नरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा
सभी दशहरा मैदानों में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश [[TNIMG0]] सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र के समस्त दशहरा मैदानों का निरीक्षण कर उत्सव की तैयारियों का जायजा लिया।
सभी दशहरा मैदानों में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश
सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र के समस्त दशहरा मैदानों का निरीक्षण कर उत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने और आयोजन स्थलों पर नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि दशहरा सत्य की असत्य पर विजय और धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक पर्व है। नरेला विधानसभा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा उत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह है और बड़ी संख्या में नागरिक उत्सव के साक्षी बनेंगे। जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस के अधिकारी आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियों में जुटे हैं।
नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
मंत्री श्री सारंग ने दशहरा मैदानों में पर्याप्त बैठक व्यवस्था, पार्किंग, यातायात प्रबंधन एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थलों पर भीड़ के बेहतर प्रबंधन के साथ नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा सेवाओं और अग्निशमन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि आगामी 20 अक्टूबर को दशहरा पर्व के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं, ताकि क्षेत्रवासी परिवार सहित उत्सव में शामिल होकर पर्व की खुशियां साझा कर सकें। प्रशासन और संबंधित विभागों के समन्वय से सभी दशहरा मैदानों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Newsबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ पंचम दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 11 घंटे पहले
Newsइंदौर में जल संकट की आहट कैलाश विजयवर्गीय ने अधिकारियों के साथ की अहम बैठक 17 घंटे पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 19 घंटे पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 23 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 1 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
MadhyaPradeshकहीं कटेगा वार्ड, कहीं बदलेगी सीट… इटारसी में 2027 नगरीय निकाय चुनाव से पहले परिसीमन की हलचल तेज 2 दिन पहले
Newsहोलकर स्टेडियम में मैच के दौरान बवाल दर्शकों के बीच जमकर मारपीट 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 21 घंटे पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 1 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 1 दिन पहले
MadhyaPradeshअपनी संस्कृति पर करें गर्व, यही गर्वोक्ति समाज को ले जाएगी विकास की नई ऊंचाईयों तक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसामान्य से कम वर्षा वाले जिलों में जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
MadhyaPradeshश्री उज्ज्वल निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की बढ़ाई आस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
MadhyaPradeshसेमीकॉन समिट में निवेशकों को दें सरकार की इन्वेस्टर्स फ्रेन्डली पॉलिसी की जानकारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 1 दिन पहले
MadhyaPradeshअनुसूचित जाति वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता से कार्य करें अधिकारी : मंत्री श्री चौहान 2 दिन पहले
MadhyaPradeshकिशोर कुमार, गायन और अभिनय से हमारी स्मृतियों में रहेंगे मौजूद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
MadhyaPradeshश्रमिकों की समस्याओं का तत्परता से करेंगे हल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 2 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 2 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 3 दिन पहले
MadhyaPradeshकोसमी मामले में शिवराज के तीखे तेवर अपनी ही सरकार के अधिकारियों पर उठाए सवाल 3 दिन पहले
India News3500 बेटियों ने मिलकर उकेरी मां की ममता, रंगोली में जीवंत हुआ मां-बच्चे का वात्सल्य 3 दिन पहले