देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 2 बार पढ़ी गई

Network18 की उपलब्धि, कोराना संकट के समय रोजाना 19 करोड़ लोगों ने देखे चैनल

नई दिल्‍ली. कोरोना वारयस महामारी संकट (CoronaVirus) के समय में Network18 के चैनल्‍स ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है.

Abhishek Raghuvanshi2 अप्रैल 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
नई दिल्‍ली. कोरोना वारयस महामारी संकट (CoronaVirus) के समय में Network18 के चैनल्‍स ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. दर्शकों का आकलन करने वाली एजेंसी BARC द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार नेटवर्क 18 के चैनल इस संकट के समय में रोजाना औसतन 19 करोड़ लोगों तक पहुंच गए हैं. मतलब औसतन 19 करोड़ लोग रोजाना नेटवर्क 18 के चैनल्‍स देख रहे हैं. इससे साफ है कि समूह के चैनल्‍स पर दर्शकों का भरोसा कायम है.

42 करोड़ से अधिक व्‍यूवरशिप पाई
नेटवर्क 18 के चैनलों ने 21 मार्च से 27 मार्च के दौरान सप्ताह में 42 करोड़ से अधिक लोगों की व्‍यूवरशिप पाई. ऐसे में यह समूह को भारत में सबसे बड़े समाचार पहुंचाने वाले के रूप में दर्शाता है. सप्ताह में रोजाना औसतन 19 करोड़ लोगों तक यह पहुंच पिछले सप्ताह की तुलना में लगभग 90 प्रतिशत की वृद्धि को दिखाती है. इसने पहले ही सप्ताह से रोजाना औसत दर्शक पहुंच में 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी.

तस्वीरों में खबर3 फोटो

News18 इंडिया Zee Tv और अन्‍य चैनलों से ऊपरकुल मिलाकर टीवी देखने के आंकड़ों में भी बड़ा इजाफा हुआ है. भारतीयों ने 1.2 लाख करोड़ मिनट टेलीविजन देखा, जो अब तक का सर्वाधिक रिकॉर्ड है. कोविड-19 संकट के समय के दूसरे सप्‍ताह में देश भर में टीवी देखने में 37 प्रतिशत की वृद्धि हुई.

नेटवर्क 18 के 20 चैनलों ने 21 मार्च से 27 मार्च के दौरान सप्ताह में 42 करोड़ से अधिक लोगों की व्‍यूवरशिप पाई.

News18 इंडिया Zee Tv और अन्‍य सभी चैनलों से ऊपर रहा.

जनता कर्फ्यू के दिन Network18 के चैनलों ने सर्वाधिक व्‍यवरशिप हासिल की. यह बिग बॉस 13 फिनाले, IPL फाइनल के दिन से भी अधिक रही.

जनता कर्फ्यू वाले दिन भी बनाया रिकॉर्ड
22 मार्च को ‘जनता कर्फ्यू’ के दिन नेटवर्क 18 के इंग्लिश, हिंदी और रिजनल चैनल्‍स को 22.12 करोड़ लोगों से देखा था. यह रोजाना के स्‍तर पर अब तक की सबसे बड़ी पहुंच है.

शाम पांच बजे ‘कोरोना योद्धाओं’ की सराहना के दौरान 100 शहरों में 100 संवाददाताओं के सेगमेंट को लगभग 2 करोड़ लोगों ने देखा था. उस दिन समूह ने अपने विशाल संसाधनों का उपयोग किया था ताकि दर्शकों तक लोगों के दरवाजे और बालकनी में आकर स्वास्थ्य विभाग के हीरोज का सम्मान करते हुए लाइव दृश्‍य पहुंचाए जा सकें. पूरे सप्ताह में नेटवर्क 18 चैनलों को 42 करोड़ लोगों ने देखा.

पीएम मोदी के लॉकडाउन संबोधन को भी देखा गया
जबकि 21-27 मार्च के बीच रोजाना औसतन 62 करोड़ लोगों ने टीवी देखी. 47.3 करोड़ लोगों ने कोई भी समाचार चैनल देखा. इसमें से 19 करोड़ लोगों ने Network18 पर पूरी कवरेज देखी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 24 मार्च को की गई 21 दिन के लॉकडाउन घोषणा को भी दर्शकों ने बड़ी संख्‍या में देखा. नेटवर्क 18 के समाचार चैनलों पर 30 मिनट के टेलीविजन संबोधन को 19.46 दर्शकों ने देखा.

बढ़ गई है मांग
कोविड-19 संकट की अवधि के दौरान टीवी और डिजिटल, दोनों पर सामग्री की मांग बढ़ गई है और विज्ञापनदाता दोनों माध्यमों के बारे में उत्साहित हैं. BARC-नीलसन के आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 संकट के समय पूरे भारत में कुल टीवी देखने के समय में आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई.

इस डाटा के अनुसार भारतीय लोग समाचार, सामान्य मनोरंजन चैनल और फिल्में देखने के लिए टीवी पर अधिक समय बिता रहे हैं. इन तीन श्रेणियों ने 14 मार्च से शुरू हुए हफ्ते में टीवी पर दर्शकों की संख्या में सबसे अधिक योगदान दिया है.

टीवी पर न्‍यूज देख रहे अधिक लोग
दर्शकों की संख्या के संदर्भ में देश में टीवी न्‍यूज को देखने वाले दर्शकों की संख्या में 57 प्रतिशत की वृद्धि हुई. सभी प्रमुख भाषाओं में वृद्धि देखी गई. टीवी पर समाचार श्रेणी की रोजाना औसत पहुंच सभी श्रेणियों के बीच सबसे अधिक 34 प्रतिशत बढ़ी.

BARC इंडिया के सीईओ सुनील लुल्ला का कहना है, ‘टेलीविजन घरों की स्क्रीन है और इन परिस्थितियों में टीवी पर घर का काम होता है.” “दर्शक कहीं और नहीं जाएंगे. आश्चर्यजनक यह है कि बच्चे भी समाचार देख रहे हैं. इसलिए खबरों में बड़ी वृद्धि हुई है. उपभोक्ताओं को टीवी पर दिखाई जा रही खबर पर भरोसा है. वे जानते हैं कि यह विश्वसनीय है. इसलिए वे इसे लगातार देख रहे हैं.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
सरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन कियाMadhyaPradeshसरकार ने सिंहस्थ: 2028 के लिए 539 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया 9 घंटे पहलेमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरु टेकचंद जी के 215 वें समाधि पर दर्शन किया 9 घंटे पहलेउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दियाMadhyaPradeshउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया 9 घंटे पहलेनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपीलMadhyaPradeshनाबार्ड-ओजस्विनी राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री का शुभारंभ: राज्यपाल ने कारीगरों को समर्थन देने की अपील 9 घंटे पहलेमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में मां बगलामुखी देवी लोक परियोजना का प्रथम चरण भूमि-पूजन 9 घंटे पहलेNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon परLifestyleNothing का CMF Watch 3 Pro अब $59 में Amazon पर 9 घंटे पहलेराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारीDelhiराहुल गांधी के खिलाफ FIR की मांग वाली गर्भवती पत्रकार की याचिका पर नोटिस जारी 9 घंटे पहलेराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहाIndia Newsराजस्थान हाईकोर्ट ने नवजात की मां के तबादले पर लगाई रोक, सरकार से नीति बनाने को कहा 9 घंटे पहले
मध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रणMadhyaPradeshमध्यप्रदेश के शिल्पकार मोहम्मद आरिफ खत्री को सीलोन क्राफ्ट वीक 2026 में आमंत्रण 1 दिन पहलेSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा मेंBusinessSoftBank का $50 बिलियन निवेश योजना: मलेशिया को AI राष्ट्र बनाने की दिशा में 1 दिन पहलेयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलावBusinessयूके बजट: हेलि की नई योजनाएँ और टैक्स बदलाव 1 दिन पहलेReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल कियाSportsReal Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया, Mbappé ने डबल गोल किया 1 दिन पहलेफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्टSportsफॉर्मूला 1 ड्राइवर रेटिंग: एंटोनेल्ली और लेक्लेयर करीब परफेक्ट 1 दिन पहलेफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं?Health & Fitnessफेरिटिन फेस: क्या यह वास्तविक है और क्या आप कम लोहे को दिखने से पहचान सकते हैं? 1 दिन पहलेSpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदेTechnologySpaceX ने $40 बिलियन के कर्ज सौदे से AI चिप्स खरीदे 1 दिन पहलेडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा हैTechnologyडेटा सेंटर बहस: 3 नवंबर के अमेरिकी चुनाव से पहले क्या चल रहा है 1 दिन पहले
↑