देश की बात, आपके शहर से
Indore31°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
इंदौर जिले में “मिशन एक्सपोर्ट फ्रॉम एमपी के अंतर्गत ‘कॉफी विद एक्सपोर्टर्स” कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन।
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

इंदौर जिले में “मिशन एक्सपोर्ट फ्रॉम एमपी के अंतर्गत ‘कॉफी विद एक्सपोर्टर्स” कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन।

एमपीआईडीसी क्षेत्रीय कार्यालय इन्दौर द्वारा इन्दौर जिले में नए निर्यातकों को प्रशिक्षित करने हेतु 'कॉफी विद एक्सपोर्टर्स विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Abhishek Raghuvanshi26 जुलाई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


एमपीआईडीसी क्षेत्रीय कार्यालय इन्दौर द्वारा इन्दौर जिले में नए निर्यातकों को प्रशिक्षित करने हेतु ‘कॉफी विद एक्सपोर्टर्स विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में 100 से अधिक निर्यातक, स्टार्टअप एवं ऐसे उद्यमी जो एक्सपोर्ट प्रारंभ करना चाह रहे हैं, उपस्थित हुए। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निर्यातकों एवं नवाचारकों को निर्यात प्रक्रिया, शासकीय सहायता, शासन की योजनाओं, ब्रांडिंग, गुणवत्ता मानकों, वित्तीय प्रबंधन तथा अंतर्राष्ट्रीय बाजार से अवगत कराना था, ताकि वे वैश्विक प्रतिस्पर्धा में सफलतापूर्वक भाग ले सकें।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन एक्सपोर्ट फ्रॉम एमपी” का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में निर्यात क्षमताओं से युक्त उत्पादों की पहचान कर उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना, उनके सतत विकास को सुनिश्चित करना तथा निर्यात को बढ़ावा देना है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु विभिन्न गतिविधियाँ जैसे कार्यशालाएं, प्रशिक्षण कार्यक्रम, निवेश संवाद, ज्ञान-विनिमय सत्र आदि निरंतर रूप से आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के प्रारंभ में म.प्र. इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड, क्षेत्रीय कार्यालय, इन्दौर के कार्यकारी संचालक श्री हिमांशु प्रजापति द्वारा अपने विचार साझा करते हुए बताया गया कि मध्यप्रदेश से 66000 करोड़ से अधिक का निर्यात किया जा रहा है, जिसमें इन्दौर संभाग का योगदान 40 प्रतिशत से अधिक का है। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि देश के कई बड़े शहरों का निर्यात हमारे राज्य से तुलनात्मक है, इसलिए हमें इस क्षेत्र में बहुत अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए राज्य सरकार प्रत्येक उत्पाद जिसमें निर्यात की क्षमता है, को वैश्विक बाजार तक पहुंचाना चाहती है।
एमपीआईडीसी के अंदर गठित एक्सपोर्ट प्रमोशन सेल नए निर्यातकों की मदद के लिए निरन्तर उपलब्ध है। साथ ही इस तरीके की कार्यशालाएं हम क्षेत्र के अन्य जिलों में भी निरन्तर आयोजित करते रहेंगे। हमारा प्रथम लक्ष्य 100 दिन में 100 नए निर्यातक बनाना है।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ता श्री स्वप्निल गर्ग, महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र इंदौर, श्री विकास पाटकर, शाखा प्रबंधक, ECGC, इंदौर, श्री नीलेश त्रिवेदी, सहायक निदेशक, MSME & DFO श्री अमित कुमार बेरेथा, एम.पी. चैप्टर प्रमुख,फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (FIEO) एवं श्री राकेश अग्रवाल, सीईओ, विल्सन एंटरप्राइजेस, श्री प्रकल्प जैन, प्रबंध निदेशक, एफफोलॉजिक द्वारा अपने-अपने विषय की एक्सपोर्ट की बारिकियों से अवगत कराया।
श्री कृष्ण मुरारी, प्रबंध संचालक, महावीर होम डेकोर जो कि होम टेक्सटाईल की एक बड़ी निर्माता कंपनी है, के द्वारा प्रतिभागियों को अपने एक्सपोर्ट के अनुभव से अवगत कराया। महावीर होम डेकोर ई-कॉमर्स के माध्यम से प्रदेश से होम टेक्सटाईल की एक बड़ी निर्यातक कंपनी है।
इस कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के रूप में Importer Exporter Code का स्पाट पंजीयन कराए जाने की सुविधा भी प्रदान की गई थी, जिसमें लगभग 15 रजिस्ट्रेशन हेतु फार्म भरे गए। सत्र के उपरांत प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें सहभागियों ने अपने व्यवसाय से जुड़े वास्तविक मुद्दों को सामने रखकर वक्ताओं से समाधान प्राप्त किया।
‘कॉफी विद एक्सपोर्टर्स” कार्यक्रम ने यह दर्शाया कि मध्यप्रदेश अब “मेक इन इंडिया से आगे बढ़कर “शिप फ्रॉम इंडिया की अवधारणा को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में एक मजबूत एवं प्रेरक कदम बढ़ा चुका है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले
↑