गर्लफ्रेंड की शादी से नाखुश था युवक, पहले मिलने बुलाया फिर चाकू से कर दिए कई वार
दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में सनसनीखेज वारदात से लोग दहशत में आ गए. यहां अपनी ही महिला मित्र की शादी से नाराज युवक ने उसे ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर गंभीर घायल कर दिया. आरोपी युवक बिहार का रहने वाला है.
दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में सनसनीखेज वारदात से लोग दहशत में आ गए. यहां अपनी ही महिला मित्र की शादी से नाराज युवक ने उसे ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर गंभीर घायल कर दिया. आरोपी युवक बिहार का रहने वाला है. वह महिला मित्र से मिलने आया था. दोनों बात कर ही रहे थे कि तभी अचानक से युवक ने अपनी ही दोस्त पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
दर्द से महिला चीखने-चिल्लाने लगी. उसकी चीख-पुकार सुनकर वहां लोग आ गए. उन्होंने महिला को बचाया और पुलिस को सूचना दी. एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया. साथ ही आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया. आरोपी शाह बाबू बिहार के किशनगंज का रहने वाला है. पुलिस ने उससे हमले में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया.
महिला पर चाकू से किए गए थे ताबड़तोड़ कई वार
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के शास्त्री पार्क थाना इलाके में रविवार दोपहर को एक महिला को चाकू मारने के संबंध में पीसीआर कॉल मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता की पहचान 22 वर्षीय हसमत जहां, निवासी बुलंद मस्जिद शास्त्री पार्क दिल्ली के रूप में की. आरोपी ने महिला के सिर, चेहरे और दोनों हाथों पर चाकू से कई वार किए थे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई.
हैदराबाद से दिल्ली महिला से मिलने आया था आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता को शादी से पहले जानता था. दोनों बिहार में एक ही जगह के रहने वाले थे. आरोपी शाहबाबू पीड़िता को एकतरफा प्यार करता था. लेकिन महिला की शादी 4 महीने पहले मोहम्मद मुन्ना से हुई थी. शादी के बाद पीड़िता अपने पति के साथ दिल्ली में रह रही थी. आरोपी उसकी शादी से नाखुश था. आरोपी हैदराबाद में दर्जी का काम करता है. वह हसमत से मिलने के लिए रविवार को ही दिल्ली आया था. उससे बात करते समय उसने अपना आपा खो दिया और उसे चाकू से कई वार कर दिए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं, पीड़िता का इलाज अस्पताल में जारी है.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 7 दिन पहले
Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 10 दिन पहले
Delhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 92 दिन पहले
Delhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 163 दिन पहले
Delhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 196 दिन पहले
Delhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 433 दिन पहले
Delhi9 साल की 2 बच्चियों से गैंगरेप 434 दिन पहले