मुख्यमंत्री के निर्देश पर आला अधिकारियों ने की सियागंज के व्यापारियों के साथ बैठक
सिया गंज व्यापारी एसोसिएशन और अन्य सहयोगी संगठनों के व्यापारियों के साथ आज रेसीडेंसी कोठी में संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा की अध्यक्षता में प्रशासन के आला अधिकारियों ने बैठक की।
सिया गंज व्यापारी एसोसिएशन और अन्य सहयोगी संगठनों के व्यापारियों के साथ आज रेसीडेंसी कोठी में संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा की अध्यक्षता में प्रशासन के आला अधिकारियों ने बैठक की। बैठक में उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गत दिवस इंदौर प्रवास के दौरान विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित व्यापारियों की शिकायतों को गंभीरता से लिया था।
हेलीपैड में उन्होंने संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा और कलेक्टर श्री मनीष सिंह को निर्देश दिए थे और कहा था कि प्रशासन व्यापारियों के साथ बैठकर बात करे।
रेसीडेंसी कोठी में आज आयोजित बैठक में संभागायुक्त डॉक्टर पवन शर्मा कलेक्टर श्री मनीष सिंह एडिशनल पुलिस कमिश्नर एवं इंदौर के प्रभारी पुलिस कमिश्नर श्री मनीष कपूरिया एवं व्यापारी संगठन के श्री रमेश खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में अन्य व्यापारी गण बैठक में उपस्थित थे।
बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गत दिवस व्यापारियों के द्वारा की गई शिकायतों संबंधी ख़बरों पर गहरी नाराज़गी जतायी थी। उन्होंने कहा था कि इंदौर में सियागंज क्षेत्र व्यापार की रीढ़ है। इन्दौर के व्यापारियों को भयमुक्त वातावरण मिलना चाहिए। उनके व्यापार में कोई अवरोध नहीं होना चाहिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कोरोना काल में इंदौर के व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर साथ दिया है। कलेक्टर श्री सिंह ने स्पष्ट किया कि व्यापार में यदि कहीं कोई दिक़्क़त आ रही है तो उन्हें परस्पर समन्वय से दूर किया जाएगा। कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा अगर गलतियां की गई है तो उसे समूचे तंत्र से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
व्यापारियों की ओर से मुख्य रूप से बोलते हुए श्री रमेश खंडेलवाल ने कहा कि पुलिस द्वारा आए दिन व्यापारियों से सैंपलिंग के नाम पर परेशानी पैदा की जाती है। व्यापारियों का कहना था कि पुलिस को सैंपलिंग का अधिकार नहीं है। यह अधिकार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के पास है। व्यापारियों द्वारा बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा सैंपलिंग और के नाम पर धौंस दी जाती है और व्यापारियों को थाने में बैठाया जाता है।
एडिशनल CP श्री मनीष कपूरिया ने बैठक में कहा कि आज और कल प्रकाश में आयी इन सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। संवाद उच्च स्तर पर रखा जाएगा और व्यापारियों को कोई भी असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
बैठक का समापन करते हुए संभागायुक्त डॉक्टर शर्मा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्रीजी के स्पष्ट निर्देश हैं कि इन्दौर में व्यापार जगत को शासन प्रशासन का पूरा संरक्षण सुनिश्चित होना चाहिए। इस संबंध में दोषियों को चिन्हित भी किया जाएगा। कमिश्नर डॉक्टर शर्मा ने स्वयं सहित कलेक्टर और श्री कपूरिया का नंबर व्यापारियों से साझा किया और कहा कि आपको कोई भी दिक़्क़त हो तो संगठन के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें सूचना दी जा सकेगी। श्री शर्मा ने हाल में हुई असुविधा के लिए खेद जताते हुए आश्वस्त किया कि अब भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी। बैठक में यह तय किया गया कि पुलिस द्वारा सैंपलिंग का कार्य सीधे नहीं किया जाएगा। यह कार्य केवल खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के इंस्पेक्टर द्वारा किया जाएगा। किसी भी तरह की मिलावट या अन्य किसी गड़बड़ी की सूचना पुलिस को प्राप्त होने पर वे ADM को बताएँगे और कार्रवाई छानबीन के बाद संयुक्त दल द्वारा की जाएगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले