देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

मैरेज गार्डन और सुनसान स्थलों से वाहन चोरी करने वाला शातिर वाहन चोर, पुलिस थाना हीरानगर की गिरफ्त में।

◆ आरोपी के कब्जे से चोरी किये गये कुल 17 दोपहिया वाहन जिसमें 10 एक्टीवा एवं 07 मोटर सायकल कुल कीमती लगभग (14,00,000/-) बरामद।

Abhishek Raghuvanshi28 फरवरी 2022 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

◆ आरोपी के कब्जे से चोरी किये गये कुल 17 दोपहिया वाहन जिसमें 10 एक्टीवा एवं 07 मोटर सायकल कुल कीमती लगभग (14,00,000/-) बरामद।

◆ आरोपी पूर्व में होण्डा कंपनी में कार्य कर चुका था, जिस कारण वह होण्डा कंपनियों की गाड़ियो को ही बनाता था अपना निशाना।

◆ आरोपी मैरेज गार्डन एवं सुनसान स्थलो की रेकी कर अपनी मास्टर चाबी से देता था, चोरी की वारदातो को अंजाम और उन्हें कम दाम में अन्य लोगो को बेच देता था।

◆ गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध इंदौर के विभिन्न थाने जिसमें हीरानगर, एरोड्रम, परदेशीपुरा, सिमरोल, बाणगंगा, चंदन नगर में डकैती की योजना, लूट, व चोरी एवं अन्य किस्म के गंभीर अपराध हैं पंजीबद्ध ।

◆ आरोपी शातिर बदमाश होकर पुलिस से बचने के लिये बार-बार बदल देता था अपना निवास स्थान।

◆ चोरी के वाहनों को खरीदने वाले 05 अन्य आरोपियों को भी किया गिरफ्तार

इंदौर -दिनांक 26 फरवरी 2022- इंदौर शहर में चोरी/नकबजनी एवं संपत्ति संबंधी अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस आयुक्त इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं अति. पुलिस आयुक्त इंदौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा इन अपराधों मे लिप्त संदिग्ध बदमाशो की धरपकड़ के संबंध में प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य मेंएवं पुलिस उपायुक्त जोन-3 इंदौर श्री धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में अति. पुलिस उपायुक्त जोन-3 इंदौर श्री राजेश रघुवंशी व सहा. पुलिस आयुक्त (हीरानगर) श्री डी.एस. येवले द्वारा थाना प्रभारी थाना हीरानगर निरी. सतीश पटेल को चोरी, नकबजनी, एवं संपत्ति संबंधी अपराधो पर अंकुश लगाने एवं ऐसे आरोपियों की धरपकड करने हेतु निर्देशित किया था। उक्त निर्देशो के तारतम्य में पुलिस थाना हीरानगर द्वारा वाहन चोरी कर उसे सस्ते दाम में बेच देने वाले शातिर वाहन चोरी के 01 सरगना एवं सस्ते दामों पर चोरी के वाहनों को खरीदने वाले 05 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इसी कड़ी में कार्यवाही करते हुये दिनांक 25/02/2022 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति चोरी की एक्टीवा सस्ते दाम में बेचने की फिराक में खडा है, जो संदिग्ध लग रहा है, की सूचना से थाना प्रभारी को अवगत कराया गया। बाद थाना प्रभारी द्वारा तत्काल एक टीम का गठन कर मुखबिर के बताये स्थान एवं उसके हुलिये से अवगत कराकर घटना स्थल पर रवाना किया गया। जहां पर एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़ा था, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे पुलिस टीम की मदद से घेरा बंदी कर पकड़ा गया। गाड़ी के दस्तावेजों के संबंध में पूछताछ करते घबराकर कभी कुछ कभी कुछ जवाब देने लगे। उक्त वाहन के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी द्वारा उक्त एक्टीवा चोरी करना बताया गया। आरोपी को विधिवत पंचानो के समक्ष गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 एक्टीवा को विधिवत जप्त कर थाने लाया गया। आरोपी के पास से जप्त वाहन का मिलान करते थाना हीरानगर के अपराध क्रमांक 14/22 धारा 379, भादवि में चोरी होना पायी गयी है। आरोपी से उक्त घटना के अतरिक्त अन्य घटनाओ के संबंध मे भी मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा अन्य जगहों से 16 वाहन चोरी करना कबूला है। जिन्हे विधिवत जप्त किया गया । आरोपी ने पूछताछ में बताया कि, उक्त वाहनो को वह सूनसान जगहो जिसमें मुख्य रूप से शादी पार्टी समारोह, देशी कलाली, वाईन शॉप, कनकेश्वरी मैदान से चोरी कर उसे कम दाम पर अन्य लोगो को बेच देता था।

गिरफ्तार मुख्य आरोपी का विवरण-
अजय पिता देवीप्रसाद चौरसिया उम्र 45 साल निवासी ग्राम खुराई कचहरी के सामने गली नम्बर 02 थाना मकरोनिया जिला सागर एंव 6 बी सुन्दुर नगर हाल मु. 66 शारदा नगर शिव मंदिर के सामने थाना हीरानगर जिला इन्दौर। इसके साथ ही आरोपी से चोरी की गाड़ियां खरीदने वाले पांच अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है जिनसे भी पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी से चोरी के जब्त वाहनो का विवरण-

  1. MP-09 UY- 2262 एक्टीवा काले रंग की
  2. MP-09 QL-8837 होण्डा ड्रीम युवा
  3. MP-09 QY- 5781 होण्डा सी.बी. शाइन
  4. MP-09 SV-8416 एक्टीवा सफेद रंग
  5. MP-09 SU-1217 एक्टीवा सफेद रंग
  6. MP-09 UK-8432 एक्टीवा ब्राउन रंग
  7. MP-09 SR-9602 एक्टीवा सफेद रंग
  8. MP-09 ST-5165 एक्टीवा सफेद रंग
  9. MP-09 UH-3725 एक्टीवा ग्रे रंग
  10. MP-09 NY-6157 होण्डा शाइन
  11. MP-09 SV-5870 एक्टीवा सफेद रंग
  12. MP-09 QU-6544 होण्डा शाइन ग्रे
  13. MP-09 UA- 9522 एक्टीवा सफेद रंग
  14. MP-09 SW-2218 एक्टीवा ग्रे रंग
  15. MP-09 VB-5761 होण्डा शाइन
  16. MP-09 VS-6261 होण्डा शाइन
  17. MP-09 GF-6466

होण्डा शाइन उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी हीरानगर श्री सतीश पटेल टीम प्रभारी के रूप में कार्य करते हुये उप निरीक्षक शिवराज ठाकुर, सउनि. अंजू बख्शी, सउनि. शिवराज सिंह गुर्जर, प्र.आर. विनोद पटेल, प्र.आर. बृजेश यदुवंशी, आर. विजय नेनावत, आर. अनिल जायसवाल, आर. रविपाल, आर. विशाल जादौन, आर. जितेन्द्र गोयल, आर. मुकेश जादौन, आर. इमरत यादव, आर. विजय सिंह गौर, आर. अनिल परमार, आर. जितेन्द्र सिंह परिहार, आर. अजब सिंह, आर. संतोष वर्मा की सराहनीय भूमिका रही ।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑