देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 9 बार पढ़ी गई

तबलीगी जमात में आए 960 विदेशियों पर गृह मंत्रालय की कार्रवाई, किया ब्लैकलिस्ट

तबलीगी जमात में शामिल हुए 400 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं. Coronavirus Outbreak: दिल्ली (Delhi) में तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) के ऐसे करीब 2000 सदस्यों में से 1804 को पृथक (क्वॉरंटीन) केंद्रों में भेज दिया गया है जबकि लक्षण वाले 334 सदस्यों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 2000 के करीब पहुंच गए हैं. देश भर में दिल्ली (Delhi) के निजामुद्दीन (Nizamuddin) में तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) की मरकज (Markaz) में शामिल हुए 400 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित लोगों का आंकड़ा अचानक बढ़ गया है. इन हालातों को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तबलीगी गतिविधियों में शामिल हुए करीब 960 विदेशियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है. गृह मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जानकारी दी गई कि गृह मंत्रालय द्वारा पर्यटक वीजा पर तब्लीगी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के कारण 960 विदेशियों को ब्लैक लिस्ट किया गया है और साथ ही उनका भारतीय वीजा भी रद्द कर दिया गया है.गृह मंत्रालय की ओर से किए गए एक अन्य ट्वीट में बताया गया- गृह मंत्रालय द्वारा तब्लीगी जमात, निजामुद्दीन के मामले में दिल्ली पुलिस और अन्य सम्बंधित राज्यों के पुलिस महानिदेशकों को विदेशी अधिनियम, 1946 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम,2005 के प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए 960 विदेशियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाई करने के निर्देश दिए हैं.गृह मंत्रालय द्वारा पर्यटक वीजा पर तब्लीगी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के कारण 960 विदेशियों को ब्लैक लिस्ट किया गया है और साथ ही उनका भारतीय वीजा भी रद्द कर दिया गया है।

Abhishek Raghuvanshi2 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
तबलीगी जमात में आए 960 विदेशियों पर गृह मंत्रालय की सख्त कार्रवाई, किया ब्लैकलिस्ट

तबलीगी जमात में शामिल हुए 400 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं.

Coronavirus Outbreak: दिल्ली (Delhi) में तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) के ऐसे करीब 2000 सदस्यों में से 1804 को पृथक (क्वॉरंटीन) केंद्रों में भेज दिया गया है जबकि लक्षण वाले 334 सदस्यों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 2000 के करीब पहुंच गए हैं. देश भर में दिल्ली (Delhi) के निजामुद्दीन (Nizamuddin) में तबलीगी जमात (Tablighi Jamaat) की मरकज (Markaz) में शामिल हुए 400 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित लोगों का आंकड़ा अचानक बढ़ गया है. इन हालातों को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने तबलीगी गतिविधियों में शामिल हुए करीब 960 विदेशियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है. गृह मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जानकारी दी गई कि गृह मंत्रालय द्वारा पर्यटक वीजा पर तब्लीगी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के कारण 960 विदेशियों को ब्लैक लिस्ट किया गया है और साथ ही उनका भारतीय वीजा भी रद्द कर दिया गया है.

गृह मंत्रालय की ओर से किए गए एक अन्य ट्वीट में बताया गया- गृह मंत्रालय द्वारा तब्लीगी जमात, निजामुद्दीन के मामले में दिल्ली पुलिस और अन्य सम्बंधित राज्यों के पुलिस महानिदेशकों को विदेशी अधिनियम, 1946 एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम,2005 के प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए 960 विदेशियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाई करने के निर्देश दिए हैं.

इससे पहले गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया था कि गृह मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि तबलीगी जमात केस में करीब 900 तबलीगी कार्यकर्ताओं और उनके साथ में रहने वाले लोगों को संपर्क किया जा रहा है. उन सभी को क्वॉरंटाइन में भेजा जा रहा है. इसमें से 1306 विदेशी नागरिक हैं.

1804 लोग क्वॉरंटीन में भेजे गए
केंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव पुण्य सलिल श्रीवास्तव ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दिल्ली में तबलीगी जमात के ऐसे करीब 2000 सदस्यों में से 1804 को पृथक (क्वॉरंटीन) केंद्रों में भेज दिया गया है जबकि लक्षण वाले 334 सदस्यों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के परिप्रेक्ष्य में तबलीगी जमात के सदस्यों की पहचान के लिए राज्यों के साथ गृह मंत्रालय के “पुरजोर प्रयासों” के कारण यह संभव हो सका. उन्होंने बताया कि दिल्ली में ऐसे लोगों में 250 विदेशी हैं.

9000 लोगों को किया गया पृथक
श्रीवास्तव ने संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘‘गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित क्षेत्रों के साथ मिलकर पुरजोर प्रयास किया और तबलीगी जमात के सदस्यों और उनके संपर्क में आए करीब 9000 लोगों की पहचान कर उन्हें पृथक किया. इनमें से 1306 लोग विदेशी हैं.’’

लॉकडाउन पर नजर रख रहा गृह मंत्रालय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च को 21 दिनों के बंद की घोषणा की थी. उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय देश में जारी बंद पर नजर रख रहा है और गृह सचिव (अजय भल्ला) ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखकर कहा है कि ‘‘लॉकडाउन का पूर्णत: पालन किया जाना चाहिए.’’

श्रीवास्तव ने कहा कि आपदा के समय सही सूचना दिए जाने की ‘‘सख्त जरूरत’’ है और फर्जी सूचना या अफवाह से भय का माहौल पैदा हो सकता है इसलिए गृह सचिव ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अपने समकक्ष से आग्रह किया था कि एक वेबपोर्टल बनाया जाए जहां लोग कोविड-19 के बारे में सही स्थिति, खबर की पुष्टि कर सकें.

उन्होंने कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने महानिदेशक स्तर के अधिकारी की देखरेख में एक विशेष इकाई का गठन किया है जहां लोग मेल भेजकर अपने संदेह दूर कर सकते हैं और खबरों की पुष्टि कर सकते हैं.

(भाषा के इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें-
अरविंद केजरीवाल का दावा-दिल्ली के 6 लाख लोगों को दो वक्त का खाना खिला रहे हैं

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 416 केस, बड़े पैमाने पर टेस्ट करने अनुमति मिली

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए देश से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: April 2, 2020, 8:23 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 9 घंटे पहलेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 10 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 10 घंटे पहलेनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 10 घंटे पहलेमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 10 घंटे पहलेNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon परLifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 10 घंटे पहलेराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 10 घंटे पहलेराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहाIndia Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 10 घंटे पहले
मध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रणMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 1 दिन पहलेSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा मेंBusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 1 दिन पहलेयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलावBusinessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 1 दिन पहलेReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल कियाSportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 1 दिन पहलेफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्टSportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 1 दिन पहलेफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं?Health & Fitnessफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं? 1 दिन पहलेSpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदेTechnologySpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदे 1 दिन पहलेडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा हैTechnologyडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा है 1 दिन पहले
↑