दिल्ली में अब FDU को लेकर बवाल, बीजेपी ने AAP पर लगाया जासूसी का आरोप
मेयर चुनाव को लेकर जारी विवाद के बीच दिल्ली में आप-बीजेपी में तनातनी का नया एपिसोड शुरू हो गया है. अब बीजेपी ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर जासूसी का आरोप लगाया है.

मेयर चुनाव को लेकर जारी विवाद के बीच दिल्ली में आप-बीजेपी में तनातनी का नया एपिसोड शुरू हो गया है. अब बीजेपी ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर जासूसी का आरोप लगाया है. दरअसल, जांच एजेंसी सीबीआई ने दिल्ली सरकार की ‘फीडबैक यूनिट’ पर जासूसी का आरोप लगाते हुए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और अन्य अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने की अनुमति उपराज्यपाल से मांगी है.
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि AAP छिपकर बातें सुन रही है. दिल्ली की फीडबैक यूनिट जासूसी कर रही है. उधर, आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों को फर्जी बताया. आप ने कहा कि ये सभी आरोप राजनीति से प्रेरित हैं.

दरअसल, दिल्ली सरकार ने 2015 में फीड बैक यूनिट (FBU) का गठन किया था. तब इसमें 20 अधिकारियों के साथ काम करना शुरू किया था. आरोप है कि FBU ने फरवरी 2016 से सितंबर 2016 तक राजनीतिक विरोधियों की जासूसी की. यूनिट ने न सिर्फ बीजेपी के बल्कि AAP से जुड़े नेताओं पर भी नजर रखी. इतना ही नहीं यूनिट के लिए LG से भी कोई अनुमति नहीं ली गई. आरोप है कि यूनिट ने तय कामों अलावा राजनीतिक खुफिया जानकारी भी इकट्ठा की.
सीबीआई को शुरुआती जांच में सबूत मिले हैं कि FBU ने राजनीतिक खुफिया जानकारी इकट्ठा की. इसके बाद सीबीआई ने 12 जनवरी 2023 को इस मामले में खुफिया विभाग को एक रिपोर्ट पेश की और एलजी से भ्रष्टाचार के मामले में मनीष सिसोदिया और अन्य अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की.
पापों की सजा भुगतनी पड़ेगी- प्रवेश वर्मा
बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा, AAP निजता पर प्रत्यक्ष हमला कर रही है. दिल्ली की Feedback Unit चुपचाप जासूसी कर केजरीवाल के इशारों पर संविधान का उल्लंघन कर रही है. चोर, भ्रष्टाचारी चाहे कितनी ही जासूसी करवा लें मगर पापियों के पाप छिप नहीं पाएंगे, पापों की सजा भुगतनी पड़ेगी.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 1 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 13 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 13 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 16 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 98 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 169 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 202 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 439 दिन पहले