शराब घोटाला: तिहाड़ में मनीष सिसोदिया ED की पूछताछ शुरू, मंगलवार को 6 घंटे हुए थे सवाल जवाब
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में गुरुवार को मनीष सिसोदिया से पूछताछ करने के लिए तिहाड़ जेल पहुंची.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में गुरुवार को मनीष सिसोदिया से पूछताछ करने के लिए तिहाड़ जेल पहुंची. इससे पहले मंगलवार को भी ईडी की टीम ने करीब 6 घंटे तक जेल में ही सिसोदिया से सवाल जवाब किए थे. ED शराब नीति में घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है.
मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. इसके बाद 7 दिन तक वे सीबीआई हिरासत में रहे. सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया को 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया.
ईडी ने सिसोदिया से पूछताछ की मांगी इजाजत
तिहाड़ जेल में बंद सिसोदिया से पूछताछ के लिए ईडी ने कोर्ट से इजाजत मांगी थी. कोर्ट ने ईडी को सिसोदिया का बयान दर्ज करने के लिए तीन दिन का समय दिया था. ईडी ने 22 अगस्त 2022 को शराब घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था.
6 महीने की जांच के बाद गिरफ्तार हुए सिसोदिया
दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने 17 नवंबर 2021 को नई एक्साइज पॉलिसी लागू की थी. दिल्ली सरकार ने नई एक्साइज पॉलिसी लाने को लेकर माफिया राज खत्म करने का तर्क दिया था. ये भी दावा किया गया था कि इससे सरकार के राजस्व में भी इजाफा होगा.
जुलाई 2022 में दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव ने इस मामले में एलजी वीके सक्सेना को रिपोर्ट सौंपी थी. इसमें एक्साइज पॉलिसी में गड़बड़ी के साथ ही डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया पर शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का भी आरोप लगा था. इसी रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई ने 17 अगस्त 2022 को सिसोदिया समेत 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. 22 अगस्त को ईडी ने आबकारी नीति में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था. 6 महीने की जांच के बाद सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार किया.
11 मार्च को केसीआर की बेटी से पूछताछ करेगी ED
दिल्ली शराब नीति में कथित घोटाले में जांच की आंच तेलंगाना तक पहुंच गई है. ईडी इस मामले में 11 मार्च को तेलंगाना के सीएम केसीआर की बेटी के कविता से पूछताछ करेगी. पहले ये पूछताछ 9 मार्च को होनी थी. लेकिन कविता ने ईडी से वक्त मांगा था.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले