इंदौर: पिकनिक स्पॉट पर पर्यटकों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम जांचने पहुचे एसडीएम
इंदौर। (Indore) शहर में मानसून (Monsoon) ने दस्तक दे दी है।
इंदौर। (Indore) शहर में मानसून (Monsoon) ने दस्तक दे दी है। पिछले एक सप्ताह से तेज बारिश, आंधी-तूफान (rain, thunderstorm) का दौर रुक-रुककर जारी है पिकनिक स्पॉट (picnic spot) पर पर्यटकों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम जांचने पहुंचे एसडीएम ने व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा करते हुए जरूरी दिशानिर्देश दिए हैं। पातालपानी, चोरल, जाम गेट पर सुरक्षा व्यवस्था में अभी कई खामियां नजर आ रही हैं। प्रशासन के कर्मचारी अब तक पूरी व्यवस्थाएं ही नहीं जुटा पाए हैं।
महू तहसील कार्यालय में आपदा प्रबंधन की बैठकें ही हो रही हैं। शहर में मानसून प्रवेश कर चुका है, लेकिन अब भी विभाग की तैयारिया नहीं हो पाई हैं। शनिवार-रविवार को वीकेंड के साथ ही पिकनिक और सैरसपाटे का दौर शुरू हो जाएगा। हालांकि ग्रामीण क्षेत्र के रहवासियों को सूचित किया गया है कि अपने आसपास के क्षेत्र पर नजर बनाए रखें। एसडीएम राकेश परमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को मानसून के दौरान पर्यटन स्थलों पर लोगों की सुरक्षा के लिए दिशानिर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र के पातालपानी, जाम गेट, चोरल डेम, तिंछाफाल सहित अन्य स्पॉट पर राहत कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन जल्द से जल्द जुटाए जाएं। साथ ही एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय सुरक्षा समितियों की मौजूदगी को लेकर भी निर्देश दिए। अत्यधिक बारिश होने पर विकासखंड के निचले इलाकों में हर स्तर पर राहत कार्य के लिए पहले से तैनाती की जाए। नदी-नालों के उफान पर आने पर ग्रामीणों को सख्त हिदायत दी जाए कि उफनते नदी-नालों की पुलिया व मार्गों से आवागमन न करें। एसडीएम ने अत्यधिक बारिश की दशा में हर विभाग को 24 घंटे अलर्ट पर रहने के भी निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार विवेक सोनी, एसडीओपी ललितसिंह सिकरवार, नायब तहसीलदार राधावल्लभ धाकड़, यशदीप रावत सहित एमपीईबी, पीडब्ल्यूडी, जल संसाधन विभाग, विकासखंड शिक्षा केंद्र, महिला बाल विकास सहित विभागों को भी निर्देशित किया गया है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले