Delhi : ED ने फिर बढ़ाईं अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें, 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए भेजा समन
नई दिल्ली। कथित शराब घोटाले के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने उनको 21 दिसंबर को पेश होने के लिए समन भेज दिया है।
नई दिल्ली। कथित शराब घोटाले के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने उनको 21 दिसंबर को पेश होने के लिए समन भेज दिया है। यह ईडी की तरफ से अरविंद केजरीवाल को भेजा गया दूसरा समन है।अरविंद केजरीवाल से ईडी शराब घोटाले मामले में पूछताछ करना चाहती है। ईडी ने उनको 2 नवंबर को समन भेजा था, लेकिन उस दौरान वह पेश नहीं हुए थे। उनका इस बार भी ईडी के सामने पेश होना मुश्किल लग रहा है, क्योंकि वह 20 दिसंबर से 30 दिसंबर तक विपश्यना मेडीटेशन में रहेंगे। केजरीवाल 19 दिसंबर को विपश्यना के लिए निकल जाएंगे। आप की तरफ से यह नहीं बताया गया है कि वह विपश्यना के अभ्यास के लिए कहां जा रहे हैं। आप ने बताने से साफ इनकार कर दिया है।
पिछले साल भी गए थे विपश्यना
अरविंद केजरीवाल विपश्यना में मेडीटेशन के लिए जाते रहते हैं। वह पिछले साल भी मेडीटेशन के लिए रवाना हो गए थे। इस बीच पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार के काम को संभाला था। अब मनीष सिसोदिया भी कथित शराब घोटाले मामले में जेल में बंद हैं। उन्हें 26 फरवरी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद शराब घोटाले मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने 9 मार्च को मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले