देश की बात, आपके शहर से
Indore25°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 0 बार पढ़ी गई

गोआ में MP के पूर्व मंत्री और दो दोस्तों को कॉल गर्ल ने पीटा!

भाजपा के एक अधेड़ उम्र के नेता अपने दो दोस्तों के साथ गोवा में छुट्टी मनाने और मौज करने पहुंचे। वे अपने साथ कलंगुटे के एक प्रीमियम होटल में रुके थे। उन्होंने किसी दलाल जरिए दो पेशेवर कॉल गर्ल को भी बुलाया था।

Abhishek Raghuvanshi9 मार्च 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

भाजपा के एक अधेड़ उम्र के नेता अपने दो दोस्तों के साथ गोवा में छुट्टी मनाने और मौज करने पहुंचे। वे अपने साथ कलंगुटे के एक प्रीमियम होटल में रुके थे। उन्होंने किसी दलाल जरिए दो पेशेवर कॉल गर्ल को भी बुलाया था। तीनों ने कॉल गर्ल्स की सेवाओं का भरपूर इस्तेमाल किया और फिर उसकी फीस चुकाए बिना भागने की कोशिश की। लेकिन, वे उस कॉल गर्ल को झटका देकर भाग पाते, उसके पहले ही उसने इन सभी को घेर लिया। मारा-पीटा और होटल के कमरे को भी नुकसान पहुंचाया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि ये मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं, उनके साथ दो लोग भी थे।

बताते हैं कि कॉल गर्ल ने होटल के कमरे में भाजपा नेता की जमकर पिटाई की। उन्हें बीयर की बोतल और गिलास फेंक कर मारे। नेता के सिर और चेहरे पर चोट लगी। सामान की फ़ेंका- फेंकीं से होटल के कमरे में भी नुकसान हुआ। इसके बावजूद किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। कलंगुटे के इस बड़े होटल ने मामले को दबा दिया और मामले में पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए कॉल गर्ल की तय फीस अदा करके मामले को रफा-दफा कर दिया। बताते हैं कि ये कॉल गर्ल हाई प्रोफाइल है और मॉडलिंग भी करती है। उसे गोवा में आने वाले होली पार्टी में ग्राहकों को सेवा देने के लिए मुंबई से गोवा लाया गया था।

ये था पूरा घटनाक्रम इस घटना के प्रत्यक्षदर्शी और होटल के सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेता और उसके दो साथियों ने सप्ताहांत होटल में चेक-इन किया। उन्होंने दो कॉल गर्ल को आमंत्रित किया था। कॉल गर्ल की सेवाओं की अवधि को लेकर दलाल, कॉल गर्ल और नेता मंडली के बीच विवाद हो गया। नेता ने दावा किया कि उसने दलाल के बैंक खाते में ऑनलाइन भुगतान किया। लेकिन, वो अकाउंट में नहीं पहुंचा। जब बात बढ़ने लगी तो नेता ने बचने की कोशिश करते हुए मौके से खिसकने की कोशिश की। वे होटल की अन्य मंजिल के एक कमरे में छुप गए। कुछ देर बाद उसके साथी से बहस के बाद कॉल गर्ल्स को लगा कि उनके साथ धोखाधड़ीकी जा रही है। क्योंकि, ऑनलाइन लेन-देन फेल हुआ और पैसे वापस नेता के अकाउंट में पहुंच गए थे। कॉल गर्ल्स और उनके दलाल ने होटल परिसर में नेता की तलाश शुरू की और उन्हें दूसरे कमरे में खोज लिया। क्योंकि, होटल के कर्मचारी ने नेता के बुक किए सभी कमरों के नंबर उन्हें दे दिए। उसके पैसे देने से इनकार करने पर एक कॉल गर्ल ने नेता के साथ मारपीट शुरू कर दी, पहले अपनी चप्पल से पीटा, उसके बाद कमरे में पड़ी बीयर की खाली बोतल दे मारी। बताया गया कि उसने पानी के गिलास और अन्य सामान भी उस पर फेंके। सभी कांच के सामान को तोड़ दिया और कमरे के सामान को नुकसान पहुँचाया।

घंटों मौज-मस्ती और पार्टी करने के बाद नेता और उनके साथी सभी नशे में थे। इस हंगामे को प्रबंधन ने भी गंभीरता से लिया। उन्होंने पुलिस बुलाने और नेता और उनके दोनों साथियों के खिलाफ बलात्कार के आरोप दर्ज कराने की धमकी दी क्योंकि, इस घटना से होटल में रुके अन्य गेस्ट को भी असुविधा हुई और शर्मिंदगी भी झेलना पड़ी। होटल प्रबंधन ने मामला सुलझाया मामले के सार्वजनिक होने से बचाने और होटल की प्रतिष्ठा बचाने के लिए होटल प्रबंधन ने महिलाओं को मौके पर ही भुगतान किया और उन्हें बाहर निकाल दिया। राज को महिलाओं को किए भुगतान के साथ होटल के कमरे के नुकसान का बिल दिया गया। तीनों से सारा पैसा वसूला गया उसके बाद गुरुवार सुबह तीनों होटल से चले गए।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहलेउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार परMadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहलेसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभBhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहलेगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्टIndia Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहलेसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखीMadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहलेराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरेMadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
↑