महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया वार्ड 6 व 69 का निरीक्षण योगमित्र अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी देश में अग्रणी बनाने की दिशा में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा निरंतर प्रयास जारी हैं।
इंदौर।देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी देश में अग्रणी बनाने की दिशा में महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा निरंतर प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में उन्होंने आज प्रातः वार्ड क्रमांक 06 एवं वार्ड क्रमांक 69 का दौरा कर संबंधित विकास एवं स्वास्थ्य योजनाओं का निरीक्षण किया।
वार्ड 06 में आधारभूत विकास कार्यों का निरीक्षण
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वार्ड क्रमांक 06 (झोन क्रमांक 20) में नगर पालिक निगम एवं स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चल रहे ड्रेनेज लाइन, घरेलू नल कनेक्शन और यातायात को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। इस अवसर पर महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयसीमा में पूर्ण किए जाएं, जिससे स्थानीय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
योगमित्र अभियान की सराहना एवं उत्साहवर्धन
महापौर ने वार्ड क्रमांक 69 स्थित भगतसिंह उद्यान में संचालित योगशाला का दौरा किया और योगमित्रों व योग साधकों से संवाद किया। उन्होंने योग अभ्यास कर रहे नागरिकों की प्रशंसा की और बताया कि “योगमित्र अभियान” का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में नागरिकों को निःशुल्क योग प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है, जिससे वे न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें, बल्कि मानसिक रूप से भी संतुलित जीवन जी सकें।
महापौर ने उपस्थित नागरिकों को 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गोपुर चौराहा पर आयोजित मुख्य योग कार्यक्रम में भाग लेने का आमंत्रण दिया।
जनप्रतिनिधियों की सहभागिता
निरीक्षण के दौरान पार्षद सुश्री संध्या यादव,भारत रघुवंशी,रामबाबू राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी अपर आयुक्त दिव्यांक सिंह अवश्य रामानंद गांवकर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। योगमित्रों व स्थानीय नागरिकों की उत्साहजनक उपस्थिति से यह स्पष्ट हुआ कि इंदौरवासियों में स्वच्छता के साथ अब स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूकता बढ़ रही है।इंदौर नगर निगम द्वारा जन सहभागिता के साथ चलाया जा रहा योगमित्र अभियान शहर की स्वास्थ्य दिशा को एक नई ऊर्जा दे रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव का यह प्रयास इंदौर को “स्वच्छता में नंबर 1” के साथ-साथ “स्वास्थ्य में भी नंबर 1” बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 7 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 24 दिन पहले



