मप्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों ने बताए सफलता के मंत्र
शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर में चयनित अभ्यर्थियों का स्वागत समारोह आयोजित मप्र लोक सेवा आयोग 2023 की परीक्षा में अंतिम चयनित 25 अभ्यार्थियों का विभिन्न अधिकारी पदों पर चयन होने पर शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर में स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर में चयनित अभ्यर्थियों का स्वागत समारोह आयोजित
मप्र लोक सेवा आयोग 2023 की परीक्षा में अंतिम चयनित 25 अभ्यार्थियों का विभिन्न अधिकारी पदों पर चयन होने पर शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र इंदौर में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इन अधिकारियों में 02 उप जिलाध्यक्ष, 03 उप पुलिस अधीक्षक तथा विभिन्न पदों पर चयनित अधिकारी सम्मिलित है । सम्मान समारोह कार्यक्रम संभागीय उपायुक्त श्री बृजेश पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कॉमर्स के विभाग प्रमुख श्री सुरेश पाटीदार तथा अतिथि प्राध्यापक उपस्थित थे।
समारोह में संभागीय उपायुक्त द्वारा संस्था से 25 अभ्यर्थियों के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई तथा अपने उद्बोधन में प्रशिक्षणरत विद्यार्थियों के लिए सफलता का गुरुमंत्र पुनरावृति को बताया। कडी मेहनत, लगन और ईमानदारी से पढाई करते हुए अपना लक्ष्य हासिल करने हेतु प्रेरित किया। संस्थान में आये 2023 के चयनित अधिकारियों को सभागीय उपायुक्त द्वारा पीईटीसी का स्मृति चिह भेंट किये गये।
कार्यक्रम में चयनित अधिकारियों ने अपने चयन होने तक के अनुभव साझा किए। उप जिलाध्यक्ष के पद पर चयनित कृष्णपाल सिंह बघेल ने बताया कि निरंतर टेस्ट सीरिज हल करके आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं, इससे आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। सुश्री पूजा (उप पुलिस अधीक्षक) ने बताया कि समस्याएँ साथ-साथ चलती है पर उनको दरकिनार कर अपने लक्ष्य को केन्द्रित करना चाहिए। अन्य चयनित अभ्यार्थियों द्वारा भी अपने अनुभव साझा किए ।
संस्थान की सहायक आयुक्त / प्राचार्य श्रीमती आशा चौहान द्वारा सभी चयनित अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके जीवन में आने वाले कर्तव्यों को पूर्ण निष्ठा से निभाने के लिए तैयार रहने और उनके उज्जवल भविष्य की कामना के साथ संस्थान में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के पूर्व विद्यार्थी श्री कमलेश द्वारा किया गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले