यूपी में योगी सरकार की सख्ती, कहा- परिसर से बाहर गई लाउड स्पीकर की आवाज तो खैर नहीं
दिल्ली के जहांगीरपुरी में घटना के बाद यूपी को अलर्ट किया गया है। योगी सरकार ने बिना अनुमति के धार्मिक जुलूस या शोभा यात्रा के साथ ही माइक की आवाज को परिसर तक ही रखने का आदेश दिया है।
दिल्ली के जहांगीरपुरी में घटना के बाद यूपी को अलर्ट किया गया है। योगी सरकार ने बिना अनुमति के धार्मिक जुलूस या शोभा यात्रा के साथ ही माइक की आवाज को परिसर तक ही रखने का आदेश दिया है। सीएम योगी ने कहा कि अपनी धार्मिक विचारधारा के अनुसार सभी को अपनी उपासना पद्धति को मानने की स्वतंत्रता है। माइक का प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन यह सुनिश्चित हो कि माइक की आवाज धार्मिक परिसर से बाहर नहीं आनी चाहिए। जिससे अन्य लोगों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। यही नहीं योगी के आदेश में कहा गया है कि नए स्थलों पर माइक लगाने की अनुमति न दें।
धर्मगुरुओं से संवाद करें अधिकारी
सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व-त्योहार हैं। रमजान का महीना चल रहा है। ईद का त्योहार और अक्षय तृतीया एक ही दिन होना संभावित है। ऐसे में वर्तमान परिवेश को देखते हुए पुलिस को अतिरिक्त संवेदनशील रहना होगा। थानाध्यक्ष से लेकर एडीजी तक अगले 24 घंटे के भीतर अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं, समाज के अन्य प्रतिष्ठित जनों के साथ सतत संवाद बनाएं।
अपने क्षेत्र में रहें अधिकारी
सीएम योगी ने कहा कि तहसीलदार हो, एसडीएम हो थानाध्यक्ष हो अथवा सीओ आदि, सभी अपनी तैनाती के क्षेत्र में ही रात्रि विश्राम करें। शासकीय आवास है तो वहां रहें अथवा किराए का आवास लें, लेकिन रात्रि में अपने ही क्षेत्र में रहें। इस व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। ड्रोन का उपयोग कर स्थिति पर नजर रखें। हर दिन सायंकाल पुलिस बल फुट पेट्रोलिंग जरूर करे। पीआरवी 112 एक्टिव रहे।
पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां चार मई तक रद्द
त्योहार और सतर्कता के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां चार मई तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चीफ सेक्रेटरी ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए हैं। जो अधिकारी पहले से अवकाश पर हैं उनसे भी 24 घंटे के अंदर तैनाती स्थल पर लौटने को कहा
दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुए बवाल के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लाउडस्पीकर को लेकर सख्त आदेश दिए हैं.
◆ धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज धार्मिक स्थल परिसर से बाहर न जाएं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े.
◆ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह भी अपने इलाके के धर्मगुरुओं और प्रभावी लोगों के बीच जाएं और आदेशों के विषय में उन्हें जागरूक कर इनका पालन कराएं.
◆ लाउडस्पीकर की आवाज कम रखनी होगी और परमिशन लेनी होगी. वहीं, धार्मिक स्थलों के बाहर सार्वजनिक जगहों को बाधित नहीं करना है.
◆ योगी के आदेश में कहा गया है कि नए स्थलों पर माइक लगाने की अनुमति न दें।
◆ तहसीलदार हो, एसडीएम हो थानाध्यक्ष हो अथवा सीओ आदि, सभी अपनी तैनाती के क्षेत्र में ही रात्रि विश्राम करें। शासकीय आवास है तो वहां रहें अथवा किराए का आवास लें, लेकिन रात्रि में अपने ही क्षेत्र में रहें। इस व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
◆ संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। ड्रोन का उपयोग कर स्थिति पर नजर रखें। हर दिन सायंकाल पुलिस बल फुट पेट्रोलिंग जरूर करे। पीआरवी 112 एक्टिव रहे।
त्योहार और सतर्कता के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां चार मई तक के लिए रद्द कर दी गई हैं। जो अधिकारी पहले से अवकाश पर हैं उनसे भी 24 घंटे के अंदर तैनाती स्थल पर लौटने को कहा गया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India Newsएक पत्रकार का निधन : अंतिम संस्कार में परिवार से कोई नहीं आया तो अंजान लोगों ने दिखाई इंसानियत 26 दिन पहले
UttarPradeshलखनऊ में उज्बेकिस्तानी सेक्स रैकेट का सनसनीखेज खुलासा: प्लास्टिक सर्जरी से बदली पहचान, नेपाल भागने की आशंका 482 दिन पहले
UttarPradeshसीएम योगी बोले- महाशिवरात्रि के दिन संगम स्नान की व्यवस्था में न रहे किसी भी चूक की गुंजाइश 606 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshसुप्रीम कोर्ट पहुंचा महाकुंभ हादसा… वीआईपी मूवमेंट सहित कई मुद्दे उठे 629 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshसंगम में डुबकी के लिए 30KM का सफर:जिधर से श्रद्धालु आएंगे, पास के घाट पर स्नान कराकर लौटाएंगे, 10 जिलों के DM–SP बॉर्डर पर 630 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshमहाकुंभ में 1500 लोगों ने जीवित ही किया अपना पिंडदान, बने नागा सन्यासी। 640 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshप्रयागराज : महाकुंभ के दौरान एकाएक चर्चाओं में आए आईआईटियन बाबा को जूना अखाड़ में आने जाने से रोक दिया गया है 640 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshकाले जादू के अंधविश्वास में बच्चे की बलि : स्कूल की प्रसिद्धि और तरक्की के लिए कर दी 11 साल के बच्चे की हत्या 751 दिन पहले
UttarPradeshपीएसआई इंडिया और दवा विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 1,121 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshयूपी में ऑन द स्पॉट एक और फैसला : ट्रेन में महिला कॉन्स्टेबल पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, दो घायल 1,125 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshऔषधि निरीक्षक के निरीक्षण के बाद सहायक आयुक्त ने निलंबित किए 25 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस 1,125 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshकानपुर में सात साल के बच्चे पर रेप का केस,पांच साल की बच्ची का किया रेप 1,127 दिन पहले
UttarPradeshसघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा एवं एक कदम सुपोषण की ओर 1,232 दिन पहले
UttarPradeshचोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार 1,233 दिन पहले
India Newsयूपी STF ने किया असद का एनकाउंटर, उमेश पाल मर्डर केस में था फरार 1,287 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshउप्र के मुख्यमंत्री का आभार जिन्होंने कोविड काल में शहीद 53 पत्रकारों की शहादत का सम्मान किया और उनके परिवारों को 10-10 लाख रूपये का चेक दिया। 1,393 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshमरीज को प्लेटलेट्स की जगह मौसम्बी का जूस चढ़ाए जाने का आरोप, मरीज की मौत, अस्पताल सील 1,461 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia NewsUP में अब स्कूल ड्रेस पहनकर पार्क-मॅाल में नहीं जा सकेंगे स्टूडेंट्स, सरकार ने लगाई रोक 1,545 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsयोगी ने हेलीकाप्टर से बरसाए कावडियो पर फूल, जनता ने स्वागत में बिछा दिया दिल 1,551 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दतिया पहुंचे व सबसे पहले पीतांबरा देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे । 1,626 दिन पहले