देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsDelhi
दिल्ली 2 बार पढ़ी गई

आश्रम फ्लाईओवर बंद होने से लोग परेशान, वीकेंड पर भी वैकल्पिक रास्तों पर लग रहा भीषण जाम

दिल्ली के आश्रम फ्लाईओवर पर कनेक्टिंग रोड के कंस्ट्रक्शन का काम जारी है. जिसके चलते लोगों को वीकेंड पर भी जाम से जूझना पड़ रहा है. आश्रम फ्लाईओवर को 45 दिनों के लिए बंद किया गया है.

Abhishek Raghuvanshi21 जनवरी 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

दिल्ली के आश्रम फ्लाईओवर पर कनेक्टिंग रोड के कंस्ट्रक्शन का काम जारी है. जिसके चलते लोगों को वीकेंड पर भी जाम से जूझना पड़ रहा है. आश्रम फ्लाईओवर को 45 दिनों के लिए बंद किया गया है. ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने को कहा गया है. बावजूद इसके लोगों को भीषण जाम से जूझना पड़ रहा है. खासकर नोएडा और गाजियाबाद से आने वाले वाहन चालकों को सीवी रमन मार्ग, शाहीन बाग और सरिता विहार में भीषण ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है. शनिवार-रविवार को दफ्तरों की छुट्टी वाले दिनों पर भी स्थिति कुछ ऐसी ही बनी रहती है.

दरअसल, 1.5 किलोमीटर लंबा आश्रम फ्लाईओवर दक्षिण दिल्ली को नोएडा से जोड़ता है. आश्रम चौक दक्षिण और मध्य दिल्ली के साथ-साथ फरीदाबाद के बीच एक महत्वपूर्ण लिंक रोड है. जो मथुरा रोड और रिंग रोड (लाजपत नगर-सराय काले खां के साथ-साथ डीएनडी फ्लाईओवर को जोड़ता है) को जोड़ता है. लेकिन इसके बंद होने से इन रूटों पर आने-जाने वाले वाहन चालकों को हर रोज भीषण जाम से जूझना पड़ रहा है. शनिवार की बात करें तो सुबह करीब 7.53 बजे सीवी रमन मार्ग मार्ग पर ट्रैफिक जाम देखने को मिला. वहीं सुबह 8 बजे शाहीन बाग और सरिता विहार के पास भी हल्का ट्रैफिक जाम देखा गया.

बता दें कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का सुझाव देते हुए एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की थी. हालांकि एक बार इस फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो जाएगा तो नोएडा और दिल्ली के अन्य हिस्सों से शहर के दक्षिणी हिस्से में आने वाले लाखों लोगों को इस भीषण ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिल जाएगी. अपनी एडवाइजरी में ट्रैफिक पुलिस ने भी दिल्ली के दक्षिण और दक्षिण पूर्व इलाकों के यात्रियों को आगाह किया था कि रास्ता बंद के कारण वह किसी भी असुविधा से बचने के लिए अन्य रास्तों का इस्तेमाल करें. 

चिराग दिल्ली फ्लाईओवर भी रहेगा बंद 

एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 1 फरवरी से चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के दोनों कैरिजवे ट्रैफिक के लिए बंद करने की संभावना है. जिससे इस रूट पर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों के दिक्कत पैदा हो सकती है. कारण, आश्रम फ्लाईओवर के बाद अगर चिराग दिल्ली फ्लाईओवर भी बंद होता है तो इससे दक्षिणी दिल्ली के नेहरू प्लेस, ग्रेटर कैलाश, सीआर पार्क और हौज खास जैसे इलाकों में आने-जाने वाले वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले चिराग दिल्ली फ्लाईओवर को 26 जनवरी से बंद किया जाना था, लेकि गणतंत्र दिवस समारोह और दक्षिण दिल्ली में एक वीआईपी यात्रा के कारण इसकी तारीफ को बढ़ाने का फैसला किया गया.

आश्रम फ्लाईओवर के लिए पुलिस ने जारी की थी ये एडवाइजरी

– दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा था कि आश्रम फ्लाईओवर के विस्तार की वजह से रिंग रोड और मथुरा रोड पर ट्रैफिक को कम करने और यात्रियों की परेशानियों को दूर करने के लिए ये व्यवस्थाएं की हैं. 

– ट्रैफिक पुलिस ने सीवी रमण मार्ग से आने वाले लोगों को रिंग रोड के तैमूर नगर कट पर राइट टर्न लेकर सराय काले खां, NH-24, गाजियाबाद और नोएडा जाने की सलाह दी है. 

– जो लोग न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, शाहीन बाग, सुखदेव विहार, सराय जुलेना, जामिया की ओर से आ रहे हैं, वे लाजपत नगर मार्केट, AIIMS, धौला कुआं जाने के लिए मथुरा रोड, मोदी मिल फ्लाइओवर, आउट रिंग रोड, लाला लाजपत राय मार्ग से जा सकते हैं. 

– लाजपत नगर, डिफेंस कॉलोनी, जंगपुरा, भोगल, सीजीओ की ओर से आने वाले लोगों को लाला लाजपत राय मार्ग, आउट रिंग रोड, मोदी मिल फ्लाइओवर, मथुरा रोड, सरिता विहार, बदरपुर और फरीदाबाद के रास्तेा जाने की सलाह दी जाती है. 

 नोएडा से IGI एयरपोर्ट, आउटर रिंग रोड, IIT चिराग दिल्लीओ जाने के लिए कालिंदी कुंज, जसोला, सरिता विहार से जाएं. 

– IGI एयरपोर्ट, आउटर रिंग रोड, IIT चिराग दिल्लीच से नोएडा और बदरपुर जाने के लिए मोदी मिल फ्लाइओवर, मथुरा रोड, सरिता विहार, जसोला, कालिंदी कुंज का इस्तेमाल करें. 

– गाजियाबाद, नोएडा और ITO साइड (रिंग रोड) से NH-24 के रास्ते आकर लाजपत नगर, डिफेंस कॉलोनी, AIIMS, धौला कुआं जाने के लिए बारापुला फ्लाइओवर का इस्तेमाल करें. 

– शाम 4 बजे से रात 9 बजे के बीच नोएडा और DND से आश्रम चौक की ओर आने वाले लोग लाजपत नगर, डिफेंस कॉलोनी, AIIMS, धौला कुआं आदि जाने के लिए सराय काले खां की तरफ वाले लूप पकड़ें.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
राहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 15 घंटे पहलेसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाबDelhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 12 दिन पहलेदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटीDelhiदिल्ली मेट्रो में 6 दिन पहले एक दुखद घटना घटी 12 दिन पहलेदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस!Delhiदिल्ली पहुंचने से पहले सो रहे मध्यप्रदेश के कांग्रेसियों को घर से तोक ले गई पुलिस! 15 दिन पहलेछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांगDelhiछात्रों पर हुए लाठीचार्ज से भड़का सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन, जांच की मांग 97 दिन पहलेजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आईDelhiजयमाल की रस्म के दौरान दुल्हन प्रेमी संग भागी.. दूल्हा खाली हाथ न जाने पर अडा तो साली संग हुई विदाई… अब दुल्हन भी लौट आई 168 दिन पहले100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान परDelhi100 अरब डॉलर वैल्यूएशन के साथ रिलायंस रिटेल वैश्विक सूची में 7वें स्थान पर 201 दिन पहलेस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहणDelhiस्वतंत्रता दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वीं बार लाल किले पर किया ध्वजारोहण 438 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में बोले यूपी के सीएम योगी-मेरी पूरी कैबिनेट ने कुंभ में डुबकी लगाई, क्या यमुना में स्नान कर सकती है केजरीवाल की कैबिनेट 641 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiनई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 15 जनवरी को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन करेंगी 650 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को, मतगणना 8 फरवरी को होगी 658 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा दिल्ली की CM आतिशी को पत्र 663 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में मिठाई की दुकान के बाहर गोलीबारी, इलाके में मचा हड़कंप 794 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiअभी जेल में ही रहेंगे केजरीवाल, SC से नहीं मिली जमानत, CBI ने मांगा वक्त 795 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiचार्जिंग पर लगा था गली में खड़ा ई-रिक्शा, 7 साल के बच्चे का हाथ टच होते ही लगा करंट, मौत, हत्या का केस दर्ज 796 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiपति का कत्ल कर कमरे में छिपा दी लाश, बाहर से गेट बंद कर फरार हो गई पत्नी 797 दिन पहले
TimeNewsDelhiDelhiदिल्ली की जेल में फिर खूनी खेल: तिहाड़ में एक कैदी पर चाकू से हमला, आपसी रंजिश का संदेह; जांच में जुटी पुलिस 822 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली फिर बनी दरिया, सड़कों पर जलभराव… ट्रैफिक हुआ जाम; पुलिस ने जारी की एडवाइजरी 823 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiAAP मुख्यालय का नया पता- बंगला नंबर-1, रविशंकर शुक्ला लेन… केंद्र सरकार ने अलॉट कर दिया पार्टी दफ्तर 824 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में UPSC की तैयारी, दो बहनों में अकेला भाई… कॉलोनी के गेट पर करंट से मौत पर घरवालों ने सरकार को घेरा 825 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiआबकारी मामला: दिल्ली की अदालत ने के. कविता के खिलाफ आरोपपत्र पर लिया संज्ञान, 26 जुलाई को पेश होने के आदेश 826 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली में इलेक्ट्रॉनिक कूड़े का न बने ‘पहाड़’, DMRC ने इन 15 मेट्रो स्टेशन पर लगाए e-waste रीसाइक्लिंग बॉक्स 829 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhi बिजवासन, नई दिल्ली व आनंद विहार रेलवे स्टेशन… पूरा नहीं हुआ विकास का वनवास 830 दिन पहलेTimeNewsDelhiDelhiदिल्ली यूनिवर्सिटी में एक साथ ले सकेंगे दो डिग्रियां, जानें कब शुरू हो सकते हैं एडमिशन 831 दिन पहले
↑