देश की बात, आपके शहर से
Indore28°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
पुलिस के सामने युवक-युवतियों को पीटा, कालिख पोती:इंदौर में धर्मांतरण के आरोप में बजरंग दल का हंगामा, पुलिस अपने साथ ले गई
इंदौर 1 बार पढ़ी गई

पुलिस के सामने युवक-युवतियों को पीटा, कालिख पोती:इंदौर में धर्मांतरण के आरोप में बजरंग दल का हंगामा, पुलिस अपने साथ ले गई

इंदौर के प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए 8 युवक-युवतियों के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की है। युवतियों से भी धक्का-मुक्की की गई। इन पर धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगा है।

Abhishek Raghuvanshi25 जुलाई 2025 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं


इंदौर के प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए 8 युवक-युवतियों के साथ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की है। युवतियों से भी धक्का-मुक्की की गई। इन पर धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगा है।
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें भीड़ से बचाकर सुरक्षित बाहर निकाला। मीडियाकर्मियों ने भी बीच-बचाव किया। बाद में पुलिस युवक-युवतियों को अपने साथ थाने लेकर गई।
बजरंग दल के विभाग संयोजक अविनाश कौशल ने बताया कि देवास के जंगलों में बड़ी संख्या में धर्मांतरण हो रहा है। ये लोग जब इंदौर आए तो इन्हें हमने समझाने की कोशिश की। इस पर ये हमें ही धमकाने लगे। बड़ी संख्या में युवतियों को ईसाई बना रहे हैं।
पुलिस ने कहा कि धर्मांतरण के मामले में विवाद हुआ है। हम जांच कर रहे हैं।
बजरंग दल ने देवास पुलिस के सामने पीटा
इंदौर प्रेस क्लब में पिटाई के बाद सौरभ बनर्जी अपने आठ दूसरे साथियों के साथ एक अखबार के दफ्तर में पहुंचे। यहां से वे थाने में शिकायत करने जा रहे थे। लेकिन इस बीच देवास पुलिस वहां पहुंच गई। सभी नौ लोगों को अपने साथ ले जाने की तैयारी कर रही थी, इसी बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए।
दो दर्जन कार्यकर्ताओं ने सौरभ बनर्जी का नाम पूछा और सभी पर एक साथ टूट पड़े। इस बीच देवास पुलिस ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन सौरभ बनर्जी और उनके साथी वहां से भागने लगे।
लेकिन बजरंग दल ने उन्हें भागते हुए पकड़ा और फिर पीट दिया। बजरंग दल ने सौरभ और उनके साथियों का मुंह भी काला किया। इस बीच पुलिस ने सभी को एक-एक कर अपनी गाड़ी में बैठाया और देवास ले गई।
जंगल में रहकर धर्म परिवर्तन करवाने का है आरोप
देवास‎ के बरोठा थाना क्षेत्र के शुक्रवासा गांव के हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस को शिकायत की थी। उनका कहना था कि गांव से लगे जंगल में टपरी बनाकर 8 युवक और 2 ‎युवतियां रह रही हैं। उनकी गतिविधियां ‎संदिग्ध हैं। यह लोग जरूरतमंद लोगों ‎को पहचान कर उन्हें लालच देकर अपने‎ साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों ने धर्मांतरण की आशंका जाहिर की थी।
आदिवासी से दो हजार रुपए में किराए पर जमीन ली
‎शिकायत पर बुधवार को पुलिस गांव पहुंची और युवकों से पूछताछ की। पता चला कि इन लोगों ने शुक्रवासा के देवराज ‎भील की साढ़े 6 बीघा जमीन सिर्फ दो हजार रुपए के किराए पर ली है। इसका उपयोग ‎यह लोग कर रहे हैं। यहीं पर एक टपरी भी बना रखी है। पुलिस ने मोबाइल, लैपटॉप और ‎अन्य संसाधन जब्त कर मामले को जांच में लिया है।
प्रारंभिक पड़ताल में इन्होंने खुद को पढ़ा-लिखा बताया, लेकिन कोई डिग्री मौके पर नहीं दिखा सके।
खुद पर लगे आरोपों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए थे
इस पूरे मामले को लेकर सौरभ बनर्जी और उनके साथ एक युवती गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने इंदौर आए थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू होने से पहले ही बजरंग दल के लोगों ने सौरभ और युवती के साथ मारपीट कर दी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें बचाया, वहीं कुछ ही देर में सेंट्रल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। सौरभ बनर्जी पत्रकार है। 2018 में फ्री प्रेस अखबार से निकलने के बाद अभी ग्लोबल हैराल्ड में काम कर रहे हैं।
युवक-युवती को खुलेआम धमकी , मीडिया से मिलने से रोका
आरोप है कि बजरंग दल कार्यकर्ता खुलेआम मीडिया के सामने ही सौरभ और उनके साथ आई युवती को जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद उन्होंने सौरभ को मीडिया से बात नहीं करने की चेतावनी दी। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रेस क्लब के बाहर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आरोप है कि सौरभ के साथ आए अन्य युवकों के साथ भी मारपीट की गई।
युवक बोला- हम पर लगाए गए आरोप झूठे हैं
पुलिस के साथ जाने से पहले सौरभ बनर्जी ने कहा कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। उन्होंने बताया कि वे भी पूजा-पाठ करते हैं और धर्मांतरण से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन पर विदेशी फंडिंग और धर्मांतरण के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वे जो भी सामाजिक काम करते हैं, वे सभी प्रशासन की जानकारी में होते हैं। उनके लगाए शिविरों की जानकारी भी प्रशासन को दी गई है।
पुलिस को कोई दस्तावेज, आईडी नहीं मिले
बुधवार को पुलिस ने पूछताछ के लिए चार युवकों को हिरासत में लिया, जबकि कुछ अन्य लोग पुलिस की पहुंच से बाहर हैं। पुलिस को इन लोगों के पास से कोई वैध दस्तावेज या आईडी नहीं मिली है। पूछताछ में इनका मुख्य व्यक्ति सौम्य बनर्जी नाम का युवक बताया जा रहा है।
टीआई अजय गुर्जर ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हर एंगल से पूछताछ और जांच की जा रही है। जंगल में रह रहे युवक अलग-अलग शहरों के रहने वाले हैं, जिनमें शहडोल और पश्चिम बंगाल के युवक शामिल हैं। वहीं, दोनों युवतियां इंदौर की रहने वाली बताई जा रही हैं।
पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध होने से मोबाइल और लैपटॉप को जब्त कर जांच की जा रही है। टीम का मुख्य व्यक्ति सौरभ बनर्जी इंदौर में रहता है, उसे लेने इंदौर पहुंचे हैं। इनके मकसद की गहराई से जांच की जा रही है।

तस्वीरों में खबर2 फोटो
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
नवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहलेबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 6 दिन पहले
कॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्यIndoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 12 दिन पहलेखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद करायाIndoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 12 दिन पहले
सेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 21 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 21 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहलेश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्वIndia Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 26 दिन पहलेसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पणIndoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 27 दिन पहले
↑