
आरोप है कि महाकाल की सवारी में हुए थूककांड का मुख्य गवाह है। उस पर गवाही न देने का दबाव बनाया जा रहा है। शाहरुख साथियों के साथ ऑफिस में घुस गया और चाकू निकाल कर धमकाया। उस वक्त आफिस में महिलाएं राशनकार्ड और अन्य काम से आई थी। कांच लगने के महिलाएं घायल भी हो गई थी।
शाहरुख साथियों के साथ ऑफिस में घुस गया था
ऑफिस में महिलाएं राशनकार्ड के काम से आई थी
वहां कांच लगने के महिलाएं घायल भी हो गई थी
इंदौर। बाणगंगा पुलिस ने भाजपा पार्षद संध्या जायसवाल के ऑफिस में तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपितों को पकड़ लिया है। मुख्य आरोपित शाहरुख खान अभी तक फरार है। पुलिस ने आरोपितों को जेल भेज दिया है।
टीआई सियारामसिंह गुर्जर के अनुसार पार्षद संध्या जायसवाल के पुत्र मासूम की शिकायत पर आरोपित शाहरुख और उसके साथियों के खिलाफ कायमी की गई थी। मासूम का आरोप है कि महाकाल की सवारी में हुए थूककांड का मुख्य गवाह है। उस पर गवाही न देने का दबाव बनाया जा रहा है। शाहरुख साथियों के साथ ऑफिस में घुस गया और चाकू निकाल कर धमकाया।
उस वक्त आफिस में महिलाएं राशनकार्ड और अन्य काम से आई थी। कांच लगने के महिलाएं घायल भी हो गई थी।
सोमवार रात पुलिस ने घटना में आरोपित गोलू निवासी कुमड़ी कांकड़,विनोद निवासी शिवकंठ नगर और सौरभ राजपूत को पकड़ लिया। शाहरुख उर्फ जलील निवासी नजरपुर(उज्जैन) फरार हो गया है।
