देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 3 बार पढ़ी गई

दिल्ली LG ने बदले दो नॉमिनेटेड पार्षद, स्टैंडिंग कमेटी में क्या बदलेगा गणित? AAP ने जताया था विरोध

दिल्ली नगर निगम में नरेला जोन के लिए मनोनीत पार्षद महेश तोमर और सेंट्रल जोन के लिए मनोनीत पार्षद कमलजीत को आम आदमी पार्टी के विरोध के बाद बदल दिया गया है. इनकी जगह नरेला जोन से सुनीत चौहान और सेंट्रल जोन से मनोज जैन के नामों की अधिसूचना जारी की गई है. बता दें कि पहले तय किया गया था कि जिस जोन के लिए नाम नॉमिनेट किया जाएगा वो उस जोन में रहने वाला होना चाहिए, दूसरे जोन में रहने वाला व्यक्ति नहीं होना चाहिए. पता चला कि पहली सूची में सेंट्रल जोन से नामित कमलजीत का मतदाता सूची में नाम नहीं है, वहीं नरेला जोन से नॉमिनेट किये गए महेश तोमर भी रोहिणी जोन में रहते हैं. इन दोनों नामों को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से विरोध जताया गया था. पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि पार्टी से एक लिस्ट एलजी ऑफिस भेजी गई थी और वरिष्ठ नेताओं की सिफारिश के बाद नाम शामिल किए गए थे, जिन पर पार्टी में आंतरिक विरोध शुरू हो गया था, लिहाजा उसे बदलना पड़ा. निगम मामलों के जानकार जगदीश ममगाई का कहना है कि दिल्ली नगर निगम विधेयक के अनुसार, 10 लोग, जिनकी आयु 25 वर्ष से कम नहीं है और जिन्हें नगर निगम प्रशासन में विशेष ज्ञान या अनुभव है, उनको मनोनीत करने का अधिकार प्रशासक यानी उप-राज्यपाल के पास है, लेकिन यदि प्रस्तावित 10 नामों की अनुशंसा दिल्ली नगर निगम के आयुक्त द्वारा की गई है तो संबंधित प्रस्ताव की फाइल दिल्ली सरकार के माध्यम से ही जानी चाहिए. निगम दिल्ली सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के तहत है. इसलिए फाइल दिल्ली सरकार को न भेजी जाना सुप्रीम कोर्ट के दिल्ली में अधिकारों के निर्धारण का उल्लंघन है. इसके साथ ही ममगाई कहते हैं कि उप-राज्यपाल दिल्ली सरकार द्वारा पशु कल्याण बोर्ड के सदस्यों के मनोनयन को इस आधार पर खारिज कर देते हैं कि प्रस्तावित नाम पशु कल्याण कार्य में विशेषज्ञ नहीं है, लेकिन दिल्ली नगर निगम में मनोनयन करते हुए न तो उनके निगम मामलों के विशेषज्ञ होने का सवाल उठाते हैं और न ही उनके अपराधिक मामलों का संज्ञान लेते हैं. बता दें की अंदरूनी गुटबाजी के दौर से गुजर रही बीजेपी में निगम चुनाव के वक्त हर्ष विहार और सुंदर नगरी वार्डों के उम्मीदवारों के नाम मतदाता सूची में नहीं होने की वजह से बदलने पड़े थे. सिर्फ 3 जोन से ही क्यों चुने गए मनोनीत पार्षद? एमसीडी में 12 जोन हैं और मनोनीत पार्षदों की संख्या सिर्फ 10 है. दिल्ली नगर निगम एक्ट में ऐसी कोई बंदिश नहीं है कि अलग-अलग जोन से ही पार्षदों को चुना जाएगा. लिहाजा किसी एक जोन से 10 या फिर अलग-अलग जोन से 10 का मनोनयन हो सकता है. 105 पार्षदों वाली बीजेपी में मनोनीत पार्षद सिर्फ जोन चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन के चुनाव में ही वोट कर सकेंगे. लिहाजा 10 मनोनीत पार्षद भले ही एलजी ने मनोनीत किए हों, लेकिन इसके पीछे दिल्ली बीजेपी का बहुमत का गणित है जो कि ना केवल डिप्टी और चेयरमैन के चुनाव में बीजेपी को मजबूती देगा बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से स्टैंडिंग कमेटी में भी बीजेपी को आप के मुकाबले मजबूत करेगा. यही वजह है कि मनोनीत पार्षद का चुनाव सिर्फ उन्हीं तीन जोन से हुआ है जहां उनकी वोटिंग से बीजेपी को बढ़त मिलेगी और वो जोन हैं- नरेला (4 मनोनीत), सिविल लाइंस (4 मनोनीत) और सेंट्रल जोन (2 मनोनीत). नरेला में 16 वार्ड, 10 पर आप जीती उदाहरण के लिए नरेला जोन में कुल 16 वार्ड आते हैं. 10 सीट पर आप जीती है।

Abhishek Raghuvanshi5 जनवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दिल्ली नगर निगम में नरेला जोन के लिए मनोनीत पार्षद महेश तोमर और सेंट्रल जोन के लिए मनोनीत पार्षद कमलजीत को आम आदमी पार्टी के विरोध के बाद बदल दिया गया है. इनकी जगह नरेला जोन से सुनीत चौहान और सेंट्रल जोन से मनोज जैन के नामों की अधिसूचना जारी की गई है. 

बता दें कि पहले तय किया गया था कि जिस जोन के लिए नाम नॉमिनेट किया जाएगा वो उस जोन में रहने वाला होना चाहिए, दूसरे जोन में रहने वाला व्यक्ति नहीं होना चाहिए. पता चला कि पहली सूची में सेंट्रल जोन से नामित कमलजीत का मतदाता सूची में नाम नहीं है, वहीं नरेला जोन से नॉमिनेट किये गए महेश तोमर भी रोहिणी जोन में रहते हैं. इन दोनों नामों को लेकर आम आदमी पार्टी की ओर से विरोध जताया गया था. 

पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि पार्टी से एक लिस्ट एलजी ऑफिस भेजी गई थी और वरिष्ठ नेताओं की सिफारिश के बाद  नाम शामिल किए गए थे, जिन पर पार्टी में आंतरिक विरोध शुरू हो गया था, लिहाजा उसे बदलना पड़ा.  

निगम मामलों के जानकार जगदीश ममगाई का कहना है कि दिल्ली नगर निगम विधेयक के अनुसार, 10 लोग, जिनकी आयु 25 वर्ष से कम नहीं है और जिन्हें नगर निगम प्रशासन में विशेष ज्ञान या अनुभव है, उनको मनोनीत करने का अधिकार प्रशासक यानी उप-राज्यपाल के पास है, लेकिन यदि प्रस्तावित 10 नामों की अनुशंसा दिल्ली नगर निगम के आयुक्त द्वारा की गई है तो संबंधित प्रस्ताव की फाइल दिल्ली सरकार के माध्यम से ही जानी चाहिए. निगम दिल्ली सरकार के शहरी विकास मंत्रालय के तहत है. इसलिए फाइल दिल्ली सरकार को न भेजी जाना सुप्रीम कोर्ट के दिल्ली में अधिकारों के निर्धारण का उल्लंघन है.  

इसके साथ ही ममगाई कहते हैं कि उप-राज्यपाल दिल्ली सरकार द्वारा पशु कल्याण बोर्ड के सदस्यों के मनोनयन को इस आधार पर खारिज कर देते हैं कि प्रस्तावित नाम पशु कल्याण कार्य में विशेषज्ञ नहीं है, लेकिन दिल्ली नगर निगम में मनोनयन करते हुए न तो उनके निगम मामलों के विशेषज्ञ होने का सवाल उठाते हैं और न ही उनके अपराधिक मामलों का संज्ञान लेते हैं. बता दें की अंदरूनी गुटबाजी के दौर से गुजर रही बीजेपी में निगम चुनाव के वक्त हर्ष विहार और सुंदर नगरी वार्डों के उम्मीदवारों के नाम मतदाता सूची में नहीं होने की वजह से बदलने पड़े थे.  

सिर्फ 3 जोन से ही क्यों चुने गए मनोनीत पार्षद? 

एमसीडी में 12 जोन हैं और मनोनीत पार्षदों की संख्या सिर्फ 10 है. दिल्ली नगर निगम एक्ट में ऐसी कोई बंदिश नहीं है कि अलग-अलग जोन से ही पार्षदों को चुना जाएगा. लिहाजा किसी एक जोन से 10 या फिर अलग-अलग जोन से 10 का मनोनयन हो सकता है. 105 पार्षदों वाली बीजेपी में मनोनीत पार्षद सिर्फ जोन चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन के चुनाव में ही वोट कर सकेंगे. लिहाजा 10 मनोनीत पार्षद भले ही एलजी ने मनोनीत किए हों, लेकिन इसके पीछे दिल्ली बीजेपी का बहुमत का गणित है जो कि ना केवल डिप्टी और चेयरमैन के चुनाव में बीजेपी को मजबूती देगा बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से स्टैंडिंग कमेटी में भी बीजेपी को आप के मुकाबले मजबूत करेगा. यही वजह है कि मनोनीत पार्षद का चुनाव सिर्फ उन्हीं तीन जोन से हुआ है जहां उनकी वोटिंग से बीजेपी को बढ़त मिलेगी और वो जोन हैं- नरेला (4 मनोनीत), सिविल लाइंस (4 मनोनीत) और सेंट्रल जोन (2 मनोनीत). 

नरेला में 16 वार्ड, 10 पर आप जीती 

उदाहरण के लिए नरेला जोन में कुल 16 वार्ड आते हैं. 10 सीट पर आप जीती है।, 5 पर आम आदमी पार्टी और 1 सीट पर निर्दलीय गजेंद्र दराल ने जीत हासिल की और वो बाद में बीजेपी से जुड़ गए. अब बीजेपी के पास 6 और आप के पास 10 वोट हो गए. एलजी ने इस जोन से 4 को नॉमिनेट कर दिया. अब आंकड़ा बराबर का होगा. इसी तरह चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन और स्टैंडिंग कमेटी के लिए चुनकर आने वाले सदस्यों में बीजेपी को ये मनोनीत पार्षद अपने वोटिंग से  फायदा पहुंचाएंगे. ठीक इसी तरह  सेंट्रल जोन में अगर कांग्रेस के पार्षद बीजेपी के साथ आ गए तो बीजेपी का बहुमत बढ़ सकता है. ऐसे में बीजेपी जिसे चाहे  जोन चेयरमैन, डिप्टी चेयरमैन बना सकती है. 

स्टैंडिंग कमेटी का खेल बदल सकते हैं मनोनीत  

स्टैंडिंग कमिटी के कुल 18 मेंबर्स में से  12 जोन से चुने जाते हैं. ऐसे में जिस पार्टी का जोन पर कब्जा होगा तो स्टैंडिंग में उसके सदस्य लाने का रास्ता क्लियर हो जाएगा और अगर खेल ठीक बैठ गया तो स्टैंडिंग कमेटी का चेयरमैन और डिप्टी भी बीजेपी का हो सकेगा. आम आदमी पार्टी ने भी सदस्यों के मनोनयन पर दिल्ली सरकार को बाय पास करने का आरोप लगाया. मालूम हो कि अब तक दिल्ली नगर निगम जब तीन भागों में बंटी हुई थी तो कुल 30 मनोनीत पार्षद हुआ करते थे. जिसमें से सभी आम आदमी पार्टी से संबंधित नेता थे. 

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 16 घंटे पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 12 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 12 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 15 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 97 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 168 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 201 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 438 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में बोले यूपी के सीएम योगी-मेरी पूरी कैबिनेट ने कुंभ में डुबकी लगाई, क्या यमुना में स्नान कर सकती है केजरीवाल की कैबिनेट 641 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 650 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 658 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 663 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 794 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 795 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 796 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 797 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली की जेल में फिर खूनी खेल: तिहाड़ में एक कैदी पर चाकू से हमला, आपसी रंजिश का संदेह; जांच में जुटी पुलिस 822 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 823 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 829 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 830 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 831 दिन पहले
↑