CRPF के ASI ने एके-47 से खुद को उड़ाया, दिल्ली में IB डायरेक्टर के बंगले पर सिक्योरिटी में था तैनात
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के सहायक उप निरीक्षक (ASI) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के सहायक उप निरीक्षक (ASI) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. सीआरपीएफ का यह एएसआई तुगलक रोड इलाके में इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) डायरेक्टर के घर सुरक्षा में मौजूद था.
जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ में तैनात 53 वर्षीय एएसआई राजबीर मध्य प्रदेश के रहने वाले थे. पिछले दिनों से वह छुट्टियों पर थे और बीते शुक्रवार को ही ड्यूटी पर लौटे थे. उनकी तैनाती इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) डायरेक्टर के बंगले पर थी. लेकिन शाम 4:15 बजे ही राजबीर ने अपनी AK-47 से खुद को 2 गोलियां मारकर खुदकुशी कर ली.
सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. जहां पीड़ित के सहयोगियों और कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने गोली की आवाज सुनते ही बंगले के मेन गेट की ओर दौड़ लगाई. वहां राजबीर का शव खून से लथपथ मिला. इसके बाद पुलिस ने मौके से फिंगर प्रिंट बरामद करने के लिए जिला फोरेंसिक क्राइम टीम को बुलाया.
मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आगे की जांच कर रही है.
वहीं, पीड़ित परिवार को भी सूचित कर दिया गया है और साथ ही सीआरपीसी की धारा 174 के तहत इस मामले में पूछताछ शुरू कर दी गई है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 1 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 13 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 13 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 16 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 98 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 169 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 202 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 439 दिन पहले