इंदौर में 22 सितंबर को नहीं चलेंगी कारें, जानिये क्या है कारण
नो कार डे पर लोक परिवहन, ई बाईक, साइकल का करें उपयोग, महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अपील।
नो कार डे पर लोक परिवहन, ई बाईक, साइकल का करें उपयोग, महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अपील। महापौर ने कि पर्यावरण संरक्षण हेतु शहरवासियों से नो कार डे पर सहयोग की अपील
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में 22 सितंबर को कारें नहीं चलाने की अपील की है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस दिन ‘नो कार डे’ मनाने के लिए कहा है। देश का सबसे साफ शहर अब पर्यावरण को बेहतर बनाने की ओर बढ़ रहा है। प्रदूषण को कम करने की दिशा में यह अपील की गई है।
इस संबंध में सीटी बस आफिस में बैठक महापौर भार्गव ने कहा कि इंदौर स्वच्छता में नंबर वन के साथ ही वायु गुणवत्ता स्तर में भी उच्च स्तर पर है। इसके लिए आवश्यक है कि हम सभी पर्यावरण संरक्षण के क्रम में वायु प्रदूषण को रोकने में सहयोग करें। इसी क्रम में आगामी 22 सितंबर को शहर में नो कार डे मनाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान शहर के जनप्रतिनिधियों के साथ ही शहर की सहयोगी संस्थानों के माध्यम से नागरिकों को चार पहिया वाहन के स्थान पर लोक परिवहन बस, साइकल, बाइक का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की जा रही है।
महापौर भार्गव ने कहा कि एआइसीटीएसएल के माध्यम से संचालित माय बाइक और चलो एप के संबंध में संबंधित से जानकारी ली गई। साथ ही नो कार डे के दिन माय बाइक की संख्या बढ़ाने पर भी चर्चा की गई। साथ ही विभागीय अधिकारियों से आगामी 22 सितंबर को लोक परिवहन की बसों व अन्य साधनों के उपयोग इन रूट पर अधिक रहे, इस बारे में निर्देश दिए। साथ ही इन्हें इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने के लिए भी कहा गया है।
साथ ही शहर के मुख्य क्षेत्रों, बीआरटीएस, सी 21, मल्हार मेगा, टीआइ माल व अन्य माल व सार्वजनिक स्थानों पर नो कार डे के संबंध में नागरिकों में जागरूकता हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए।
महापौर भार्गव द्वारा शहर के पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से नो कार डे पर नागरिकों की अधिक से अधिक सहभागिता के उद्देश्य से शहर के नागरिकों व सहयोगी संस्थानों से अपील की है। इस अभियान में जुड़कर शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स को सुधारने में सहयोग करने की भी अपील की है। बैठक में अपर आयुक्त मनोज पाठक, अधीक्षणयंत्री महेश शर्मा, प्रताप नायर, सीटी बस के विभागीय अधिकारी व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले