कुशीनगर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, हल्दी रस्म के दौरान कुएं में गिरीं महिलाएं, 13 की मौत
उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में बुधवार देर शाम एक कुएं में एक दर्जन से अधिक लड़कियां और महिलाएं गिर गईं. फिलहाल, 13 लड़कियों और महिलाओं की मौत की खबर है. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है. स्थानीय लोगों द्वारा राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना के नौरंगिया स्कूल टोला में एक घर में शादी थी. इस दौरान गांव की महिलाएं और लड़कियां शादी वाले घर के पास मौजूद कुएं पर खड़ीं थीं. इस दौरान हल्दी का रस्म निभाया जाना था. महिलाओं और लड़कियों के खड़े होने के चलते अचानक कुएं पर लगी लोहे की जाली टूट गई जिसके चलते महिलाएं और लड़कियां कुएं में गिर गईं. लड़कियों और महिलाओं के कुएं में गिरने के तुरंत बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई और स्थानीय लोगों की ओर से राहत बचाव कार्य शुरू किया गया. फिलहाल, 13 महिलाओं और लड़कियों की मौत की खबर बताई जा रही है. मौके पर पुलिस और गांव के लोगों की भीड़ जुटी हुई है. पीएम मोदी ने कुशीनगर के इस हादसे पर गहरा शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट किया, "उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है. इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में बुधवार देर शाम एक कुएं में एक दर्जन से अधिक लड़कियां और महिलाएं गिर गईं. फिलहाल, 13 लड़कियों और महिलाओं की मौत की खबर है. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है. स्थानीय लोगों द्वारा राहत बचाव कार्य चलाया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना के नौरंगिया स्कूल टोला में एक घर में शादी थी. इस दौरान गांव की महिलाएं और लड़कियां शादी वाले घर के पास मौजूद कुएं पर खड़ीं थीं. इस दौरान हल्दी का रस्म निभाया जाना था. महिलाओं और लड़कियों के खड़े होने के चलते अचानक कुएं पर लगी लोहे की जाली टूट गई जिसके चलते महिलाएं और लड़कियां कुएं में गिर गईं.
लड़कियों और महिलाओं के कुएं में गिरने के तुरंत बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई और स्थानीय लोगों की ओर से राहत बचाव कार्य शुरू किया गया. फिलहाल, 13 महिलाओं और लड़कियों की मौत की खबर बताई जा रही है. मौके पर पुलिस और गांव के लोगों की भीड़ जुटी हुई है.
पीएम मोदी ने कुशीनगर के इस हादसे पर गहरा शोक जताया है. उन्होंने ट्वीट किया, “उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में हुआ हादसा हृदयविदारक है. इसमें जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. इसके साथ ही घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन हर संभव मदद में जुटा है.”
15 महिलाओं को बचाया गया
गांव के एक युवक ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद भी समय पर एक भी एम्बुलेंस नहीं पहुंची. उसने बताया कि हमने गांव की करीब 15 महिलाओं को बचा लिया लेकिन इस बीच करीब 10 मोबाइल से एंबुलेंस को फोन कर जानकारी दी गई लेकिन एक भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची. युवक ने बताया कि हादसे के बाद प्राइवेट और पुलिस की गाड़ियों की मदद से लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया.
गांव के ही चश्मदीद शिवम कुमार जायसवाल ने बताया कि हादसे के करीब डेढ़ घंटे बाद भी एक भी एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची जबकि घटनास्थल से अस्पताल करीब 3 किलोमीटर दूर है. उसने बताया कि इतनी ही दूरी पर पुलिस थाना है. सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी.
टॉर्च की रोशनी में शुरू किया रेस्क्यू
हादसे के बाद गांव के लोगों ने टॉर्च की रोशनी में राहत-बचाव कार्य शुरू किया था. मौके पर गांव से सीढ़ी लाया गया जिसके जरिए कुएं में गिरी करीब 15 महिलाओं, लड़कियों और बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. वहीं करीब 13 महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
उधर, हादसे की सूचना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल बचाव व राहत कार्य संचालित कराने तथा घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं.

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
India Newsएक पत्रकार का निधन : अंतिम संस्कार में परिवार से कोई नहीं आया तो अंजान लोगों ने दिखाई इंसानियत 27 दिन पहले
UttarPradeshलखनऊ में उज्बेकिस्तानी सेक्स रैकेट का सनसनीखेज खुलासा: प्लास्टिक सर्जरी से बदली पहचान, नेपाल भागने की आशंका 483 दिन पहले
UttarPradeshसीएम योगी बोले- महाशिवरात्रि के दिन संगम स्नान की व्यवस्था में न रहे किसी भी चूक की गुंजाइश 607 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshसुप्रीम कोर्ट पहुंचा महाकुंभ हादसा… वीआईपी मूवमेंट सहित कई मुद्दे उठे 630 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshसंगम में डुबकी के लिए 30KM का सफर:जिधर से श्रद्धालु आएंगे, पास के घाट पर स्नान कराकर लौटाएंगे, 10 जिलों के DM–SP बॉर्डर पर 631 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshमहाकुंभ में 1500 लोगों ने जीवित ही किया अपना पिंडदान, बने नागा सन्यासी। 641 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshप्रयागराज : महाकुंभ के दौरान एकाएक चर्चाओं में आए आईआईटियन बाबा को जूना अखाड़ में आने जाने से रोक दिया गया है 641 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshकाले जादू के अंधविश्वास में बच्चे की बलि : स्कूल की प्रसिद्धि और तरक्की के लिए कर दी 11 साल के बच्चे की हत्या 752 दिन पहले
UttarPradeshपीएसआई इंडिया और दवा विक्रेता वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 1,122 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshयूपी में ऑन द स्पॉट एक और फैसला : ट्रेन में महिला कॉन्स्टेबल पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर, दो घायल 1,126 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshऔषधि निरीक्षक के निरीक्षण के बाद सहायक आयुक्त ने निलंबित किए 25 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस 1,126 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshकानपुर में सात साल के बच्चे पर रेप का केस,पांच साल की बच्ची का किया रेप 1,128 दिन पहले
UttarPradeshसघन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा एवं एक कदम सुपोषण की ओर 1,233 दिन पहले
UttarPradeshचोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार 1,234 दिन पहले
India Newsयूपी STF ने किया असद का एनकाउंटर, उमेश पाल मर्डर केस में था फरार 1,288 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshउप्र के मुख्यमंत्री का आभार जिन्होंने कोविड काल में शहीद 53 पत्रकारों की शहादत का सम्मान किया और उनके परिवारों को 10-10 लाख रूपये का चेक दिया। 1,394 दिन पहलेTimeNewsUttarPradeshUttarPradeshमरीज को प्लेटलेट्स की जगह मौसम्बी का जूस चढ़ाए जाने का आरोप, मरीज की मौत, अस्पताल सील 1,462 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia NewsUP में अब स्कूल ड्रेस पहनकर पार्क-मॅाल में नहीं जा सकेंगे स्टूडेंट्स, सरकार ने लगाई रोक 1,546 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsयोगी ने हेलीकाप्टर से बरसाए कावडियो पर फूल, जनता ने स्वागत में बिछा दिया दिल 1,552 दिन पहलेTimeNewsIndia NewsIndia Newsउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दतिया पहुंचे व सबसे पहले पीतांबरा देवी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे । 1,627 दिन पहले