
मुख्य कार्यक्रम कलेक्टर कार्यालय स्थित देवी अहिल्याबाई होल्कर सभागृह में
प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 24 दिसम्बर 2025 को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाएगा। मुख्य आयोजन इंदौर जिले में 24 दिसम्बर दोपहर 1.30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित देवी अहिल्याबाई होल्कर सभागृह इंदौर में आयोजित किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए खाद्य विभाग के जिला आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि आयोजन में विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न होंगे। आयोजन के तहत उपभोक्ता जागरूकता संबंधी कार्यक्रमों के तहत कार्यशाला और प्रदर्शनी सहित संबंधित विभागों के स्टॉल लगेंगे।
