वाह तक ही चल पा रही है। यहां से बसों को वापस आना पड़ रहा है।

Abhishek Raghuvanshi21 सितंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

मोटक्का पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार पांचवे दिन भी बंद रही। इससे इंदौर से चलने वाली बसे बड़वाह तक ही चल पा रही है। यहां से बसों को वापस आना पड़ रहा है।
खंडवा बुरहानपुर की राह हुई मुश्किल, परेशान हो रहे यात्री
खरगोन होकर जा रही बसों में यात्रियों को देना पड़ रहा ज्यादा किराया
बसों में यात्रियों को देना पड़ 100 रुपये अतिरिक्त किराया
प्रदेश में हुई मुसलाधार बारिश के कारण नर्मदा नदी पर बना 100 साल के करीब पुराना मोटक्का पुल क्षतिग्रस्त हो गया। शनिवार से बंद वाहनों का यातायात अब तक शुरू नहीं हो सका है। खंडवा-बुरहानपुर और महाराष्ट्र आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों का संचालन इंदौर से बड़वाह तक ही किया जा रहा है। माेटक्का पुल से पैदल आवागमन भी बंद है।ऐसे में यात्रियों की फजीहत ज्यादा हो रही है।वर्तमान में खंडवा के लिए इंदौर से एकमात्र लिंक सड़क मार्ग ही है।
मोटक्का पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार पांचवे दिन भी बंद रही। इससे इंदौर से चलने वाली बसे बड़वाह तक ही चल पा रही है। यहां से बसों को वापस आना पड़ रहा है। खंडवा रूट पर करीब 270 बसें नियमित चलती है। इसमें खंडवा के लिए 150, बुरहानपुर के लिए 40, महराष्ट्र और अन्य टूरिस्ट की 80 बसें चलती है।इसके अलावा प्रत्येक घंटे में 400 कारें भी इस पुल से होकर गुजरती है। ऐसे में सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़वाह तक बसों से जाने के बाद भी आगे का सफर यात्रियों के लिए मुश्किल हो रहा है।
खंडवा रोड़ पर वाहनों की स्थिति
150 बसें इंदौर-खंडवा
40 बसे इंदौर-बुरहानपुर
80 अन्य टूरिस्ट बसे
400 कारे हर घंटे आना-जाना
यात्रियों की जेब पर पड़ रहा अतिरिक्त भार
इंदौर से बुरहानपुर के लिए नियमित 40 बसों का संचालन किया जाता है। इन बसों का संचालन खरगोन के रास्ते से किया जा रहा है। ऐसे में अधिक समय के साथ ही यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त भार भी पड़ रहा है। इंदौर से बुरहानपुर का किराया 200 रुपये है, जबकि खरगोन होकर जाने में 300 रुपये किराया लिया जा रहा है। यात्रियों को 100 रुपये अधिक चुकाना पड़ रहे है।
रेल सेवा बंद होने से बड़ी परेशानी
महू-खंडवा रेल खंड को गेज परिवर्तन के लिए बंद किया गया है। इसलिए इस रूट पर रेल सेवा एक साल से बंद है। खंडवा और बुरहानपुर के लिए सड़क मार्ग ही एक मात्र विकल्प है। ऐसे में मोटक्का का पुल बंद होने से यात्रियों की परेशानी बड़ चुकी है।
पुल की रेलिंग टूटी
भारी बारिश के कारण मोटक्का पुल की रेलिंग टूटने के साथ ही पुल पर गढ़ढे भी हो गए है। एनएचएआई पुल की मजबूती के लिए सुधार कार्य कर रहा है। ओंकारेश्वर के बांध से पानी छोडे जाने के कारण गत शनिवार दोपहर को पुल के ऊपर से पानी बहने लगा था। इसलिए यातायात रोक दिया गया था।
इंदौर-खंडवा-बुरहानपुर रूट पर मोटक्का का पुल बंद होने से बसों का संचालन रूक गया है। इससे हजारो यात्री रोजाना परेशान हो रहे है। हम पुल के इस और तक बसें चलाकर दूसरी तरह दूसरी बसों से अवागमन करने की योजना पर काम कर रहे है। इसके लिए खंडवा कलेक्टर से पुल से पैदल यात्रा शुरू करने का आग्रह किया है।
गोविंद शर्मा, अध्यक्ष प्राइम रूट बस आपरेटर्स एसोसिएशन

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑