आंधी-बारिश का बार-बार बहाना बनाने पर अपर मुख्य सचिव ने लगाई फटकार, मंत्री ने भी दिखाए तेवर, 15 करोड़ की राशि पिछले दिनों ही की है मंजूर
इंदौर।
इंदौर। अभी इंदौर में लगातार हो रही घंटों की बत्ती गुल को लेकर हल्ला मचा है, जिसके चलते कल विभागीय मंत्री और अपर मुख्य सचिव ने प्रबंध संचालक ने एमडी को तलब किया और बिजली कटौती के बारे में बार-बार यह कहने कि आंधी-बारिश के कारण बिजली गुल हो रही है।
उस पर अपर मुख्य सचिव ने फटकार लगाई कि एक जैसे बहाने कब तक सुनेंगे, जबकि रख-रखाव के लिए 10 की बजाय 15 करोड़ रुपए की राशि पिछले दिनों मंजूर की गई है। वहीं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्रसिंह तोमर ने भी स्पष्ट कहा कि मुझे पहली बार मुख्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से भी लगातार बिजली कटौती को लेकर शिकायतें मिल रही है। इसके साथ ही आईपीडीएस घोटाला भी इस बैठक में चर्चा में रहा।
बीते कई दिनों में इंदौर में थोड़ी-सी भी हवा चलने या हल्की बारिश होने से भी बिजली गुल हो जाती है और फिर घंटों लोगों को भीषण गर्मी में गुजारना पड़ते हैं। कई क्षेत्रों में तो रात-रातभर बिजली गायब रही और सोशल मीडिया पर दिग्गी काल की याद जनता को आने लगी, जिसमें लालटेन, मोमबत्ती से लेकर इन्वर्टरों के भरोसे रहना पड़ता था। इंदौर के तमाम जनप्रतिनिधियों ने भी शिकायत मुख्यमंत्री से लेकर आला अफसरों-मंत्रियों से की।
कल बैठक में बताया गया कि इंदौर में सबसे अधिक 1300 से अधिक शिकायतें मिली हैं, जिनमें 300 से अधिक शिकायतें तो 4 घंटे से भी अधिक समय तक बिजली गुल रहने की शामिल हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा फोन नहीं उठाने और स्पष्ट कारण भी नहीं बताने सहित अन्य मामलों पर भी मंत्री और अफसर ने एमडी को फटकार भी लगाई। यह भी उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों महापौर ने भी बिजली कम्पनी के अधिकारियों की बैठक बुलाई थी और उसमें भी बत्ती लगातार गुल रहने की समस्या हल करने और पहले से जनता को सूचना देने को भी कहा गया। इतना ही नहीं, कल की बैठक में बिजली कम्पनी के पीआरओ को भी बुलाकर फटकार लगाई कि लगातार बिजली विभाग की नकारात्मक खबरें छप रही है और अच्छे कामों की कोई जानकारी ही नहीं आती।
जबकि हम करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट करवा रहे हैं। दूसरी तरफ आईपीडीएस का जो घोटाला उजागर हुआ उसको लेकर भी मंत्री सहित भोपाल के आला अफसर नाराज हैं और इसकी रिपोर्ट भी मंगवाई गई और जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की यह भी पूछा गया है, क्योंकि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी यह मामला उठाया और उन्होंने यह भी दावा किया कि इससे जुड़े बड़े घोटालों के सबूत वे जल्द ही पेश करेंगे। अभी तक इस मामले में 26 अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं, तो कुछ को बख्श भी दिया गया। अभी इंदौर सहित प्रदेशभर में बिजली ट्रैपिंग, लम्बी कटौती के अलावा सीएम हेल्पलाइन पर भी बिजली से जुड़ी शिकायतें ही सबसे अधिक सामने आ रही है, जिसके चलते ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्रसिंह तोमर भी लगातार कार्रवाई करवा रहे हैं और पिछले दिनों एसी छोडक़र उन्होंने अपने घर के बाहर टेंट लगाकर सोने की नौटंकी भी की थी। कल की बठक में भी उन्होंने गैर जिम्मेदार अधिकारियों को हटाने और जनता की शिकायत तथा कॉल को नहीं उठाने वालों की वेतन वृद्धि रोकने के भी निर्देश दिए। हर साल मानसून से पहले बिजली विभाग रख-रखाव के कार्य करता है और उसके चलते भी अलग-अलग क्षेत्रों में घंटों बिजली कटौती की जाती है। रख-रखाव के ये तमाम कार्य लगभग सालभर ही चलते हैं और फिर विभाग यह दावा करता है कि मानसून के दिनों में कटौती नहीं होगी, जबकि अभी तो मानसून पूर्व ही लगातार बत्ती गुल होती है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले