देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 4 बार पढ़ी गई

‘मां मेट्रो के साथ घिसटती रही, मैं दौड़ता रहा, मगर…’, मासूम बेटे ने बयां किया हादसे का खौफनाक मंजर

आउटर दिल्ली के नागलोई इलाके में रहने वाली एक महिला की मेट्रो प्रशासन की लापरवाही के चलते मौत हो गई. मामला बीते गुरुवार का है. महिला अपने 10 साल के बेटे के साथ मायके जा रही थी.

Abhishek Raghuvanshi18 दिसंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

आउटर दिल्ली के नागलोई इलाके में रहने वाली एक महिला की मेट्रो प्रशासन की लापरवाही के चलते मौत हो गई. मामला बीते गुरुवार का है. महिला अपने 10 साल के बेटे के साथ मायके जा रही थी. नागलोई से मेट्रो लेने के बाद वो इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन (Inderlok Metro Station) पहुंची. वहां से दूसरी मेट्रो में बैठने लगी. तभी महिला की साड़ी मेट्रो के गेट में फंस गई और और मेट्रो चल पड़ी. इसके कारण महिला काफी दूर तक मेट्रो के साथ प्लेटफार्म पर घिसटती रही. 

इस दौरान स्टेशन पर यात्री चिल्लाते रहे. मगर, मेट्रो का दरवाजा नहीं खुला. मेट्रो ट्रेन प्लेटफार्म से आगे निकल गई. वहीं गेट से फंसी महिला प्लेटफार्म के अंतिम छोर पर बने गेट से टकरा गई और मेट्रो ट्रैक पर जा गिरी. इससे महिला के सिर में गंभीर चोट आई. इसके बाद उसे सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई. यह दुर्घटना महिला के 10 साल के बेटे हितेंद्र के सामने हुई, इससे वो सहमा हुआ है.

‘मां की साड़ी मेट्रो के गेट में फंस गई थी’

उसने बताया कि वो मां के साथ नानी के घर शादी में शामिल होने के लिए मेरठ जा रहे थे. 13 साल की बहन रिया घर पर ही थी. जब वो लोग इंद्रलोक से मेट्रो ले रहे थे, तभी ये दुर्घटना हुई. मां की साड़ी मेट्रो के गेट में फंस गई थी और मेट्रो चल पड़ी. मां मेट्रो के साथ घिसटती रही और वो उसे बचाने के लिए मेट्रो के साथ दौड़ता रहा. मगर, मेट्रो नहीं रुकी और न ही उसका दरवाजा खुला.

‘जब मां प्लेटफॉर्म के अंतिम छोर पर पहुंची…’

उसने आगे बताया, ऐसे में जब मां प्लेटफॉर्म के अंतिम छोर पर पहुंची तो लोहे की जाली से टकराकर ट्रैक पर गिर गई. तब वो मां को बचाने के लिए मेट्रो ट्रैक पर कूद गया. इसके बाद मेट्रो कर्मचारी पहुंचे और उसकी मां को हॉस्पिटल पहुंचाया. पीड़ित परिवार का आरोप है कि घायल अवस्था में महिला को कई हॉस्पिटल ने एडमिट करने से मना कर दिया.

‘वो कोमा में थी और वेंटिलेटर पर रख गया था’

इसके बाद सफदरजंग हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया. वो कोमा में थी और उसे वेंटिलेटर पर रख गया था. पीड़ित परिवार के मुताबिक, महिला का नाम रीना (35) था. वो अपने दो बच्चों के साथ नांगलोई स्थित लोकेश सिनेमा के पास नागलोई कैंप में किराए के मकान में रहती थी. पति रवि की साल 2014 में बीमारी के कारण मौत हो गई थी.

अब दोनों बच्चों का ख्याल रखने वाला कोई नहीं

तभी से रीना दिन में घरों में साफ-सफाई का काम करती थी. शाम को सब्जी की रेहड़ी लगाती थी. उसके पति भी सब्जी बेचने का काम करते थे. पति की मौत के बाद से वो अकेले पूरे घर का खर्च चलाती थी. उसकी मौत के बाद दोनों बच्चों का अब कोई ख्याल रखने वाला नहीं है. वो कड़ी मेहनत करके अपने बच्चों को पढ़ा रही थी. बेटा छठी और बेटी आठवीं क्लास में पढ़ती है.

दिल्ली मेट्रो से बच्चों के लिए आर्थिक सहायता की गुहार

फिलहाल पीड़ित परिवार सरकार और दिल्ली मेट्रो से दोनों अनाथ बच्चों के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगा रहा है. ताकि बच्चों की परवरिश हो सके. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच करने से साफ हो पाएगा कि घटना कैसे हुई

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 8 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 8 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 11 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 93 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 164 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 197 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 434 दिन पहले9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेपDelhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 435 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 646 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 654 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 659 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 790 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 791 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 792 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 793 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiसंसद भवन में तांक-झांक कर रहे शख्स को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, अपशब्द बोलने का भी आरोप 797 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 819 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 820 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 821 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 822 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 827 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदो दशक से दिल्ली में गैंगवार: यमुना पार में लगातार जारी है तीनों का खूनी खेल, पढ़ें शुरू से दुश्मनी की दास्तां 828 दिन पहले
↑