दिल्ली: कमांडर हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, करंट से 3 लोगों की मौत
आउटर दिल्ली के एक हॉस्पिटल में बड़ी घटना घटी है. बाहरी जिला के रणहोला इलाके में एक हॉस्पिटल में करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह घटना कमांडर हॉस्पिटल की है.
आउटर दिल्ली के एक हॉस्पिटल में बड़ी घटना घटी है. बाहरी जिला के रणहोला इलाके में एक हॉस्पिटल में करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह घटना कमांडर हॉस्पिटल की है. हॉस्पिटल में पानी की टंकी में मोटर ठीक करने दो प्लंबर घुसे थे. अचानक उनको करंट लग गया. इस दौरान हॉस्पिटल के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर ने बचाने के लिए अपना हाथ दिया, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गया. फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची है और जांच-पड़ताल में जुटी है.
रणहोला थाना पुलिस ने बताया कि डीडी नंबर- 65 ए से एक सूचना मिली कि विकास नगर स्थित कमांडर हॉस्पिटल में अचानक से करंट फैल गया है. करंट से तीन लोग चपेट में आए हैं. आनन-फानन में एएसआई श्रीकृष्ण, इंस्पेक्टर मनोहर लाल, एटीओ/पीएस-रणहोला और जयपाल सिंह, एसीपी नांगलोई विकास नगर कमांडर हॉस्पिटल पहुंचे.
पानी की टंकी में पड़े थे तीनों मृतक
पुलिस ने देखा कि अस्पताल परिसर के अंदर पानी की टंकी में तीन लोग पड़े हुए थे. पुलिस ने आनन-फानन में तीनों को टंकी ने निकाला और अस्पताल ले गए. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पहुंची क्राइम टीम एवं एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल की जांच कर फोटोग्राफी ली गई. मृतकों की पहचान सर्वेश कुमार, कुंवर पाल और रमन के रूप में हुई.
सर्वेश कुमार गाजियाबाद के शाहिबाबाद का रहने वाला था. वह हॉस्पिटल में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर था. वहीं कुंवर पाल और रमन दोनों दिल्ली के महारानी एन्क्लेव के रहने वाले थे. ये दोनों प्लंबर थे. फिलहाल पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले